Thu Sep 17, 2026 | Updated 04:30 PM IST

शादी की शॉपिंग शुरू? गोटा पट्टी हाथफूल के ये खूबसूरत डिजाइन करें ट्राई

अगर कुछ ही महीनों में आपकी शादी होने वाली है, तो आप अपनी ब्राइडल शॉपिंग लिस्ट में कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी गोटा पट्टी हाथ फूल जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-09-17, 15:02 IST
image

कुछ ही दिनों में शादी-ब्याह का सीजन दोबारा शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिन लड़कियों की शादी होने वाली है, वे शादी से पहले शॉपिंग के लिए बाजार एक्सप्लोर करने लगी हैं। अगर आपकी भी कुछ महीनों में शादी है और आप शॉपिंग करने वाली हैं, तो अपनी लिस्ट में कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट गोटा पट्टी हाथ फूल डिजाइन्स को जरूर शामिल करें। आज इस लेख में हम आपको दुल्हनों के हिसाब से खूबसूरत और दूर से चमकने वाले गोटा पट्टी हाथ फूल के डिजाइन्स बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

दुल्हनों के लिए 4 ट्रेंडी हाथ फूल डिजाइंस

दुल्हनें अपने पूरे लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी चीज़ का ध्यान रखती हैं। वे आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक हर चीज़ एकदम परफेक्ट पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपनी शादी की शॉपिंग में इन 4 ट्रेंडी हाथ फूल डिजाइंस को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इन डिजाइन्स के बारे में-

1. फ्लोरल मोटिफ गोटा पट्टी हाथ फूल

आजकल दुल्हनों के बीच फ्लोरल मोटिफ वाले हाथ फूल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आपको फ्लावर वाली ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो आप इस तरह की खूबसूरत लटकन वाली सनफ्लावर और फ्लोरल मोटिफ हाथ फूल डिजाइन को चुन सकती हैं। यह डिजाइन दूर से ही बहुत अट्रैक्टिव और ब्राइट नजर आती है, जिसे आप हल्दी या मेहंदी के फंक्शन में पीले या हरे रंग के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

tulsi (2)

2. मल्टी फिंगर रिंग वाला गोटा पट्टी हाथ फूल

आप अपनी शादी में पहनने के लिए मल्टी फिंगर रिंग गोटा पट्टी हाथ फूल डिजाइन भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह का हाथ फूल साधारण हाथों को भी बेहद स्टाइलिश बना देता है। खासकर जब आप मेहंदी लगे हाथों में इस तरह का हाथ फूल पहनेंगी, तो यह आपको एक पारंपरिक और रॉयल लुक देगा। यह डिजाइन उंगलियों से लेकर कलाई तक पूरे हाथ को कवर करती है। इसे आप शादी के किसी भी खास फंक्शन में पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।    

tulsi (4)

यह भी पढ़ें- Haath phool Designs: हाथ फूल के लेटेस्ट डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, शादी में दुल्हन जरूर करें इन्हें ट्राई

3. मिरर वर्क और पर्ल एम्बेलिश्ड हाथ फूल

दुल्हनों के लिए मिरर वर्क वाली ज्वेलरी भी एक परफेक्ट ऑप्शन है। छोटे-छोटे शीशों और सफेद मोतियों से मिलकर बना हाथ फूल आपके हाथों में अलग ही चमक पैदा कर देता है। इस तरह के हाथ फूल को आप संगीत नाइट के दौरान किसी भी पेस्टल शेड वाले आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। मिरर वर्क और मोतियों की वजह से यह दूर से ही चमकता है, जो आपके ब्राइडल लुक को खास बना देगा।

tulsi (1)

4. थ्रेड टैसेल्स और पोम-पोम गोटा पट्टी हाथ फूल

अगर आप अपने दुल्हन वाले लुक को यादगार बनाना चाहती हैं और भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो आपके लिए रंग-बिरंगे रेशमी धागों के टैसेल्स और छोटे-छोटे पोम-पोम लगा हाथ फूल परफेक्ट रहेगा। इस तरह की डिजाइन आपको एक फंकी और रॉयल वाइब देती है। इसे आप मेहंदी के फंक्शन या रिसेप्शन के दौरान पहनकर परफेक्ट एथनिक लुक पा सकती हैं।  

tulsi (3)

यह भी पढ़ें- हाथ फूल के ये नए डिजाइंस आपके लुक में लगा देंगे चार चांद, देखें तस्वीरें

निष्कर्ष: शादी के खास मौके पर हर लड़की चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए परफेक्ट ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो बाकी ज्वेलरी के साथ ऊपर बताए गए इन चार खूबसूरत हाथ फूल डिजाइन्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।