Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट रहेंगी गोल्डन कलर की ये खूबसूरत साड़ियां

साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आपको ब्लाउज के लिए कंट्रास्ट में ही कलर को चुनना चाहिए। इसके लिए आप डिजाइनर के स्टाइलिश लुक्स को रीक्रिएट भी कर सकती हैं।
Updated:- 2023-11-16, 16:34 IST
golden colour saree designs

साड़ी का चलन एवरग्रीन पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई तरीके की वैरायटी आसानी से देखने को मिल जाएगी। वहीं कई लोग आज भी केवल कुछ खास मौकों पर भी साड़ी को पहनना पसंद करते हैं और इसके लिए वे अपने लुक को रॉयल बनाना पसंद करते हैं। 

रॉयल लुक पाने के लिए खासकर गोल्डन कलर को काफी पसंद किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रॉयल लुक पाने के लिए गोल्डन कलर की साड़ी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

हैवी वर्क गोल्डन साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

चौड़े बॉर्डर के साथ हैवी वर्क वाले डिजाइन की साड़ी ढूंढ रही हैं तो यह आपके लोए बेस्ट ऑप्शन होगा। इस तरह की साड़ी घर की शादी के फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगी। इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर तरूण ताहिलियानी ने डिजाइन किया है।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी को स्टाइल करें। 

 इसे भी पढ़ें : Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

नेट साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

इस साड़ी को बनाने के लिए बारीक वाली नेट का इस्तेमाल किया गया है। इस खूबसूरत नेट साड़ी को डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 2500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप अनकट डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : गोल्डन कलर की साड़ी के साथ पहनें इन कलर्स के ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

टिश्यू सिल्क साड़ी डिजाइन 

golden colour tissue saree design

एक बार फिर से टिश्यू फैब्रिक से बनी साड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा है। इस तरीके की आपको काफी सटल और रॉयल लुक देने में मदद करेगी। इस तरह की मिलती-जुलती हैंडलूम टिश्यू साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,500 से लेकर 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। इसे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरह के लुक को खास बनाने के लिए आप बालों में लाल रंग के गुलाब को हेयर एक्सेसरीज की तरह स्टाइल करें।

 

 

अगर आपको मेहंदी फंक्शन में पहनने के लिए ये खूबसूरत आउटफिट और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।