herzindagi
Kurti designs ideas for women

Fashion Tips: सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

अगर आप भी अपने लुक के लिए कुछ ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-31, 17:56 IST

Simple Kurti Designs: फेस्टिवल और शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट को वियर करना पसंद करता है। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो डिजाइन से अपना आउटफिट क्रिएट कराती हैं। लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो सिंपल कपड़े पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी सिंपल कुर्ती स्टाइल करती हैं तो इस बार इनके ऑप्शन को अपग्रेड करें। इससे आपका लुक भी परफेक्ट नजर आएगा। इसी के साथ आप सबसे अलग नजर आएंगी।

फ्रॉक सूट विद प्लाजो (Frock Suit With Palazzo)

Frock Suit with Plazzo

आपको सिंपल सूट के कई तरह के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अक्सर ऑफिस या फिर डेली वियर में स्टाइल करती हैं। लेकिन अगर कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस तरीके के कुर्ती ऑप्शन को अपनी कलेक्शन में एड कर सकती हैं। इसमें थ्रेड वर्क से फूलों का डिजाइन बना हुआ है। इसी के आसपास पत्तियां बनी हैं। इसी में ऊपर की साड़ी टेस्ल लगे हुए हैं। आप भी इस तरह की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं ये सिंपल होती हैं लेकिन पहनने के बाद काफी यूनिक लुक क्रिएट करती हैं।

HZ Tips: इस तरीके के सूट के साथ आप ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स और हाथों में बैंगल्स को वियर कर सकती हैं।

कुर्ता विद हैवी दुपट्टा (Kurta With Heavy Dupatta)

Kurta With Heavy Duptta

अगर आपको सिंपल ही कुर्ती स्टाइल करनी है तो इसके साथ आप हैवी दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। इसमें सबसे अच्छा ऑप्शन होता है स्टाइप कुर्ती विद ब्लॉक प्रिंट दुपट्टा (ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन)। इस तरीके के सूट पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं लेकिन दिखने में हैवी लगते हैं। इन्हें आप किसी भी पूजा या फिर फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको और भी अलग-अलग तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, वो भी डिफरेंट कलर के साथ।

यह विडियो भी देखें

HZ Tips: इस तरीके के सूट के साथ कानों में स्टड स्टाइल करें और हेयर स्टाइल सिंपल लगे। आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: शरारा कुर्ते के ये डिजाइन आपको देंगे परफेक्ट फेस्टिव लुक

प्लीट कुर्ता विद पैंट (Pleate Kurta With Pant)

Pleated Kurta with pant

एक तरीके के कुर्ते को पहनकर अगर आप बोर हो गई हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है प्लीट कुर्ता विद पैंट। इस तरीके के सूट (शॉर्ट कुर्ती डिजाइन) काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको नेक की तरफ डिजाइन का ऑप्शन मिलता है। इसी के साथ थोड़ा सा वर्क स्लीव्स पर मिलता है। इसमें आपको पैंट में भी वर्क मिलेगा। ये सिंपल भी लगता है और ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट होता है। 

HZ Tips: इसके साथ आप वेब कर्ल हेयर स्टाइल और सिल्वर ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये डिजाइनर कुर्तियां

इस तरीके से आप सिंपल कुर्ती के डिजाइन ऑप्शन को अपग्रेड कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।