Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

Punjabi Chura Designs: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, हर दुल्हन को पसंद आएंगे ये पंजाबी चूड़ा डिजाइंस; ब्राइडल लुक में लग जाएंगे चार चांद

पंजाबी ब्राइड्स के लिए चूड़ा बहुत खास होता है। पंजाबी शादियों में चूड़ा सेरेमनी होती है और इसमें पूरे रीति-रिवाजों के साथ ब्राइड को चूड़ा पहनाया जाता है। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है, तो इन लेटेस्ट चूड़ा डिजाइंस पर नजर डालिए। ये आपके लुक को और खास बना देंगे।
Updated:- 2026-05-26, 17:10 IST
image

शादी का दिन हम सभी लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। अलग-अलग कल्चर में इस खास दिन से जुड़ी अलग रस्में होती हैं। आउटफिट से लेकर गहनों तक, सब कुछ अलग होता है। बात अगर पंजाबी शादियों की करें, तो पंजाबी ब्राइड्स के लिए चूड़ा बहुत खास होता है। चूड़ा सेरेमनी में ब्राइड को रस्मों के साथ चूड़ा पहनाया जाता है और उसे आने वाली नई जिंदगी के लिए ढेरों आशीर्वाद दिए जाते हैं। पंजाबी ब्राइड्स के लिए चूड़ा एक इमोशन होता है और इसलिए इसे चुनते वक्त वो काफी सोच-विचार करती हैं। अगर आप एक पंजाबी ब्राइड हैं और आपकी जल्द ही शादी होने वाली है, तो आप इन चूड़ा डिजाइंस पर नजर डालिए। ट्रे़डिशनल से लेकर मॉडर्न तक, हर ब्राइड के लिए ये चूड़ा डिजाइंस परफेक्ट रहेंगे।

रेड स्टोनवर्क चूड़ा डिजाइन

punjabi chura traditional and modern trending

अगर आप हैवी चूड़ा पहनना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। गोल्डन स्टोन, कुंदन डिटेलिंग और पर्ल हैंगिंग्स के साथ यह चूड़ा बेहद रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहा है। खासकर मरून लहंगे के साथ यह चूड़ा बेहद खूबसूरत लगेगा। हाथों में हैवी मेहंदी और कुंदन कलीरे या पर्ल वर्क वाले कलीरों को स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप एक मॉडर्न ब्राइड हैं, तो पेस्टल आउटफिट के साथ फ्यूजन लुक के लिए आप इसे कैरी कर सकती हैं।

मिनिमल ब्राइडल चूड़ा डिजाइन

punjabi chura traditional and modern trending designs

अगर आप कुछ सिंपल लेकिन क्लासी चूड़ा डिजाइन पहनना चाहती हैं, तो आप इस डिजाइन पर नजर डालें। यह मिनिमल चूड़ा डिजाइन उन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है, जो ज्यादा हैवी नहीं बल्कि क्लासी और ट्रेंडिंग ब्राइडल लुक चाहती हैं। अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो इस मिनिमल चूड़े से बैलेंस्ड और एलीगेंट लुक मिलेगा। पंजाबी ब्राइड्स आमतौर पर शादी के बाद कुछ वक्त तक डेली चूड़ा कैरी करती हैं, ऐसे में हैवी डिजाइन पहनना मुश्किल होता है। यह मिनिमल डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट

कुंदन वर्क चूड़ा डिजाइन

punjabi chura traditional designs

कुंदन वर्क चूड़ा डिजाइंस भी हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इस चरह के चूड़ा डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक को और रॉयल बना देंगे। हाथों में चूड़ा डिजाइंस और मेहंदी इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएगी। हैवी सूट्स के साथ भी इस तरह के चूड़ा डिजाइंस प्यारे लगते हैं। कलीरे में भी आजकल काफी कस्टमाइज ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप इसके साथ पेयर कर सकती हैं।

सिंपल चूड़ा डिजाइन

punjabi chura traditional

सिंपल चूड़ा डिजाइंस हमेशा ही पसंद किए जाते हैं। आजकल इसमें पिंक और व्हाइट कलर के ऑप्शंस भी आपको मिल जाएंगे। इनके साथ इस तरह के झुमकी वाले कलीरे काफी अच्छे लगते है। हथफूल और कलीरों के साथ ये चूड़ा एकदम ट्रेडिशनल वाइब देगा और आपके ब्राइडल लुक को कंप्लीट करेगा।


यह भी पढ़ें- Silver Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी के ये ट्रेंडी मंगलसूत्र, देंगे डिफरेंट लुक


अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है तो आप इन चूड़ा डिजाइंस को स्टाइल कर सकती हैं, इनसे आपका ब्राइडल लुक खिल उठेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।