herzindagi
image

Hariyali Teej Saree Designs:ननद को करें खुश, हरियाली तीज पर गिफ्ट करें ये साड़ियां

हरियाली तीज का त्योहार इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में आप भी अपनी ननद को गिफ्ट करने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ियों को गिफ्ट कर सकती हैं। जिसे पहनकर आपका लुक अच्छा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 09:57 IST

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसे पहनने के बाद लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप सही डिजाइन में खरीदते हैं। ऐसे ही अगर आप तीज त्योहार पर ननद को गिफ्ट करने के लिए साड़ी खरीद रहे हैं, तो डिजाइन और कलर का ध्यान रखना जरूरी होता है। 27 जुलाई को इस बार हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर आप ननद को देने के लिए साड़ी गिफ्ट कर सकती हैं, जिसके डिजाइन सबसे अलग दिखेंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाली साड़ी को आप गिफ्ट कर सकती हैं।

बांधनी प्रिंट ग्रीन कलर साड़ी करें गिफ्ट

आप अपनी ननद को देने के लिए बांधनी प्रिंट वाली ग्रीन कलर साड़ी को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको बॉर्डर वर्क के साथ प्रिंटेड डिजाइन मिलेगा। साथ ही, इसके साथ आपको ब्लाउज डार्क ग्रीन कलर का मिलेगा। इससे साड़ी में एक और कलर ऐड हो जाएगा। जिसे पहनकर लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ियां गिफ्ट करने के लिए 500 से 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

bandhani saree

फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी करें गिफ्ट

आप हरियाली तीज के मौके पर फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के फूलों का डिजाइन मिलेगा। साथ में आपको प्लेन ब्लाउज मिलेगा। इससे साड़ी और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगी। साड़ी के साथ आप कॉन्ट्रास्ट कलर में इयररिंग्स को भी वियर कर सकती हैं। इससे लुक काफी सुंदर दिखाई देगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 1,000 से 1,200 रुपये में मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

Green saree

इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज पर ये प्रिंटेड साड़ियां आपके लुक में लगाएंगी चार-चांद, देखें डिजाइंस

मल्टी कलर प्रिंटेड साड़ी करें गिफ्ट

हरियाली तीज के मौके पर गिफ्ट करने के लिए आप मल्टी कलर प्रिंटेड साड़ी को खरीदकर दे सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें लुक भी क्रिएटिव नजर आता है। इसमें आपको पल्लू पर अलग-अलग तरह के रंग मिलेंगे। इसके साथ ब्लाउज आपको प्लेन मिलेगा। जिसे पहनने के बाद आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा। आप इस तरह की साड़ी को कभी भी वियर कर सकती हैं।

saree style (10)

इसे भी पढ़ें: Hariyali Teej पर लाल साड़ी पहनने का है प्लान? ये डिजाइन बना देंगे लुक को खास

इस बार आप ट्राई करें ये साड़ियां। इस तरह की साड़ियां गिफ्ट करने के लिए बेस्ट होती है। साथ ही, इससे लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको साड़ी सस्ते दाम में भी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- myntra, Bandhanivilla, navyasa by liva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।