जब भी पार्टी या फिर कहीं बाहर जाने की बात आती है तो महिलाएं ये सोचती हैं कि, ऐसा क्या पहने जो कम्फर्टेबल भी हो और दिखने में स्टाइलिश लगे। क्योंकि गर्मी के मौसम में ये चीज सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इसलिए कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो बालों में बन बनाती हैं ताकि उन्हें गर्मी कम लगे।
लेकिन बन भी अलग-अलग तरह के होते हैं और उन्हें बनाने का तरीका भी बिल्कुल अलग होता है। मेसी बन उनमें से एक है जो आसानी से भी बन जाता है और इसकी वजह से चेहरा बड़ा-बड़ा भी दिखाई देता है। चलिए आपको बताते हैं कितने तरीके के आप मेसी बन बना सकती हैं।
इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों को दो हिस्सों में बांटना होगा। इसके बाद साइड में ब्रेड बनाने होंगे। फिर उसे फिशटेल स्टाइल में बांध देना होगा। अब बन बनाएं और पिन की मदद से उसे सेट कर लें। इस तरह बनकर तैयार हो जाएगा फिशटेल मेसी बन।
टिप्स: इस तरह के हेयर स्टाइल लहंगे के साथ काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स
डब ट्विस्ट बन अलग अलग तरह के बनते हैं। लेकिन आप मेसी बन भी इस तरीके से बना सकती हैं। सबसे पहले कर्लिंग मशीन से इसे ट्विस्ट कर लें। इसके बाद हो हिस्सों में बालों को बांट लें। फिर दोनों साइड बन बनाएं। इन बन को थोड़ा ऊपर की ओर करके बनाएं। अब दोनों साइड थोड़े से बाल लेकर जुड़े के ऊपर बांध लें और इसे बॉबी पिन की मदद से सेट कर लें। आप इसमें एक्सेसरीज भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप ऑफिस जा रही हैं और कुछ हेयरस्टाइल समझ नहीं आ रहा तो ऐसे में आप लूज मेसी बन बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को इकट्ठा करें और एक बन बना लें। इसे रबर बैंड की मदद से बांध लें। इसके बाद अपने बालों को थोड़ा लूज करें। इसे और स्टाइलिश दिखाने के लिए बन में आप फैंसी एक्सेसरीज या फिर स्कार्फ बांध सकती हैं। ये और यूनिक स्टाइलिश लुक देगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: लंबे बालों पर ट्राई करें ये quick & Easy हेयरस्टाइल्स
ये थे कुछ मेसी बन बनाने के अलग-अलग तरीके आपको इनमें से कौन सा तरीका पसंद आया हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।