बर्थ स्पेशल: साड़ी पहनने का है क्रेज तो दृष्टि धामी के ये 4 साड़ी लुक से लें टिप्स

टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक दृष्टि धामी को कौन नहीं जानता। वह जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी फैशनीस्टा भी हैं। दृष्टि धामी ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। दृष्टि को 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून', 'एक था राजा एक थी रानी', 'सिलसिला बदलते रिश्तों' का जैसे टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। दृष्टि आखिरी बार वह 'द एम्पायर' वेब सीरीज में नजर आईं थी जिसमें उन्होंने खानजादा बेगम की भूमिका निभाई थी।
कुछ दिनों पहले की खबर के अनुसार, मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। 10 जनवरी को उनका बर्थ डे होता है। इस वर्ष वह 37 वर्ष की हो जाएंगी। क्या आप जानती हैं कि दृष्टि का इंस्टाग्राम हमेशा ही उनके फैशनेबल लुक्स वाली तस्वीरों से गुलजार रहता है। चलिए आज उनकी बर्थ डे के दिन उनके कुछ साड़ी लुक्स की झलक आपको दिखाते हैं।
View this post on Instagram
दृष्टि धामी पहला साड़ी लुक
इस तस्वीर में दृष्टि धामी ने सी-थ्रू लुक फैब्रिक की साड़ी पहनी है। पिस्ता कलर की इस साड़ी के साथ उन्होंने रानी पिंक कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। इस साड़ी में दृष्टि धामी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अगर आपको लाइट वेटेड साड़ी पहनने का शौक है और आप दृष्टि धामी की तरह ग्लैमरस नजर आना चाहती हैं तो आप भी इस तरह की साड़ी ट्राय कर सकती हैं। छोटो-मोटे फंक्शन के लिए इस तरह की साड़ी बेस्ट है।
इसे जरूर पढ़ें:एक ही साड़ी में मिलेगा हर बार नया लुक, बस बॉलीवुड दीवाज की तरह करें उसे restyle

दृष्टि धामी दूसरा साड़ी लुक
इस साड़ी लुक में दृष्टि धामी ने लाइट ग्रीन कलर की रफल साड़ी पहनी है। दृष्टि धामी की साड़ी के बॉर्डर में फ्लोरल लेस लगी हुई है। यह भी बहुत लाइट वेटेड साड़ी है। इस साड़ी को आप किसी भी डे फंक्शन में पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ दृष्टि ने मैचिंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इस साड़ी के साथ दृष्टि ने अपने लुक्स को इनहैंस करने के लिए डिजाइनर चुडि़यां पहनी हैं।दुल्हन की बड़ी बहन हैं तो इन 4 साड़ी लुक्स से लें टिप्स

दृष्टि धामी तीसरा साड़ी लुक
अपने तीसरे साड़ी लुक में भी दृष्टि धामी काफी सिंपल और सोवर नजर आ रही हैं। दृष्टि ने इस तस्वीर में भी रफल साड़ी पहनी है। ग्रे और पिंक कलर की इस रफल साड़ी में दृष्टि काफी एलिगेंट नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने पिंक कलर का ब्लाउज पहना है।इस बार ट्राई करें ये 5 साउथ इंडियन साड़ियां, आपके सामने हर कोई लगेगा फीका
अपने लुक को इनहैंस करने के लिए उन्होंने लॉन्ग हैंगिंग ईयरिंग्स पहने हुए है। आपको दृष्टि धामी का यह लुक पसंद आया तो आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं।

दृष्टि धामी चौथा साड़ी लुक
अगर आप साड़ी में कोई डिफ्रेंट लुक तलाश रही हैं तो आपको दृष्टि धामी चौथा साड़ी लुक जरूर देखना चाहिए। इसमें दृष्टि धामी ने ऑफ व्हाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी है। इस साड़ी का मुख्य आकर्षण हैं इसका ब्लाउज। इस साड़ी के साथ दृष्टि धामी ने पैनल्ड ब्लाउज पहना है। आप भी किसी लोकल दर्जी से इस तरह का पैनल्ड ब्लाउज स्टिचि करवा सकती हैं।
तो बताएं आपको दृष्टि धामी का कौन सा साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।