देखें गोल्डन कलर के ये बिछिया डिजाइंस

अगर आप गोल्डन कलर में मिलने वाले ये बिछिया पहनेंगी तो आपका लुक ओल्ड फैशन नहीं लगेगा। 
Updated:- 2022-12-01, 19:11 IST
latest golden toe ring designs

क्या आप शादीशुदा हैं? ऐसे में आपके ज्लेवरी बॉक्स में कुछ चीजें जरूर होंगी। इनमें मंगलसूत्र, चूड़ियां, पायल और बिछिया शामिल है। यह सभी गहनें सोलह श्रृंगार का भी हिस्सा हैं। क्या आप ऑक्सीडाइज्ड और चांदी की बिछिया नहीं पहनना चाहती हैं? आपके पास इस मैटल में बिछिया के बहुत सारे डिजाइन हैं? तो कोई बात नहीं। इस बार आप गोल्डन कलर की बिछिया के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हमेशा की तरह हम आपके लिए इस बार गोल्ड कलर टो रिंग के बेहतरीन और यूनिक डिजाइन्स लेकर आए हैं।

पायल बिछिया डिजाइन

ankle toe ring design
अगर आप एक ही दाम में दो चीजों का लुफ्त उठाना चाहती हैं तो पायल बिछिया खरीदें। आपको इसके नाम से ही काफी कुछ समझ आ गया होगा। पायल बिछिया को खासतौर पर दुल्हनों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन आप किसी स्पेशल ओकेजन पर ही इन्हें पहन सकती हैं। अगर आप अपनी शादी के लिए बिछिया खरीदने की सोच रही हैं तो स्टोन वाली खरीदें। इसमें आपको लेयर वाला डिजाइन भी मिल जाएगा।

पान पत्ता बिछिया डिजाइन

pan patta toe ring design
क्या आपने कभी पान का पत्ता देखा है? चलो पान तो खाया ही होगा। क्या आप शादीशुदा हैं और बिछिया के लेटेस्ट डिजाइन की तलाश में हैं? अब मार्केट में पान के पत्ते के डिजाइन वाली बिछिया मिलने लगी है। यह बिछिया आपको स्टोन डिजाइन में आसानी से मिल जाएगी। आप चाहें तो सिंपल के बजाय कलरफुल स्टोन बिछिया खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सिंगल या डबल नहीं, इस बार ट्राई करें ये बिछिया सेट

सिंपल लेयर्ड बिछिया डिजाइन

simole layered toe ring design
मिनिमल लुक की तरह ज्वेलरी भी मिनिमिलिस्टक ही अच्छी लगती है। इससे लुक में एलिगेंट टच ऐड होता है। बिछिया के डिजाइन में आजकल काफी बदलाव आ गया है। आपने भी रिंग में छल्ला जरूर पहना होगा। इसी तरह अब बिछिया में भी छल्ले जैसे डिजाइन मिलने लगे हैं। छल्ले में भी लेयर्ड बिछिया को बेहद पसंद किया जा रहा है। इस बिछिया डिजाइन की खासियत यह है कि इन्हें आप कैजुअल से लेकर एथनिक आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

मल्टीपल फ्लावर बिछिया डिजाइन

multiple flower toe ring design
बिछिया का यह डिजाइन भी काफी सिंपल है। इसमें एक नहीं 3 फूल बने हैं और तीनों अटैच हैं। इस बिछिया को केवल एक ही उंगली में पहनें, क्योंकि 2 फिंगर में पहनेंगी तो अच्छी नहीं लगेगी। (फैंसी बिछिया डिजाइन्स)

बिछिया से जुड़ी जरूरी बातें

  • बिछिया का संबंध मां सीता से है। कहा जाता है कि मां सीता अपहरण के बाद अपनी पहचान के लिए बिछिया ही फेंकी थी।
  • क्या आपने कभी नवदुर्गा पूजा देखी है। इस पूजा में मां को बिछिया पहनाने का रिवाज है।
  • बिछिया को लक्ष्मी जी से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि बिछिया लक्ष्मी मां के वाहक होते हैं। इसलिए बिछिया के खोने को अच्छा नहीं माना जाता है।

बिछिया खरीदने से पहले जान लें ये बातें

  • बिछिया को हमेशा पहनकर देखना चाहिए, ताकि आप यह जान सकें कि क्या यह आपकी उंगलियों के लिए फिट है। साथ ही इन्हें पहन आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं होगी।
  • आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी स्किन को कौन सा मेटल सूट करता है। उसी हिसाब से बिछिया खरीदें।
  • भले ही बाजार में बिछिया कितने भी प्रकार ही बिछिया हों, लेकिन कोशिश करें कि आप चांदी की ही बिछिया पहनें। इसे पहन शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।