शादी का लहंगा जब भी कोई दुल्हन लेती है, तो इसे बहुत सोचकर लेती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी याद हमेशा फोटो में कैद होती है। इसलिए हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है। लेकिन जब बात आती है, दुपट्टे की तो इसके लिए हम अक्सर कुछ अलग डिजाइन लेना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक में एक ग्रेस ऐड होता है। इससे हम सुंदर नजर आते हैं। लेकिन जब दूसरा दुपट्टा लेने की बात आती है, तो इसे आप लहंगे के साथ मैच करके न लें। बल्कि इसे कुछ अलग और ट्रेंडी डिजाइन में खरीदें। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
जाली पैटर्न वाला गोटा वर्क दुपट्टा
आप अपने लहंगे के साथ अलग से दुपट्टा खरीदें। इसे आप वेलवेट और नेट वाले फैब्रिक में खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक ही अच्छा लगेगा। इसमें आपको साइड में गोटा वर्क मिलेगा। बीच में जाली वर्क वाले पैटर्न का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आप चाहें तो इसके आसपास के एरिया पर स्टोन और कुछ श्लोक का डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इससे ये दुपट्टा जब आप अपने सिर पर लेंगी, तो ये अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको इस तरह के दुपट्टे 850 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे। कलर भी आप अपने लहंगे के मैचिंग का ले सकती हैं।
गोटा वाली झालर दुपट्टा
आप लहंगे के साथ दूसरा दुपट्टा इस फोटों में नजर आने वाले डिजाइन का ले सकती हैं। इसमेें आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको दुपट्टे के बीच में पैच वर्क डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा बॉर्डर पर पान पत्तियों का डिजाइन मिलेगा। इसके बाद एक लेयर झालर वाली मिलेगी। इससे आपका दुपट्टा और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। इस तरह के दुपट्टे का डिजाइन आपको सबसे ज्यादा मनीष मल्होत्रा की दुल्हन के पास मिलेगा। आप भी ऐसे ही लुक के लिए इस दुपट्टे को वियर कर सकती हैं। ये आपको मार्केट में 1,200 से 1,500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Gotta Work Lehenga: फैशन ट्रेंड को करें फॉलो और स्टाइल करें गोटा वर्क लहंगा, शादी मे लुक लगेगा अच्छा
बॉर्डर वर्क वाला दुपट्टा
आप रॉयल लुक के लिए इस दुल्हन जैसे दुपट्टे को भी खरीदकर लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे में आपको बॉर्डर पर गोटा वर्क मिलेगा। इसके अलावा आपको बीच के हिस्से में पैच वर्क मिलेगा। इससे आपका लुक ही अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको महारानी जैसी फील आएगी। आप इस तरह के दुपट्टे को मार्केट से 1,200 से 1,500 में खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Gota Work Saree Designs: सावन में पहनें गोटा वर्क साड़ी, देखें डिजाइन
इस बार अपने लहंगे के साथ गोटा वर्क वाले लहंगे को स्टाइल करें। इससे आपका शादी का लुक अच्छा नजर आएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra/ Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों