हर रोज नया और यूनिक फैशन बॉलीवुड से लेकर आम कॉलेज गर्ल्स तक फैला हुआ है। आजकल लड़कियां इंटरनेट की मदद से लेटेस्ट फैशन और डिजाइन की पूरी जानकारी रखती हैं। इसी बीच ग्राफिक प्रिंट डिजाइन का ट्रेंड आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड बना दिखाई दे रहा है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी और क्लासी बॉलीवुड लुक्स दिखाएंगे। जिसे देखकर आप भी करेंगी ग्राफिक प्रिंट को अपनी वॉर्डरोब में शामिल।
गर्मियों के मौसम में लड़कियां स्कर्ट पहनना बेहद पसंद करती हैं। ऐसे में ग्राफिक स्कर्ट आपके लिए एक बेहद ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑप्शन साबित हो सकता हैं। इस तरह की स्कर्ट को आप किसी ब्राइट कलर के टॉप के साथ पहनें। ऐसा करने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश दिखाई देगा। इस तरह की ड्रेस के साथ आप पिंक कलर का मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Karwachauth Special : रेड कलर की ये साड़ियां लगाएंगी आपकी खूबसूरती पर चार चांद
टर्टलनेक हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है। खासकर यंग लड़कियां इसे पहनना बेहद पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक है तो कुछ इस की ड्रेस आप भी खरीद सकती हैं और किसी भी पार्टी या फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ आप मेकअप को न्यूड में रखें। ऐसा करने से आपका लुक बेहद बोल्ड और एलिगेंट दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : नोएडा की इस मार्केट से खरीदें 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की डिजाइनर लेडीज कुर्तियां
जंपसूट पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ग्राफिक प्रिंट वाला जंपसूट एक बेहद कूल और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता हैं। इसके साथ आप इस तरह की बेल्ट को भी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका ओवरऑल लुक और उभर कर दिखाई देगा। साथ ही मेकअप को ब्राउन में रखें। जिससे आपकी ड्रेस के कलर्स अच्छे से हाईलाइट हों।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस तरह का ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन अपनी वॉर्डरोब में ऐड कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद स्टाइलिश और बोल्ड। साथ ही अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें। ऐसे कई और आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।