Anarkali Suit Designs : संगीत फंक्शन में आपके लुक में लग जाएंगे चार चांद जब स्टाइल करेंगी ये गोटा वर्क वाली अनारकली सूट

शादी से पहले होने वाला संगीत के फंक्शन में सभी खास लोग शामिल होते हैं। इस खास मौके पर महिलाएं ब्यूटीफुल लुक चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। वहीं अगर आप संगीत फंक्शन में हिस्सा ले रही हैं और इस दौरान सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो आप गोटा वर्क वाले अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। ये गोटा वर्क अनारकली सूट संगीत फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
ब्लू अनारकली सूट
-1732100683303.jpg)
रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह का ब्लू कलर में गोटा वर्क अनारकली सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस सूट के बॉर्डर में गोटा वर्क किया हुआ है। इस तरह का सूट आपको कई सारे कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा और इसे आप बाजार से ऑनलाइन ले सकती हैं। वहीं आप इसे दर्जी को कपड़ा देकर भी सिलवा सकती है।
इस सूट में अपने लुक को और भी ज्यादा ब्यूटीफुल बनाने के लिए आप मोती वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसी भी पढ़ें- Anarkali Suit Designs: मेहंदी फंक्शन में रॉयल लुक के लिए स्टाइल करें ये लॉन्ग अनारकली सूट, देखें डिजाइंस
गोटा वर्क कॉटन अनारकली सूट
-1732100730145.jpg)
गोटा वर्क में आप इस तरह का सूट भी वियर कर सकती हैं जो संगीत फंक्शन में स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। इस सूट में गोल्डन गोटा वर्क किया है और अगर आप इस तरह का सूट वियर करती हैं तो आप बेहद ही खूबसूरत नजर आएंगी। इस तरह का सूट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से ले सकती हैं जो आपको सस्ते दाम में मिल जाएगा।
इस सूट के साथ आप फुटवियर में हील्स या जूती वियर कर सकती हैं। वहीं ज्वेलरी में आप चोकर सेट का चुनाव कर सकती हैं।
-1732100748908.jpg)
सिंपल लुक के लिए आप इस तरह का अनारकली सूट भी वियर कर सकती हैं जो न्यू लुक पाने के लिए एकदम परफेक्ट है। इस सूट में सिंपल गोटा वर्क हुआ है लेकिन स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह सूट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बंधनी प्रिंट अनारकली सूट
-1732100777891.jpg)
बंधनी प्रिंट के आउटफिट इन दिनों काफी ट्रेंड में है और बंधनी प्रिंट में आप इस तरह का गोटा वर्क वाला अनारकली सूट स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह के सूट को आप 2,000 से 3,000 रुपये में खरीद सकती हैं।
-1732100912717.jpg)
गोटा पट्टी वर्क में आप इस तरह का पिंक कलर वाला अनारकली सूट भी ट्राई कर सकती हैं और इस तरह एक सूट में अट्रैक्टिव नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें- इन Anarkali Kurti Set का फिट व डिजाइन है बेमिसाल, जिन्हें पहनकर कियारा व करीना को देंगी टक्कर!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-aachho, nykaafashion,myntra,asheera
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।