
शादी का सीजन चल रहा है और मार्केट नई-नई चीजों से भरा पड़ा है। खासकर ज्वेलरी मार्केट में इस समय आर्टीफिशियल कंगनों के बेहद खूबसूरत और नए डिजाइन छाए हुए हैं। सोने के बढ़ते दामों की वजह से महिलाओं का झुकाव भी अब आर्टीफिशियल ज्वेलरी की ओर तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि बाजार में ऐसे कंगनों की रेंज मिल रही है जो आपके एथनिक लुक को और भी ग्रेसफुल बना सकती है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन कंगनों की डिजाइंस इतनी फाइन और रियल-लुकिंग हैं कि कोई भी इन्हें असली गोल्ड कंगन समझकर धोखा खा सकता है। अगर आप भी अपने ज्वेलरी बॉक्स में ऐसे स्टाइलिश कंगन जोड़ना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन आइडियाज दिखाते हैं। इनसे मिलती-जुलती डिजाइंस आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। तो चलिए, अब एक नजर डालते हैं इन आकर्षक कंगन डिज़ाइनों पर।
ज्वेलरी में मार्केट में आपको कंगन की एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिलेंगी, मगर आप गोल्ड जैसे दिखने वाले कंगन की तलाश में हैं, तो एक बार आपको नीचे दी गई डिजाइंस पर नजर डालनी चाहिए। आप इन डिजाइंस को देखकर दुकानदार से अपने लिए वैसी ही डिजाइंस की डिमांड कर सकती हैं-
जब बात हैवी लुक वाले कंगन डिजाइन की आती है, जो एथनिक लुक को इंहैंस तो करें, मगर उसे बहुत अधिक ट्रेडिशनल न बनाएं, तो मिरर वर्क वाले कंगन की डिमांड बढ़ जाती है। बाजार में आपको इनमें एक से बढ़कर एक डिजाइंस मिल जाएंगी। आप इन्हें साड़ी, लहंगे या फिर सलवार सूट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

आपकेा बाजार में जाल कटिंग वर्क वाले कंगन डिजाइन की एक अच्छी रेज देखने को मिल सकती है। यह बहुत ही ट्रेडिशनल डिजाइन है, इसमें आपको ढेरों वेराइटी और दूसरे काम देखने को मिल जाएंगे। जाल कटिंग की खासियत यह है कि यह दिखने में कंगन को बिल्कुल सोने जैसा दिखाती है। इस तरह के कंगन में आपको हैवी और लाइट दोनों तरह का काम देखने को मिल जाएगा। आप इस तरह के कंगन साड़ी, लहंगे या सलवार सूट किसी के साथ भी पहन सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Kangan Designs For Women: लेटेस्ट 4 तरह के कंगन डिजाइन जो लुक को बनाएं क्लासी और ट्रेडिशनल

आपको बजार में कुंदन और पोलकी डिजाइन वाले कंगन देखने को भी मिल जाएंगे। यह जड़ाऊ कंगन दिखने में इतने ज्यादा खूबसूरत लगते हैं कि इन्हें देखते ही आपका मन खरीदने का करने लग जाएगा। आप इन्हें सिंगल-सिंगल भी दोनों हाथों में डाल सकती हैं और चाहे तो मेटल की चूडि़यों के साथ भी पहन सकती हैं। इसमें भी आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी।

आर्टीफीशियल सोने जैसे कंगन में भी आपको बहुत सारी वेराइटी घर में देखने को मिल जाएंगी। इन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता कि यह सोने के नहीं है। इसमें आपको डायमंड कटिंग और मीना वर्क वाली कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। कई डिजाइंस आपको ऐसी भी देखने को मिलेंगी, जो बेहद हैवी होंगी और कंगन में पेंच लगा होगा। अगर आपको हाथों में सिंगल कड़ा पहनना है, तो आप इस तरह के कंगन डिजाइंस को चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, कंगन के ये लेटेस्ट डिजाइंस हर आउटफिट को बनाएंगे खास

बाजार में आपको एडी यानी अमेरिकन डायमंड वालें बहुत सारे कंगन डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, इन डिजाइंस को देखकर आपको यह रियल ही लगेंगे। इनमें आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह के कंगन मिल जाएंगे। बेस्ट बात यह है कि कंगन के साथ-साथ आपको बाजार में अमेरिकन डायमंड वाली चूडि़यां भी मिल जाएंगी, जिनसे आप एक अच्छा सेट तैयार कर सकती हैं। इसे आप हैवी और लाइटवेट कैसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

उम्मीद हैं ऊपर दिखाई गई कंगन की डिजाइंस आपको पसंद आई होंगी। बाजार में आपको इनसे मिलती जुलती डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगी। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest/ Stylika
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।