Kangan Designs Hacks: इन टिप्स की मदद से घर पर बनाएं फैंसी कंगन, जानें आसान तरीका

चूड़ियां हम हर एक फंक्शन या फिर शादी पार्टी में पहनना पसंद करते हैं। इसलिए अक्सर ड्रेस से मैचिंग कलर की खरीदते हैं ताकि जब वियर करें तो हाथ सुंदर नजर आए। इसके साथ हम कई बार कॉन्ट्रास्ट के कंगन खरीद लेते हैं ताकि हाथों में पहनी हुई चूड़ियां और ज्यादा सुंदर लगे। लेकिन आप इन्हें बाजार से खरीदने की बजाए घर पर यहां बताए गए टिप्स की मदद से तैयार कर सकती हैं। इसको तैयार करने में टाइम भी कम लगता है साथ ही ये बनाना भी आसान होता है। चलिए आपको बताते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
कंगन बनाने के लिए सामग्री

- घर पर रखी पुरानी चूड़ियां
- फेब्रिक ग्लू
- धागा
- कुंदन स्टोन
कंगन बनाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले आपको दो या फिर चार चूड़ियों को ग्लू की मदद से स्टिक करना है।
- इसके बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने देना है।
- अब धागा लेना है इसे आपको जिस कलर में तैयार करना है उसी धागे का उपयोग करना है।
- अब इस धागे को पूरी चूड़ियों में बांधना है, लेकिन इसे चिपकाने के लिए ग्लू का ही इस्तेमाल करें।
- अगर एक बार फिर उसी धागे को दोबारा चिपकाना है ताकि वो मोटा और चौड़ा दिखे।
- इसके बाद इसमें ग्लू की मदद से कुंदन स्टोन लगाने हैं। आप चाहे तो लटकन वाली लडियां (डिजाइनर चूड़ियां) भी लगा सकती हैं वरना छोटे स्टोन से भी इसे तैयार किया जा सकता है।
- अब इसे सूखने देना है फिर इसे अपनी चूड़ी से मैच करके वियर करना है।
- इस तरीके से आप कम पैसों में घर पर अपने लिए कंगन तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Kangan Designs: कंगन के इन डिजाइंस से आपके हाथ लगेंगे सुंदर
इस तरह करें मिक्स मैच
- अगर आप सिंपल वन कलर के कंगन को तैयार कर रही हैं तो इसके साथ (कंगन डिजाइंस) मिना वर्क चूड़ियां पहन सकती हैं।
- अगर स्टोन वर्क कंगन है तो सिंपल चूड़ियों को वियर कर सकती हैं।
- गोल्डन कलर की चूड़ियों के साथ भी ये काफी अच्छे लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Green Chudi Set: बहुत कम कीमत में तैयार हो जाएंगे ग्रीन चूड़ी के ये डिजाइनर सेट
इन हैक्स को ट्राई करें और घर पर सिंपल तरीके से कंगन तैयार करें। इससे आपके हाथों की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।