Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती
-1760423168600.webp)
शादीशुदा भारतीय महिलाएं बैंगल्स ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को तरह-तरह के बैंगल्स पहनना पसंद होता है। इसी चाह में वे सोने के बैंगल्स से लेकर कांच और लाख के बैंगल्स सब ट्राई करती हैं। अगर आप भी बैंगल्स के नए-नए डिजाइन पहनना पसंद करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको मीनाकारी बैंगल्स के कुछ नए डिज़ाइन दिखाइए, जिन्हें पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
ग्रीन पर्ल मीनाकारी बैंगल्स
अगर आप भी किसी फेस्टिवल या कोई खास फंक्शन में साड़ी पहन रही हैं और अपने साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए बैंगल्स सिलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।एक जैसे बैंगल्स पहनने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत ग्रीन पर्ल मीनाकारी बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।
-1760036086610.jpg)
मीनाकारी नवग्रह बैंगल्स
यही नहीं आप चाहे तो किसी भी फेस्टिवल या फंक्शन के दौरान अपने आउटफिट के साथ इन खूबसूरत मीनाकारी नवग्रह बैंगल्स को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे और आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। इन्हें भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन
मल्टी कलर मीनाकारी बैंगल्स
अगर आपको अपने हाथों में बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है और आप कुछ ना कुछ ट्राई करती रहती हैं, तो अब आप एक जैसे बैंगल्स पहनने के बजाय इस तरह के खूबसूरत मल्टी कलर मीनाकारी बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स इन दिनों अधिकतर महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

व्हाइट मोती मीनाकारी बैंगल्स
आप चाहे तो किसी भी फेस्टिवल पर या फिर किसी खास फंक्शन में अपने लुक को एलिगेंट टच देने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत व्हाइट मोती मीनाकारी बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे। इन्हें भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1760036139575.jpg)
मीनाकारी नव गृह बैंगल्स
आप चाहें तो अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के खूबसूरत मीनाकारी नव गृह बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स को आप किसी भी त्योहार पर शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1760423074127.jpg)
ग्रीन लटकन मीनाकारी बैंगल्स
आप चाहें तो किसी भी त्यौहार पर इस तरह के खूबसूरत ग्रीन लटकन मीनाकारी बैंगल्स को ट्राई कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही अपने लुक को पूरा भी कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

मल्टीकलर स्टोन मीनाकारी बैंगल्स
आप इस तरह के खूबसूरत मल्टीकलर स्टोन मीनाकारी बैंगल्स को भी अपने हाथों में पहनकर अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स भी इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे।

मीनाकारी स्क्वायर शेप नव गृह बैंगल्स
आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत मीनाकारी स्क्वायर शेप नव गृह बैंगल्स को भी ट्राई कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे बैंगल्स को आप किसी भी फेस्टिवल पर पहन कर अपने लुक को भीड़स से हटकर बना सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

मीनाकारी कड़ा बैंगल्स
आप चाहें तो किसी भी त्यौहार पर इस तरह के खूबसूरत मीनाकारी कड़ा बैंगल्स ट्राई कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले जरूर खरीद लें इस तरह के खूबसूरत पायल, पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - sajjewellery
- प्रसिद्ध चूड़ी कौन सी है?
- मीनाकारी चूड़ियां और लाख की चूड़ियां
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।