Fashion Tip : इस करवा चौथ इन हेयर एक्सेसरीज को करें ट्राई, मिलेगा लाजवाब लुक

(Best Hair Accessories For Karwa Chauth) लगभग सभी महिलाओं को सजने और सवरने का शौक होता ही है।
इसके लिए वे तरह-तरह की मार्केट के चक्कर भी लगाती हैं।
जिस तरह से मेकअप आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करता है, ठीक उसी तरह परफेक्ट हेयर स्टाइल आपके लुक पर चार चांद लगाता है।
अक्सर महिलाएं हेयर स्टाइल को सजाने के लिए तरह-तरह के हेयर एक्सेसरीज खरीदती हैं।
इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे कुछ हेयर एक्सेसरीज जिन्हें आप इस करवा चौथ के अवसर पर अपने जुड़े के ऊपर लगा सकती हैं।
जरकन कारी वाला हेयर एक्सेसरीज (Jarkankaari Hair Accessories)
- इस तरह की जरकन वाली पट्टी देखने में बेहद यूनिक और स्टाइलिश दिखाई देती है।
- इस तरह के हेयर एक्सेसरीज को आप गाउन या जरकन वाली किसी भी तरह की ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
- इस तरीके के हेयर एक्सेसरीज को स्टाइल करने के लिए आप मेसी बन बनाएं।
- ऐसा करने से आपका हेयर स्टाइल परफेक्ट दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : Hairstyle Ideas : चब्बी फेस है तो इस तरह के हेयर स्टाइल कीजिए ट्राई
झुमकी वाला हेयर एक्सेसरीज (Jhumki Style Hair Accessories)
- इस तरह के एक्सेसरी को आप सिंपल बन के साथ ट्राई करें।
- आपको बता दें कि ये एक प्रकार की ज्वेलरी ही कहलाता है।
- साथ ही देखने में इस तरह कि हेयर एक्सेसरीज बेहद हैवी दिखाई देती है।
- इस तरीके के हेयर एक्सेसरीज जुड़े को भरा भरा सा बना देता है।
- कोशिश करें कि आप इस तरह कि हेयर एक्सेसरीज को किसी भरी लहंगे के साथ स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें : Hairstyle Ideas : 40 साल की उम्र वाली महिलाएं लहंगे के साथ ट्राई करें ये बन हेयर स्टाइल, दिखेंगी अप्सरा जैसी
बीड्स वाले हेयर एक्सेसरीज (Colorful Beeds Hair Accessories)
- अगर आपको ज्यादा भारी वर्क वाली चीजें नहीं पसंद है तो आप कुछ इस तरीके के हेयर एक्सेसरीज खरीद सकती हैं।
- साथ ही आप इस तरीके की हेयर एक्सेसरीज को चोटी या बन दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।
- कोशिश करें कि अगर आप इस तरह की हेयर एक्सेसरीज खरीद रही हैं तो आप बन इसके अलावा और किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरी को कैरी न करें।
अगर आपको हमारी बताए गए ये हेयर एक्सेसरीज पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।