शादियों में हम सब खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसके लिए ऊपर से लेकर नीचे तक सारी चीजों को मैच करके पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि, हमारे लुक को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं हमारे बाल। जिसे अगर हम सही तरीके से स्टाइल नहीं करेंगे तो खूबसूरत दिखाई नहीं देंगे। कई महिलाएं होती हैं जिन्हें समझ नहीं आता की वो कौन सा हेयर स्टाइल बनाएं ताकि खूबसूरत नजर आएं।
ऐसे में आप यहां बताए गए हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें बनाना भी आसान होता है साथ ही बनने के बाद ये काफी खूबसूरत लगते हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं और इस वेडिंग सीजन खूबसूरत लग सकती हैं।
साइड ब्रेड विद कर्ल
बालों को कर्ल करना हर किसी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरीके के हेयर स्टाइल से बाल बाउंसी लगते हैं और हैवी लुक देते हैं। अगर आपको भी इस तरीके का लुक चाहिए तो इसके लिए आप साइड ब्रेड विद कर्ल का हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसके लिए पहले आपको अपने बालों को कर्ल करना है। इसके बाद एक तरफ बाल करके ब्रेड बनानी है।
फिर इसे पिन की मदद से सेट करना है। आप इसमें हेयर एक्सेसरीज को एड कर सकती हैं। जैसे- पर्ल और फ्लावर बैंड जिसको लगाकर आप इसे और खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा अच्छे लहंगे पर लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन सिंपल हेयर स्टाइल्स से पाएं शादी में खूबसूरत लुक
पोनी विद कर्ल
पोनीटेल अलग-अलग तरह के होते हैं। जिन्हें हर कोई अपने हिसाब से स्टाइल करना पसंद करती हैं। अगर आपको शादी में सिंपल हेयर स्टाइल रखना पसंद है तो इसके लिए आप पोनी विद कर्ल को ट्राई कर सकती हैं। इसे यूनिक बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बालों में हैवी कर्ल बनाने हैं। इसके बाद आगे से पफ बनाकर उसे सेट करना है और हाई पोनीटेल को रबर बैंड से सेट करना है। इस तरीके के हेयर स्टाइल सबसे अच्छे लगते हैं कुर्ती या फिर इंडो वेस्टर्न में। इस बार आप भी इन्हें ट्राई करके देखिए।
लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल
अगर आपके किसी खास की शादी है तो ऐसे में अच्छा हेयर स्टाइल बनाना तो बनता है। जिसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आप चाहे तो बिना पार्लर के भी इन्हें घर पर बना सकती हैं। इसके लिए बालों को पार्टिशन में बांटे फिर इसमें ब्रेड (वेडिंग हेयर स्टाइल) बनाएं। फिर उसमें गोटा या फिर परांदा लगाएं। इससे ये हेयरस्टाइल और खूबसूरत दिखाई देगा साथ ही आपको सबसे अलग दिखाएगा। लहंगे के साथ इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग
आपको कौन सा हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik/ Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों