भारतीय छोटे पर्दे की बात की जाये तो आज बड़े पर्दे और छोटे पर्दे में कोई ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। चाहे वो छोटे पर्दे कीं celebs हों या फिर बड़े पर्दे कीं। Red carpet से लेकर किसी भी शॉ की स्क्रीनिंग पर इनका आना एक आम बात हो चली है। और मजे की बात ये है कि ये स्टार्स अपने style को लेकर कभी भी किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करतीं हैं। फैशन के मामले में भी ये हमें कई inspiration देतीं हैं।
अब जब बात छोटे पर्दे की चल ही रही है तो Bigg Boss 11 इससे अछूता कैसे रह सकता है। जिसमें शुरू से ही ऐसे वाकइये हो रहे हैं जो कभी आपको हसातें हैं तो कभी आपको हल्का emotional भी करते हैं। Bigg Boss 11 अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। यानिकी show की ending में बस कुछ ही समय बाकी है। इस बीच में शिल्पा शिंद्दे और हिना खान के बीच में कांटे की टक्कर है। इसको लेकर पूरे देश में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
ये कहना मुश्किल होगा कि शॉ का winner कौन होगा। लेकिन एक बात तो कही जा सकती है। Show का नतीजा चाहे जो भी हो fashion में कौन बाजी मारेगा ये देखना दिलचस्प होगा। दोनों celebs के में से एक ऐसी diva है जिसका फैशन regime हमेशा ही चर्चा में रहता है। जी हां वो हैं हमारी अक्षरा यानिकी हिना खान। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं हिना खान असल जिंदगी में भी काफी फैशनेबल हैं।
Sequined ब्लाउज में हिना खान
चाहे संगीत हो या फिर cocktail पार्टी, दोनो ही जगह एक Sequined अपने आप में अलग होता है। यानिकी इसकी जगह कोई नहीं ले सकता। आप हिना खान को ही देख लीजिये। कितनी खूबसूती उन्होने अपने black floral लहंगे पर इस ब्लाउज को पहना है। आप इसे एक सिंपल साड़ी पर भी पहन सकतीं हैं। इसके साथ अगर आप एक स्कर्ट भी पहनेंगी तो भी आप उसमें बुरी नहीं लगेंगी। आपको इस देसी swag एक बार जरूर try करना चाहिये।
Green और gold look में हिना खान
हरे रंग की जब भी बात होती है ये अपने आप में ही unique होता है। इसे पहनकर आपको गर्मियों की जरूर याद आती होगी। आप हिना खान को देखिये। उन्होने इसे कितने experimental तरीके से gold के साथ carry किया हुआ है। वहीं जब बात हिना के ethnic pieces की होती है तो हिना इस मामले में काफी choosy हैं कि क्या पहनना है? और क्या नहीं पहनना है?
हिना खान का लहंगे के साथ ये off-shoulder ब्लाउज बेहद ही sexy लग रहा है। जिसे आपको भी एक बार try करना चाहिये। उनके इस look के साथ उनकी jewellery उन्हें और ज्यादा stunning बना रही है। हम तो यही कहेंगी कि हिना कि तरह आपको भी इसे एक बार किसी wedding function पर try करना चाहिये।
Read more: मेंहदी की रस्म पर कैसे रखें अपने हेयर स्टाइल को sexy? बता रहीं हैं ये celebs
Blue look में हिना खान
आज के फैशन की बात करें तो आज blue एक नये black colour के तौर पर उभरा है। जिसका मतलब ये है कि आज लोग blue को black colour की तरह ही खूब पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड की leading celebs करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा, सोनम कपूर तक ने इस blue trend को हरी झंडी दी है। इसी को आगे बढ़ाते हुऐ bigg boss star हिना खान ने भी इसे कैरी किया है।
ये रंग आपको एक गजब की coolness देगा। अगर आप इसे किसी night function में पहनकर जातीं हैं तो ये आपके लिये पर्फेक्ट रहेगा। आप हिना खान के इस खूबसूरत लहंगे को ही देख लीजिये। Golden और green का mixture उन्हें एक खूबसूरत look दे रहा है। हिना का ये sexy लहंगा Reeti Arneja ने डिजाइन किया है। आपको हिना का ये look कैसा लगा?
हिना खान का graceful gajra
भारतीय फैशन में अगर गजरे को देखा जाये तो ये ना सिर्फ एक अध्यात्मिकता की कहानी बताता है बल्कि भारत के royal और classy फैशन की कहानी भी बयां करता है। वैसे तो कई महिलायें अपने बालों में रोजाना गजरा लगातीं हैं। अगर आप भी अपने look को लेकर थोड़ी confuse हैं तो आप एक सिंपल और खूबसूरत गजरा try कर सकतीं हैं।
सोनम कपूर से लेकर ऐश्वर्या राय तक गजरे से अपनी खूबसूरती को चार चांद लगा चुकीं हैं। यहां तक की बॉलीवुड की ज्यादातर celebs में इसे अपने look पर try किया है। आप हिना खान को ही देख लीजिये। अपने इस गजरा look में वो कितनी classy और एक देशी fashion icon लग रहीं हैं। गजरे के साथ उनकी traditional jewellery उसे और दोगुना कर रही है।
Read more: सर्दियों से ना घबरायें अब denim से लेकर long over coat से बनायें अपने आपको ग्लैमर्स
Floral look में हिना खान
फ्लोरल पैटर्न को देखकर आपको यही लगता होगा कि आप इसे हजारों बार पहन चुकीं हैं। लेकिन हर बार ये अपने एक नये लुक में आपके सामने आता है। फ्लोरल पैटर्न की खास बात है कि ये सबसे लंबा और पुराना फैशन पैटर्न है। यहां तक की बॉलीवुड की divas भी इसे पहुन चुकीं हैं। जिसमें कटरीना से लेकर दीपका पादुकोण का नाम सबसे आगे है।
आप हिना खान को ही देख लीजिये। उनका ये floral look कितना grace ful लग रहा है। उनका ये फ्लोरल लहंगा और उसके साथ उनकी फ्लोरल वैलवेट टॉप एकदम amazing लग रही है। अगर आप फैशन में ज्यादा heavy की शौकीन नहीं हैं। तो आपके लिये ये floral pattern लहंगा एकदम पर्फेक्ट रहेगा। अगर आप अगली बार कोई भी खरीदारी करने जा रहीं हैं तो एक बार floral में जरूर invest कीजियेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों