भाई दूज पर पहनने के लिए ट्राई करें गोटा-पट्टी प्लाजो सेट्स, देखें आरामदायक ऑप्शन

अगर आप भी भाई दूज के लिए आरामदायक और स्टाइलिश गोटा-पट्टी आउटफिट्स तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस लेख में बताएं गए गोटा-पट्टी प्लाजो सेट्स बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इन सुट डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-11-05, 13:15 IST
image

दिवाली के बाद आने वाला त्योहार भाई दूज हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि इस भाई दूज क्या पहनें, तो परेशान होने के बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

भाई दूज के लिए 4 बेहतरीन गोटा-पट्टी आउटफिट्स

आज इस लेख में हम आपको गोटा-पट्टी सेट्स की कुछ बेहतरीन डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। त्योहारों पर गोटा-पट्टी वाले सूट्स बहुत ही खूबसूरत और फेस्टिव लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट गोटा-पट्टी प्लाजो और सूट डिजाइंस के बारे में।

1. गोटा-पट्टी वर्क अनारकली कुर्ती और प्लाजो

अगर आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है, तो गोटा-पट्टी वर्क वाला यह खूबसूरत अनारकली कुर्ता सेट आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। यह दिखने में जितना भारी और रॉयल लगता है, पहनने में उतना ही हल्का होता है, जिससे आप पूरा दिन बेहद आरामदायक महसूस कर सकती हैं।

2 - 2026-11-05T130530.697

pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop 

2. शॉर्ट कुर्ती और शरारा-प्लाजो स्टाइल

पूजा और तिलक के समय नीचे बैठकर रस्में निभानी होती हैं, ऐसे में थोड़ा खुला और आरामदायक पहनावा होना चाहिए। गोटा-पट्टी वर्क वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा या प्लाजो का यह स्टाइल आपके त्योहार को और भी ज्यादा यादगार बना देगा। इसे आप आसानी से ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकती हैं।  

4 (64)

Asad Nazir

3. स्ट्रेट कुर्ता और प्लाजो सेट

आप चाहें तो गोटा-पट्टी वर्क वाला एक सिंपल और एलिगेंट स्ट्रेट कुर्ता प्लाजो सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते और प्लाजो पर किया गया बारीक गोटा-पट्टी वर्क आपके फेस्टिव लुक को एक बेहद क्लासी और रॉयल टच देने में मदद करता है।  

3 (96)

pinterest/Aza Fashions - Global 

4. गोटा-पट्टी वर्क गाउन

अगर आप बजट के अंदर भाई दूज के लिए कुछ हटकर खरीदना सोच रही हैं, तो गोटा-पट्टी वर्क वाला यह गाउन भी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के गाउन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप बिना किसी परेशानी के पूरा दिन आसानी से पहन सकती हैं।  

1 - 2026-11-05T130533.903

pinterest/Vasansi Jaipur

गोटा-पट्टी आउटफिट्स के लिए स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप भाई दूज पर इनमें से कोई भी गोटा-पट्टी आउटफिट ट्राई कर रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स का जरूर ध्यान रखें-

  • गोटा-पट्टी सूट्स के साथ ऑक्सीडाइज्ड या कुंदन ज्वेलरी बहुत जंचती है, जो आपको एक बेहतरीन और ग्रेसफुल लुक देने में मदद करेगी।
  • गोटा-पट्टी प्लाजो सेट्स के साथ खुले बाल या सॉफ्ट कर्ल्स बेहद खूबसूरत लगते हैं।
  • इन सभी ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ हाई हील्स पहनने के बजाय ट्रेडिशनल मोजड़ी, बेली या आरामदायक जूतियां ही ट्राई करें।  

यह भी पढ़ें- Best Sharara for Bakrid: बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत? ट्राई करें ये गोटा-पट्टी वर्क वाले शरारा सूट्स

निष्कर्ष: भाई दूज के खास मौके पर अगर आप भी भारी-भरकम साड़ियों के बजाय कुछ आरामदायक और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए इस लेख में बताए गए गोटा-पट्टी प्लाजो और सूट सेट्स सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। यह पहनने में आरामदायक होते हैं और आपको एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देने में पूरी मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
गोटा-पट्टी सूट को लंबे समय तक नया जैसा कैसे सुरक्षित रखें?
गोटा-पट्टी वाले कपड़ों को हमेशा ड्राई क्लीन ही करवाएं या फिर घर पर हल्के हाथों से ठंडे पानी में धोएं।
गोटा-पट्टी प्लाजो सेट के साथ किस तरह का मेकअप करना चाहिए?
इसके साथ नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप सबसे अच्छा लगता है, जिसमें न्यूड लिपस्टिक और हल्का आईमेकअप शामिल हो।
क्या कम हाइट वाली लड़कियों पर प्लाजो सेट अच्छे लगते हैं?
हां, अगर प्लाजो की फिटिंग और कटिंग सही हो, तो यह हर तरह के बॉडी शेप और हाइट पर बहुत जंचते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।