Choora Set For Bride: कुछ ही दिनों में बनने वाली हैं दुल्हन, तो शादी वाले दिन पहनें ऐसे चूड़ा सेट

अगर आपकी भी कुछ ही महीनों में या कुछ ही दिनों में शादी होने वाली हैं और आप थोड़े टाइम में दुल्हन बनने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे लेटेस्ट दुल्हनों वाले चूड़ा सेट डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप अपनी शादी के दौरान किसी भी फंक्शन में पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं।
डार्क ग्रीन एंड रेड स्टोन ब्राइडल चूड़ा सेट
अगर आप कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में शॉपिंग करना शुरू कर दी है, तो अब आप अपने लहंगे या किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के खूबसूरत डार्क ग्रीन एंड रेड स्टोन ब्राइडल चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्राइडल चूड़ा सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके आउटफिट को भी अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।

कुंदन पोल्की वर्क मरून ब्राइडल चूड़ा सेट
यही नहीं आप अपनी शादी में इस तरह के ब्राइडल चूड़ा सेट को भी शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह के कुंदन पोल्की वर्क मरून ब्राइडल चूड़ा सेट इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे साथ ही आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे। ऐसे चूड़ा सेट को आप नजदीकी दूकान से या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

रजवाड़ी स्टाइल ब्राइडल चूड़ा सेट
अगर आप अपनी शादी में रिसेप्शन के दौरान कोई हैवी लहंगा या खूबसूरत आउटफिट ट्राई करने वाली हैं और अपने आउटफिट की शोभा को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत रजवाड़ी स्टाइल ब्राइडल चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे ब्राइडल चूड़ा सेट आपके आउटफिट को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इन दिनों इस तरह के चूड़ा सेट काफी चलन में है, जो अधिकतर ब्राइडल के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

मल्टीकलर ट्रेडिशनल ब्राइडल चूड़ा सेट
आप चाहे तो अपनी शादी में हल्दी, मेहंदी या किसी भी खास इवेंट या फंक्शन में इस तरह के मल्टीकलर ट्रेडिशनल ब्राइडल चूड़ा सेट को पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही अपने लुक को अट्रैक्टिव और एलिगेंट टच भी दे सकती हैं। इस तरह के चूड़ा सेट में आपको भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेंगे और आपके पूरे लुक को डिफरेंट बनाएंगे। ऐसे चूड़े आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या आपको यह ऑनलाइन भी मिल जाएंगे।
-1762248018023.jpg)
कपल रजवाड़ी ब्राइडल बैंगल चूड़ा सेट
अगर कुछ ही दिनों में आपकी भी शादी होने वाली है और आप अपनी शादी में पहनने के लिए चूड़ा सेट तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के खूबसूरत कपल रजवाड़ी ब्राइडल बैंगल चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट का इन दिनों अधिकतर होने वाली दुल्हनों में काफी क्रेज देखा जा रहा है और यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।