Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

HandBag Designs: हर आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये हैंडबैग डिजाइन

HandBag Designs: आउटफिट में अगर आपको कम्फर्टेबल रहना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने साथ एक हैंडबैग को जरूर कैरी करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको सामान रखने के लिए कोई और चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2024-10-11, 14:12 IST
image

HandBag Designs: जब भी हम बाहर जाते हैं तो एक ही बात सोचते हैं, कि सामान रखने के लिए किस तरह के बैग को कैरी किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हम उसे भी अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर करने के बारे में सोचते हैं, ताकि लुक अच्छा लगे। ऐसे ही डिजाइन के कई सारे बैग आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप बिना सोचे अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में क्लासी लगते हैं। साथ ही, कम्फर्टेबल रहते हैं। इन बैग में आप सारा सामान लेकर जा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के बैग को आप कैरी कर सकती हैं।

स्ट्राइप डिजाइन वाला बैग

Stripe design bag

अगर आप कही बाहर आउटिंग के लिए जा रही हैं, तो इसके लिए आप इस स्ट्राइप डिजाइन वाला  हैंड बैग को कैरी कर सकती हैं। यह हैंड बैग दिखने में भले ही सिंपल होते हैं। लेकिन इसे जब आप स्टाइल करती हैं, तो इससे लुक भी अच्छा आता है। इसमें आपको सिंगल चेन मिलती है। लेकिन अंदर कई सारे सेक्शन मिल जाते हैं। इसमें आप अपनी जरूरत का सामान रख सकती हैं। साथ ही, इसमें बैग को टांगने वाली बेल्ट भी आपको सिंपल मिलती है। इससे बैग को आप साइड या  एक कंधे पर टांग सकते हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के बैग आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगा।

कलर ब्लॉक वाला हैंड बैग

Colour block hand back

अगर आप कुछ लंबे समय के लिए बाहर जा रही हैं, तो ऐसे में आप इस बड़े वाले हैंड बैग को कैरी कर सकती हैं। इस बैग में आपको दो पार्टिशन मिल जाते हैं। इससे आपका सारा सामान इसमें आसानी से आ जाता है। इसमें आपको टांगने के लिए बेल्ट नहीं मिलती है। इसलिए यह बैग आपको हाथों में ही पकड़ना होगा। लेकिन यह बैग आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको कलर भई अलग-अलग तरह के मिल जाएंगे। मार्केट में यह बैग आपको 800 से 1,500 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: लुक को खूबसूरत बनाने के लिए इन एथनिक वियर के साथ पोटली बैग को करें स्टाइल

पोटली बैग करें स्टाइल

Potli bags

आप अपने पोटली बैग को भी स्टाइल कर सकती हैं। पोटली बैग हर आउटफिट के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन में आपको किसी भी मार्केट में मिल जाएंगे, जिसमें आप जरूरत का सारा सामान कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको गोटा पट्टी वर्क बॉर्डर के साथ-साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क भी मिल जाता है। साथ ही, बेल्ट की जगह पर्ल डिजाइन वाली डोरी मिलती है। इससे बैग और भी फैंसी लगता है। मार्केट में इस तरह के पोटली बैग आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाते है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे सिल्क पोटली बैग के ये डिजाइंस

इस बार इन हैंडबैग को कैरी करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इसमें आपका सारा सामान भी आसानी से आ जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।