Cosmetics का क्रेज आजकल हर महिला को होता है। इसके साथ ही आसानी से इनकी खरीदारी करना आपको अच्छा लगता है। फिर चाहे कोई store हो या फिर कोई online website. लेकिन कई बार ये इनकी खरीदारी आपके लिये उतनी आसान नहीं होती जितनी आपको लगती है।
Cosmetic products खरीदने से पहले आपको अपनी skin type से लेकर आपको किस function में इन्हें carry करना है? इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है। वहीं खरीदारी करते वक्त हर महिला इन rules को फॉलो करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि lipstick की खरीदारी face की shape के हिसाब से की जा सकती है? शायद ही ये ख्याल आपके दिमाग में आया हो।
अपनी lipstick की खरीदारी को लेकर अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी इसी problem को लेकर हमने make-up and hairstyle expert Amelia Daswani से खास बात-चीत की। उन्होने हमे कई ऐसी जरूरी बातें बताईं, जिन्हे आप भी अपने face की shape के हिसाब से फॉलो कर सकतीं हैं।
अगर आपका face है round shaped
Round face shape वाली महिलाओं के lips देखने में बेहद ही खूबसूरत होते हैं। अगर आप अपनी skin tone के हिसाब से इन पर pop clour carry करतीं हैं, तो ये आपके लिये एक compliment होगा। इसके लिये आपको अपने lips के आधा सेंटीमीटर बाहर की तरफ एक liner लगाना है। ऐसा करने से आपके full lips की appearance बढ़ जायेगी। इसके साथ अगर आप अपनी skin tone के हिसाब से colour को carry करतीं हैं तो ये आपके लिये अच्छा रहेगा।
Read more: बनारसी या कांजीवरम? अब राशियों के अनुसार पहनिये साड़ियां और पाइये stunning look
अगर आपका face है heart shaped
Heart face shape वाली महिलाओं की chin थोड़ी wide होती है। जिसकी वजह से आप bold colours से थोड़ा दूर रहतीं हैं। अगर आप fuchisa pink और fire engine red इस्तेमाल करतीं हैं तो ये आपके lips को और ज्यादा खूबसूरत बनायेगा। आपको bright lip colours के साथ bold eye makeup carry नहीं करना है।
इसके साथ ही आपको lip liner भी जरूर try करना चाहिये। ये आपकी chin के नीचे वाले हिस्से में wigth को बढ़ायेगा। आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि आप soft sharp lines को ही carry करें।
अगर आपका face है oval shaped
Oval shape face वाली महिलाओं के पास makeup को apply करने का सबसे बड़ा factor होता है। अगर आप एक अच्छा makeup carry करतीं हैं तो ये आपके look को ज्यादा beautiful दिखता है। आपको अपने lips को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि जब भी आप किसी party में जायें तो आपको अपने lips और eyes में से किसी एक के ऊपर makeup apply करना है।
Read more: रोहित बाल से लेकर गौरव गुप्ता तक, Bollywood के दिग्गज डिजाइनरों की पहली पसंद हैं नेहा धूपिया
अगर आपका face है square shaped
Square face वाली महिलाओं को अपने lip colour के concept पर ध्यान देना चाहिये। आपको अपने lips को colour करते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि आप किसी intensity में lip colour को apply कर रहीं हैं। इस trick को ज्यादातर celebs भी try करतीं हैं।
अगर आपका face है diamond shaped
Diamond shaped वाली महिलाओं को lip liner लगाते वक्त अपनी natural lip line का ध्यान रखना चाहिये। इससे आपके lip ज्यादा wide नहीं लगेंगे। इसके साथ ही ये आपकी chin को थोड़ा narrow दिखायेगा। इसके लिये आपको एक matte lipstick neutral tone में लगानी है।
ये आपके lips को एक plump shape देगा। इसके साथ ही ये आपके lips को और ज्यादा dramatic दिखायेगा। इसके साथ ही अगर आप अपने lips को और ज्यादा dramatic और sexy दिखाना चाहतीं हैं तो आपको lip colour को अपनी jaw line से थोड़ा दूर रखना होगा।
Read more: सोनम कपूर के cousin मोहित मारवाह की शादी के मौके पर मिलेगा fashion का double dose
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।