Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Sawan Hariyali Teej 2024 Jhumki Designs: हरियाली तीज के मौके पर हरे साड़ी या सूट के साथ पहनें ये झुमकी डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

  हरियाली तीज के मौके पर अक्सर महिलाएं हरे रंग के सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इनके साथ झुमकी बहुत खूबसूरत लगती हैं। इन लेटेस्ट डिजाइंस पर नजर डालें।
Updated:- 2024-07-23, 23:40 IST
hariyali teej  jhumki designs

महिलाएं को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है। खासकर, किसी खास मौके पर महिलाएं साज-श्रंगार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। सावन का महीना चल रहा है और हरियाली तीज आने वाली हैं। ऐसे में महिलाएं ज्यादातर हरी साड़ी या सूट पहनना पसंद करती हैं। हरी साड़ी और सूट सावन और खासकर हरियाली तीज के मौके पर काफी प्यारे लगते हैं। इनके साथ, एक्सेसरीज को स्टाइल करना बहुत जरूरी होता है ताकि लुक को परफेक्ट बनाया जा सके। इस तरह के सूट्स या साड़ी के साथ आप मैचिंग या कंट्रास्ट रंग में इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। हरियाली तीज के मौके पर सूट व साड़ी के साथ झुमकी काफी खूबसूरत लगती हैं। यहां हम आपको झुमकी के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो हरी साड़ी या सूट के साथ खूबसूरत लगेंगी। 

कुंदन झुमकी डिजाइन

kundan jhumki earrings

किसी भी लुक को रॉयल और क्लासी बनाने के लिए, आप कुंदन झुमकी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हरे रंग की कुंदन झुमकी, सिंपल साड़ी या सूट के साथ काफी अच्छी लगेंगी। इसके अलावा लाल साड़ी के साथ भी ये परफेक्ट रहेंगे। कुंदन झुमकी के कई डिजाइंस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। कुंदन वर्क वाले इयररिंग्स थोड़े महंगे हो सकते हैं। लेकिन, जब आप इन्हें पहनेंगी तो बेशक ये आपको एलीगेंट लुक देंगे। इसके साथ आप नेकपीस को अवॉइड करें। 

मीनाकारी झुमकी इयररिंग डिजाइन

meenakari earring desings

मीनाकारी वर्क वाले इयररिंग काफी खूबसूरत लगते हैं। इसमें आमतौर पर प्रकृति से जुड़े डिजाइंस होते हैं। ये डिजाइन पत्ती की शेप में है। अगर आप लाइट वेट झुमकी पहनना चाहती हैं, तो आपको इन्हें जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-200 रुपये तक में मिल जाएंगे। बालों में मेसी बन, विंग्ड आईलाइनर और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा करें।

चांदबाली झुमकी डिजाइन 

chandbali jhumki earring

इस तरह के इयररिंग्स आप हरी साड़ी या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यूं तो ये हर फेस टाइप पर अच्छी लगती हैं। लेकिन, खासकर, गोल चेहरे पर ये इयररिंग्स काफी खूबसूरत लगेंगे। अगर आप सिंपल झुमकी के साथ आप कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो झुमकी के साथ इस तरह के चांदबाली इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।

डोम शेप झुमकी 

dome shape jhumki earring

ये देखने में टेंपल ज्वेलरी जैसा है। इसमें काफी बारीकी से डिजाइन बनाए गए हैं। इस तरह के इयररिंग्स प्लेन सूट के साथ अच्छे लगेंगे। अगर आप ग्रीन कलर ट्राई नहीं करना चाहती हैं, तो आप इसमें मरून कलर ले सकती हैं। ये हर तरह के कपड़ों के साथ सूट करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan 2024: सावन में साड़ी के साथ पहनें चांदबाली के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

 

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

 

यह भी पढ़ें- Sawan Hariyali Teej 2024 Green Bangles: हरियाली तीज पर हाथों को खूबसूरत बनाएंगे हरी के साथ लाल-पीली चूड़ियां, देखें तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।