Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:39 PM IST

Chooda Designs For Women: वट सावित्री के दिन पहनें ये चूड़ा डिजाइंस, हाथ दिखेंगे सुंदर

Latest Chooda Designs: तीज- त्योहार पर सिर्फ कपड़ों और ज्वेलरी ही जरूरी नहीं होती है। हाथों में पहनने वाली चूड़ियां भी काफी महत्व रखती हैं। इसलिए वट सावित्री व्रत में पहनने के लिए आप भी अलग-अलग डिजाइन वाले चूड़ा वियर कर सकती हैं।
Updated:- 2025-05-23, 17:11 IST
image

Latest Chooda Designs For Ladies: तीज-त्योहार आते ही महिलाओं के चेहरे की रौनक दोगुनी हो जाती है। सबसे पहले उन्हें शॉपिंग करने का मौका मिलता है। साथ ही, उन्हें अपने लिए कुछ अच्छे गहने खरीदने को मिल जाते हैं। लेकिन हाथों में पहनने के लिए चूड़ी जरूरी होती है। इस बार आप अपने श्रृंगार में चार चांद लगाने के लिए अलग-अलग डिजाइन के चूड़ा खरीदें। इससे आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के Chooda Designs पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।  

लाल पीले रंग का चूड़ा डिजाइन

आप अगर लाल और पीले रंग को साथ में पहनना चाहती हैं, तो फोटो में नजर आने वाला चूड़ा त्योहार के लिए सबसे बेस्ट है। इसे आप वट सावित्री पर पहनने के लिए खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपको अलग से चूड़ियां पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे पहनकर ही आपका लुक अच्छा लगने लगेगा। इस तरह के Chooda Designs आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे।

Red yellow chooda designs

हरे रंग का चूड़ा डिजाइन

आप त्योहार के दिन हाथों में पहनने के लिए हरे रंग के चूड़ा डिजाइन को भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के चूड़ा डिजाइन पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें मिरर वर्क, हाथी के डिजाइन और नीचे की तरफ लटकन भी मिलती है। इसे पहनने के बाद आपका हाथ भरा-भरा नजर आएगा। साथ ही, आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। मार्केट में इस तरह का सेट आपको 200 से 400 रुपये में मिल जाएगा।

Green chooda designs

इसे भी पढ़ें: Vat Savitri 2025: पूजा में पहनने के लिए खरीदे रेशमी धागे से बनी चूड़ियां

मल्टी कलर वाला चूड़ा डिजाइन

अगर आपको सारे मिक्स कलर पहनने हैं, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले चूड़ा स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के चूड़ा डिजाइन हाथों की रौनक को दोगुना कर देते हैं। साथ ही, इसे स्टाइल करने के बाद आपको ज्यादा हैवी कंगन या रिंग पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे पहनकर ही, आपका लुक अच्छा लगता है। इस तरह के चूड़ा डिजाइन को आप दोबारा भी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

Multi colour chooda designs

इसे भी पढ़ें: Latkan Bangles Designs: ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए हाथों में सजाएं ये 3 तरह के लटकन वाली चूड़ियां, देखें डिजाइंस

इस बार वट सावित्री के मौके पर इन चूड़ा डिजाइन को ट्राई करें। इसे पहनने से आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आपके हाथों में अलग से किसी एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे दोबारा किसी और फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं। आप इसमें और भी फैंसी डिजाइन वाले चूड़ा खरीद सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-myntra, Align

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।