herzindagi
Trendy block print kurta

DIY Outfit Design: इन टिप्स की मदद से घर पर तैयार करें ब्लॉक प्रिंट कुर्ता, जानें तरीका

अगर आपको ब्लॉक प्रिंट के कुर्ते पहनना पसंद है तो इस बार इन्हें खरीदने की बजाए घर पर तैयार करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-01, 20:12 IST

कुर्ते के कई सारे अलग-अलग डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने लुक के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन इन प्रिंट के कुर्ते मिलते थोड़े महंगे हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन्हें घर पर आसान तरीके से रेडी कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको इन टिप्स को फॉलो करना होगा।

ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनाने के लिए चीजें (Block Print Kurta designs)

Block print kurta design

  • आलू
  • स्विंग मशीन
  • मार्कर पेन
  • फेब्रिक कलर

ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनाने का तरीका (How To Ready Block Print Kurta)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सफेद कपड़ा लेना है।
  • फिर इससे अपने लिए कर्ती स्टीच करना है।
  • अब आलू लें और मार्कर पेन की मदद से इसपर अपनी पसंद का प्रिंट डिजाइन (शॉर्ट कुर्ता डिजाइन) बनाएं।
  • इसके बाद एक ट्रे में फेब्रिक कलर लें।
  • आप अपनी पसंद के हिसाब से कलर चूज कर सकती हैं।
  • फिर आलू पर बने इस डिजाइन को इसमें डीप करें और थोड़ी-थोड़ी जगह पर इससे मार्क बनाएं। 
  • इस प्रक्रिया को पूरे कुर्ते पर दोहराएं। 
  • इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • इस तरीके से आपका ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनकर रेडी हो जाएगा।
  • आप इसे किसी भी इवेंट या किसी फंक्शन पर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

ब्लॉक प्रिंट दुपट्टा भी कर सकती हैं तैयार

अगर आपको दुपट्टे की अलग-अलग कलेक्शन रखना पसंद है तो आप दुपट्टे पर भी ब्लॉक प्रिंटिंग डिजाइन बना सकती हैं। इस तरीके के दुपट्टे (शरारा कुर्ता ट्रेंडी डिजाइन) भी काफी अच्छे लगते हैं और स्टाइल करने के बाद आप खूबसूरत लगेंगी। आपको मार्केट में यही दुपट्टे 500 से 1000 रुपये में मिलेंगे। घर पर इन्हें आप फेब्रिक लाकर कम पैसों में बना सकती हैं। बस आपको इसे बनाने के लिए कुछ टिप्स का खास ध्यान रखना पड़ेगा। तभी आपको ब्लॉक प्रिंट कुर्ता सही तरीके से रेडी हो पाएगा और आप उसे स्टाइल कर पाएंगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Latest Sharara Kurta: ट्रेंड में हैं शरारा कुर्ते के ये डिजाइंस, आप भी देखें झलक

इस वीडियो को श्वेता महादिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये एक एक्ट्रेस हैं जो फैशन से जुड़ी वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। आप भी इन्हें देखकर घर पर ही अपने लिए आउटफिट डिजाइन कर सकती हैं। इनके बताए गए तरीके से आप और भी अलग-अलग तरीके के कुर्ते को घर पर ट्राई करें और अपने लुक को नए तरीके से क्रिएट करें।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik/ Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।