Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:30 PM IST

हरतालिका तीज 2026 से पहले खरीद लें एडजस्टेबल बिछिया, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

हरतालिका तीज इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं नई-नई ज्वेलरी पहनती हैं। आप भी इस दिन के लिए अभी से 4 लेटेस्ट चांदी की एडजस्टेबल बिछिया डिजाइंस खरीद सकती हैं।
Updated:- 2026-09-04, 18:49 IST
image

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत महत्व है। यह दिन खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। महिलाएं हरतालिका तीज के दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। अगर आप भी इस दिन सजती-संवरती हैं, तो इस बार सोलह श्रृंगार में लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली बिछिया ट्राई कर सकती हैं।

हरतालिका तीज के लिए 4ट्रेंडी एडजस्टेबल बिछिया डिजाइंस

शादीशुदा महिलाओं के लिए बिछिया सिर्फ अखंड सौभाग्य का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि इसे पहनकर स्टाइलिश लुक भी मिलता है। बिछिया का साइज फिक्स होने के कारण कई बार महिलाएं इन्हें पहन नहीं पाती हैं। अगर आप भी फिक्स साइज वाली बिछिया टाइट या ढीली होने की वजह से नहीं पहन पाती हैं, तो हरतालिका तीज पर एडजस्टेबल बिछिया कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में -

1. फ्लोरल पैटर्न एडजस्टेबल सिल्वर बिछिया

फूलों के डिजाइन वाली बिछिया आजकल महिलाओं को बेहद पसंद आ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल हरतालिका तीज पर बिछिया खरीदने का सोच रही हैं, तो फ्लोरल पैटर्न वाली यह एडजस्टेबल बिछिया आपके लिए बेस्ट हो सकती है। इसमें आपको सूरजमुखी, कमल से लेकर गुलाब और पंखुड़ियों की नक्काशी वाले कई सुंदर डिजाइंस मिल जाएंगे।

1 (47)

(image credit: pinterest/etsy)

2. ऑक्सीडाइज्ड आर्च और घुंगरू बिछिया

पायल के साथ पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस हरतालिका तीज ऑक्सीडाइज्ड आर्च और घुंगरू बिछिया खरीदकर पहन सकती हैं। चांदी की बिछिया के ऐसे डिजाइंस आपके पैरों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आपके तीज लुक में चार चांद लगा देंगे। इन्हें आप त्योहार वाले दिन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 

2 (46)

(image credit: flipkart/hanumant)

3. मीनाकारी वर्क बिछिया

मीनाकारी ज्वेलरी खासकर त्योहारों पर खूबसूरती को दोगुना कर देती है। अगर आप हरतालिका तीज के लिए बढ़िया सी बिछिया खरीदने वाली हैं, तो रंग-बिरंगे पत्थरों वाली मीनाकारी बिछिया आपके लिए एकदम परफेक्ट है। तीज की पूजा के समय आलता या मेहंदी लगे पैरों में यह खूब जचेगी। 

3 (32)

(image credit: pinterest/Gawali Jewellers)

4. मिनिमलिस्टिक सिंगल स्टोन बिछिया

अगर आपको हैवी बिछिया पसंद नहीं है और आप लाइटवेट बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए पतले चांदी के छल्ले के ऊपर एक नग वाली बिछिया बेस्ट हो सकती है। इसमें लगा सिंगल स्टोन दूर से ही दिखने में काफी क्लासी लगता है और पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। 

4 (14)

(image credit: flipkart/zeello)

एडजस्टेबल बिछिया पहनने के फायदे

इस साल अगर आप हरतालिका तीज पर फिक्स साइज के बजाय एडजस्टेबल बिछिया चुनती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं -

  • एडजस्टेबल बिछिया को आप अपनी उंगली के साइज के हिसाब से आसानी से छोटा या बड़ा कर सकती हैं।
  • ऐसी बिछिया उंगलियों में चुभती नहीं हैं, जिससे कट लगने या सूजन आने जैसी समस्या नहीं होती।
  • एक ही बिछिया को आप एडजस्ट करके अपनी पसंद की अलग-अलग उंगलियों में पहन सकती हैं।

हरतालिका तीज के खास मौके पर आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अभी से ही कुछ ट्रेंडी एडजस्टेबल बिछिया डिजाइंस चुनकर खरीद सकती हैं या बनवा सकती हैं। आपके लिए ऊपर बताए गए ये सभी डिजाइंस सबसे बेस्ट रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
क्या एडजस्टेबल बिछिया रोजमर्रा के कामों और पानी के संपर्क में आने से खराब हो जाती है?
अगर बिछिया शुद्ध चांदी (925 Sterling Silver) या ऑक्सीडाइज्ड मेटल की बनी है, तो पानी या डिटर्जेंट लगने से भी इसकी चमक और मजबूती सालों-साल बनी रहती है।
क्या सुहाग पर्व हरतालिका तीज पर चांदी के अलावा आर्टिफिशियल या गोल्ड-प्लेटेड बिछिया पहनना सही रहता है?
हिंदू मान्यताओं में सुहाग की निशानी के तौर पर पैरों में शुद्ध चांदी की बिछिया पहनना ही सबसे शुभ माना जाता है; इसलिए पूजन के समय चांदी की एडजस्टेबल बिछिया ही पहननी चाहिए।
क्या एडजस्टेबल बिछिया के ढीले होकर पैर से गिर जाने या गुम होने का खतरा रहता है?
नहीं, इसे पहनने के बाद हल्का सा दबाकर उंगली के हिसाब से लॉक कर दिया जाता है, जिससे यह पैर में पूरी तरह सुरक्षित और ग्रिप बनाकर टिकी रहती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।