Tips to Make Lehenga Fluffy: जब भी किसी वेडिंग फंक्शन में जाने की बात आती है, तो महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट्स को प्राथमिकता देती हैं। क्योंकि महिलाएं लहंगा, साड़ी या फिर सूट शादी के अलावा पहनना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। हालांकि, डेली डे में महिलाएं सिंपल सूट आसानी से पहन लेती हैं।
मगर वेडिंग फंक्शन में लहंगा ही पहनती हैं। क्योंकि आजकल लहंगा पहनने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है, खासतौर पर घेरदार लहंगे का। इसलिए महिलाओं की वार्डरोब में लहंगों की भरमार होती है। लेकिन इसमें कई ऐसे लहंगे भी होते हैं, जो घेरदार नहीं होते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं इन लहंगों को बहुत कम पहनती हैं।
मगर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप सिंपल लहंगे को घेरदार या फिर ज्यादा फ्लफी बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
रेडीमेड घेरे का करें इस्तेमाल-
अगर आपका लहंगा बिल्कुल सिंपल है लेकिन आप इसे फ्लफी बनाना चाहती हैं, तो आप रेडीमेड घेरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि आजकल बाजार में कई तरह के घेर मिलने लगे हैं, जिसे आप आसानी से लहंगे के नीचे वियर कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- शादी में लाल रंग की जगह ट्राई करें इन रंगों के लहंगे
साथ ही, इसे आपको लहंगे में जोड़ने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि रेडीमेड घेरा को बिल्कुल लहंगे के शेप में काफी घेरदार बनाया जाता है, जिसके ऊपर आप आसानी से लहंगा वियर कर सकती हैं।
लहंगे में कैन लगवाएं-
अगर आप अपने लहंगे को परमानेंट घेरदार बनाना चाहती हैं, तो आप अपने लहंगे के नीचे कैन लगवा सकती हैं। बता दें कि लहंगे को घेरदार बनाने के लिए लोग कैन का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आपका लहंगा सिंपल है तो आप कैन की मदद से लहंगे को फ्लफी बना सकती हैं। (बॉलीवुड में ट्रेंडिंग है फ्लोरल लहंगा, इस वेडिंग सीजन आप भी करें ट्राई)
आपको कई तरह की कैन बाजार में मिल जाएंगी, जिसे आप लहंगे के ऊपरी भाग से लगा सकती हैं या फिर आप केवल लहंगे के नीचे लगा सकती हैं। यकीनन इससे आपका लहंगा न सिर्फ फ्लफी लगेगा बल्कि खूबसूरत भी हो जाएगा।
नेट का करें इस्तेमाल-
अगर आपको बाजार में कैन नहीं मिल रही है, तो आप अपने लहंगे को फ्लफी बनाने के लिए नेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको लहंगे को घेरदार बनाने के लिए बारीक नेट बाजार में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप लहंगे के नीचे अलग से कपड़े के साथ जोड़कर लगा सकती हैं। वर्ना आप अपने लहंगे के मैचिंग के कपड़े का चुनाव करके कली बनवा सकती हैं। इसके अलावा, आप लहंगे के साथ कोई कलरफुल कपड़े की कली जोड़ सकती हैं। (अपने भारी लहंगे के वजन को इस तरह करें कम)
Recommended Video
हैवी बेल का करें इस्तेमाल-
अगर आप अपने सिंपल लहंगे को घेरदार बनाने के साथ-साथ खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप लहंगे के नीचे हैवी बेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि हैवी बेल से न सिर्फ आपका लहंगा खूबसूरत लगेगा बल्कि आप इसे किसी पार्टा में आसानी से पहनकर जा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- बनारसी लहंगे को डिफरेंट तरीके से करना है स्टाइल तो इन टिप्स की लें मदद
आप लहंगे के साथ किसी कॉम्बिनेशन बेल का भी उपयोग कर सकती हैं। आपको कई तरह की डिजाइनर बेल मिल जाएंगी, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।
इन तरीकों से आप अपने सिंपल लहंगे को घेरदार बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik, Instagram and Google images)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।