Hartalika Teej 2026 के लिए परफेक्ट हैं ये लेटेस्ट पायल डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

इस साल 2026 में 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हरतालिका तीज पर परफेक्ट और रॉयल लुक पाने के लिए आउटफिट के साथ-साथ सही ज्वेलरी पहना जाए तो आपकी खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो पुराने हैवी डिजाइंस को छोड़ इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।
5 पायल के लेटेस्ट डिजाइंस
आजकल मार्केट में सिंपल और क्लासी लुक वाले पायल काफी ट्रेंड में है। घुंगरू वाली पायल, कस्टमाइज्ड नेम पायल, ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर और खूबसूरत पर्ल वर्क वाले डिजाइंस इस वक्त महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ये न सिर्फ पहनने में कम्फर्टेबल हैं बल्कि आपको एक एलिगेंट और रॉयल वाइब भी देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ यूनिक डिजाइन के सिंपल पायल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-
1. मोर डिजाइन वाली सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड पायल
अगर आप हरतालिका तीज पर साड़ी या सूट के साथ कुछ एलीगेंट और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो पायल की यह डिजाइन आप पर खूब अच्छी लगेगी। इसमें जैसा कि आप देख पा रही हैं कि एक पतली ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर चेन बनी है, जिसके ऊपर छोटे-छोटे बीड्स लगे हुए हैं। इसके बीचों-बीच बना मोर का पेंडेंट ही इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। इसे पहनने से पैरों को बहुत प्यारा लुक मिलेगा। इसकी खास बात तो यह है कि यह पायल कम्फर्टेबल है, जिसे आप कॉटन साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

2. पर्ल और जाली वर्क वाली चौड़ी पायल
अगर आप हरतालिका तीज पर पैरों में कुछ हैवी और रॉयल लुक देने वाला ट्राई करना चाहती हैं, तो पायल की यह डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगी। इसमें ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर की एक चौड़ी बेल्ट बनी हुई है, जिस पर जालीदार नक्काशी का काम किया गया है। इस पायल के नीचे की तरफ लटकते हुए मोतियों की एक पूरी लाइन दी गई है, जिससे इसे रॉयल के साथ मॉडर्न टच भी मिल रहा हे। यह हैवी लुक वाली पायल आप लाल, हरी या बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप पैरों में आलता लगाएंगी, तो पैरों की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
-1788677449297.webp)
3. घूंघरू और मोती वाली मल्टी-लेयर झूमर स्टाइल पायल
हरतालिका तीज पर अगर आपको छन-छन की आवाज और भरे-भरे लुक वाली पायल चाहिए, तो इस आप इस तरह का पायल खरीद सकती हैं। यह डिजाइन आपके पैरों में बेहद खूबसूरत लगेगी। इसमें ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर की एक नक्काशीदार पट्टी दी गई है, जिस पर जाली और फ्लोरल पैटर्न का काम है। वहीं, पट्टी के नीचे की तरफ छोटी-छोटी लगी मोतियां और सिल्वर घूंघरू के गुच्छे ही इसकी खासियत लटकाए गए हैं। यह एथनिक स्टाइल पायल लहंगे, शरारा सूट या किसी भी ब्राइट कलर की फेस्टिवल साड़ी के साथ परफेक्ट मैच होगी।
-1788677464636.webp)
4. मल्टी-कलर स्टोन और फ्लावर ड्रॉप्स वाली ब्राइट सिल्वर पायल
अगर आप हरतालिका तीज पर ब्लैक ऑक्सिडाइज्ड की जगह शाइनी सिल्वर और कलर्स का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो यह डिजlइन बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगा। इसमें शाइनी सिल्वर की चेन है, जिसके साथ गोल शेप में लाल, नीले और काले रंग के स्टोन लगे हुए हैं। हर स्टोन के नीचे छोटे-छोटे सिल्वर बीड्स से बना सुंदर सा फ्लावर ही इसकी असली खूबसूरती है। यह कलरफुल डिजाइन वाली पायल किसी भी कंट्रास्ट कलर की साड़ी, सिल्क सूट या फेस्टिवल आउटफिट के साथ बहुत अच्छी लगेगी।
यह भी पढ़ें- राजकोटी झालर से बढ़ाएं पैरों की खूबसूरती, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
-1788677480359.webp)
5. हैवी झालर और कुंदन वर्क वाली राजपूती स्टाइल पायल
अगर आप हरतालिका तीज पर एकदम दुल्हन जैसा या रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो यह हैवी पायल डिजाइन आपके लिए सही रहेगी। इसमें जैसा कि आप देख पा रही हैं कि एक चौड़ी ड्युअल-लाइन बेल्ट दी गई है, जिसके ऊपर छोटे-छोटे लाल और हरे स्टोन से बना सुंदर फ्लोरल मोटिफ है। वहीं बेल्ट के नीचे लटक रही जालीदार सिल्वर चेन की झालर बहुत ही खूबसूरत लग रही है। यह हैवी झालरदार पायल हैवी गोटा-पट्टी लहंगे, पाटोंला या कढ़ाइयों वाली हैवी सिल्क साड़ी के साथ परफेक्ट लगेगी।
-1788677495548.webp)
तो अगर आप भी हरतालिका तीज पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के पायल खरीद सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज 2026 से पहले खरीद लें एडजस्टेबल बिछिया, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Cover Image Credit- Pinterest (Veloura Muse/Madhavi)
Inside Image Credit- Pinterest/Saumyas Jewellery/Arsh/sam/Moonlit pins/StyleNova
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।