इन चार तरीकों से बनाएं फिशटेल ब्रेड, लगेंगी बेहद खूबसूरत

अगर आप अपने बालों में फिशटेल ब्रेड बनाना चाहती हैं तो इसे कई अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं। जानिए इस लेख में। 

how to make different types of fishtail

अमूमन महिलाएं अपने बालों को स्टाइल करने के लिए तरह-तरह की ब्रेड्स बनाना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर एक ब्यूटीफुल लेकिन ईजी ब्रेड हेयरस्टाइल की बात की जाए तो इसमें फिशटेल ब्रेड का नाम अवश्य लिया जाता है। फिशटेल ब्रेड जिसे खजूर की चोटी भी कहा जाता है, एक टू स्ट्रैंड ब्रेड है। इसे बनाने में थोड़ा समय अवश्य लगता है, लेकिन इस ब्रेड में आपको बेहद ही चिक लुक मिलता है।

फिशटेल ब्रेड की खासियत यह भी है कि चाहे आपके बाल छोटे हों या लम्बे, आप इस ब्रेड को बेहद आसानी से बना सकती हैं। इतना ही नहीं, फिशटेल ब्रेड को बालों में कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। जिसके कारण आप हर बार एक न्यू लुक क्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको भी फिशटेल ब्रेड बनाना बेहद अच्छा लगता है, लेकिन आप इसे हर बार एक न्यू लुक में बनाना चाहती हैं तो इस लेख को पढ़कर आइडियाज ले सकती हैं-

डबल फिशटेल ब्रेड

अगर आप केजुअल्स में एक चिक स्टाइल में फिशटेल ब्रेड बनाना चाहती हैं तो ऐसे में डबल फिशटेल ब्रेड को बनाया जा सकता है। मीडियम या लॉन्ग लेंथ हेयर में डबल फिशटेल ब्रेड में बेहद अच्छी लगती है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और मिडिल सेक्शन करें। अब आप एक साइड के हेयर्स को सेक्शन पिन की मदद से सिक्योर करें और दूसरी साइड के हेयर को कॉम्ब करें। अब आप फ्रंट से बालों को लेते हुए फिशटेल ब्रेड बनाती जाएं। आप ब्रेड के एंड में रबर की मदद से इसे सिक्योर कर दें। दूसरी साइड से भी इसी तरह फिशटेल ब्रेड बनाएं।

fishtail braid

इसे जरूर पढ़ें- दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का बना है प्लॉन, तो बनाएं यह क्विक हेयरस्टाइल

फिशटेल ब्रेड बन

अगर आप किसी पार्टी में फिशटेल ब्रेड बना रही हैं और उसमें एक एलीगेंट लुक चाहती हैं तो ऐसे में फिशटेल ब्रेड बन बनाया जा सकता है। आप इस हेयरस्टाइल को इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर के साथ बेहद आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और साइड पार्टिंग करें। अब आप फ्रंट से अपने हेयर लें और फिर फिशटेल ब्रेड बनाएं। अब आप ब्रेड हेयर व अन्य बालों को एक साथ लें और ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं। आप इस बन को पिन्स की मदद से फिक्स करें। आप थोड़े से बालों को फ्रंट से हल्का मैसी लुक भी दे सकती हैं।

fishtail bun

फिशटेल ब्रेड पोनीटेल

अगर आप केजुअल्स में एक स्मार्ट लुक चाहती हैं तो ऐसे में फिशटेल ब्रेड पोनीटेल बना सकती हैं। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप फ्रंट से थोड़े बाल लें और फिर उससे फिशटेल ब्रेड बनाएं। अब आप बालों के एंड्स में रबर लगाएं। अब आप बचे हुए बालों को भी एक साथ ले लें और इन पर रबर लगाकर पोनीटेल बनाएं। इस हेयरस्टाइल को कई वैरायटीज के साथ बनाया जा सकता है। मसलन, आप चाहें तो दोनों साइड्स से भी थोड़े बालों से लेकर फिशटेल ब्रेड बनाएं। और फिर सारे बालों से पोनीटेल बना लें। इसके अलावा, आप फ्रंट से थोड़े बाल लेकर पफ की जगह फिशटेल ब्रेड बनाएं और फिर सारे बाल लेकर उसे पोनीटेल का रूप दें।

fishtail open ponytail

इसे जरूर पढ़ें- तेल लगे बालों पर ये 4 Hair Style करें कैरी, दिखेंगी स्‍टाइलिश और खूबसूरत

हाफ अप हाफ डाउन फिशटेल ब्रेड

केजुअल्स में यह फिशटेल ब्रेड बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। यह एक ईजी हेयरस्टाइल है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करें। अब दोनों साइड से थोड़े बाल लें और पीछे ले जाकर उन बालों की मदद से फिशटेल ब्रेड बनाएं। अब आप ब्रेड के एंड में रबर लगाकर इसे सिक्योर करें। यह देखने में बेहद ही कूल और एलीगेंट लुक देता है।

fishtail and half hairdo

तो अब आप किस फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल को अपने बालों में बनाना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram, hairmotive, wetellyouhow, popsugar, youtube

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP