herzindagi
image

Gold Bangle Designs:  बेटी और बहु के लिए अभी बनवाएं सोने की चूड़ियां, ये डिजाइन हैं लेटेस्ट

Gold Bangle Designs: अगर आप भी अपनी बेटी और बहू को गोल्ड की ज्वेलरी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो अब आप उनके लिए इन खूबसूरत सोने की चूड़ियों को खरीद सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 15:41 IST

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में अधिकतर महिला चाहती है कि वह सोने का भाव बढ़ने से पहले ही इन्वेस्टमेंट के तौर पर अपनी बेटी या बहू के लिए गोल्ड की ज्वेलरी बना लें। अगर आप भी यही सोच रही हैं और अपनी बेटी और बहू को गोल्ड की ज्वेलरी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो अब आप उनके लिए इन खूबसूरत सोने की चूड़ियों को खरीद सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट गोल्ड बैंगल्स डिजाइन बताएंगे।

गोल्ड कटआउट बैंगल्स डिजाइन

अगर आप अपनी बेटी के लिए सोने की चूड़ियां बनवाने वाली है, तो पुरानी डिजाइन बनवाने के बजाय अब आप इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां बनवा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। आप चाहे तो सुनार के यहां इस तरह की चूड़ी को बनवा भी सकती हैं। इस डिजाइन को देखते ही आपकी बेटी खुशी से झूम उठेगी।

1 - 2025-06-03T120220.081

फ्लोरल लेस डिजाइन बैंगल्स

यही नहीं अगर आप अपनी बहू को सोने की चूड़ियां बनवा कर देना चाहती हैं, तो इस तरह की फ्लोरल लेस डिजाइन बैंगल्स डिजाइन आपकी बहू को बेहद पसंद आएगी। इन चूड़ियों को आपकी बहू किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती है। यह डिजाइन आपकी बहू का दिल जीत लेगी। 

3 - 2025-06-03T120216.744

यह भी पढ़ें: Gold Mangalsutra Designs: बहू और बेटी के लिए बनवा लें ये 4 खूबसूरत मंगलसूत्र, देखें डिजाइन

जाली पैटर्न बैंगल्स

आप अपनी बेटी या बहू को इस तरह की खूबसूरत जाली पैटर्न बैंगल्स भी गिफ्ट में दे सकती हैं। यह डिजाइन इन दिनों बेहद चर्चा में है और आप भी अपनी बच्चियों के लिए इस तरह की डिजाइन को सुनार के यहां बनवा कर तैयार करवा सकती है या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह डिजाइन आपकी बहू और बेटी दोनों को खूब पसंद आएगी। वह इन्हें डेली वियर में भी पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

4 - 2025-06-03T120218.763

रिजिड बैंगल्स डिजाइन

आप अपनी बेटी की शादी की सालगिरह या उसके जन्मदिन पर उसे इस खूबसूरत सोने की चूड़ियों को गिफ्ट में दे सकती हैं। यह डिजाइन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसे आप अपनी बेटी को गिफ्ट में देकर उसे खुश कर सकती हैं। यह डिजाइन आपकी बेटी के हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इससे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

2 - 2025-06-03T120221.649

यह भी पढ़ें:  Gold Bali Earrings: बेटी के लिए बनवा लें सोने की बाली, ये डिजाइन है सबसे टॉप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - caratlane

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।