Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

50 से 300 ₹ तक में मिल जाएंगे ब्रेसलेट्स के ये डिजाइंस, GenZ के लिए रहेंगे बेस्‍ट

50 से 300 रुपये तक की कीमत में मिलने वाले ट्रेंडी ब्रेसलेट्स इन दिनों जेन जी की पहली पसंद बने हुए हैं। जानिए कौन-से ब्रेसलेट डिजाइंस ट्रेंड में हैं, क्यों युवाओं को पसंद आ रहे हैं और कैसे ये आपके डेली वियर लुक को खास बना सकते हैं।
Updated:- 2026-06-03, 17:50 IST
stylish bracelets

‘कम में भी खुश है, पर स्टाइल जरूरी है’। इसी धारणा पर चलने वाली आज की पीढ़ी जिसे हम जेन जी कहते हैं, वे मिनिमलिस्ट जीवनशैली पसंद करती है और उसके मुताबिक ही वे अपने फैशन ट्रेंड चुनती है। चलिए देखते हैं गर्मियों में कपड़े और बैग्स के अलावा एक्सेसरीज में उनका नया फैशन ट्रेंड क्या है...

जनपथ बाजार में इन दिनों विभिन्न प्रकार के ब्रेसलेट की मांग दिख रही है। पूरा बाजार फैंसी और ट्रेंडी डिजाइन वाले ब्रेसलेट से भरा हुआ है। 50 रुपये से लेकर उच्च-गुणवत्ता वाले 300 रुपए तक के ब्रेसलेट यहां मिल रहे हैं, जिसमें स्टैक, क्वर्की, मोती-पत्थर वाले, ब्रास और सिल्वर ब्रेसलेट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। जेन जी के मुताबिक ये बहुत सिंपल और ट्रेंडी लुक देते हैं, जिसे वे कहीं भी पहनकर जा सकती हैं।

ट्रेंडी ब्रास और सिल्वर ब्रेसलेट

ट्रेंडी ब्रेसलेट में ब्रास और सिल्वर के ज्यादा बिक रहे हैं। जेन जी को सालिड कलर जैसे बेज, ब्राउन, सिल्वर, ब्लैक ये ज्यादा अच्छे लगते हैं। ये ब्रेसलेट नवीनतम फैशन के रुझानों के अनुसार ही डिजाइन किए गए हैं।

racelet designs

फैंसी ब्रेसलेट्स डिजाइंस

ये ब्रेसलेट विभिन्न प्रकार के पत्थरों, मोतियों और अन्य चीजों से जड़े होते हैं। ये रोजमर्रा में नहीं लेकिन आयोजन, त्योहार या फिर किसी कार्यक्रम में पहन सकते हैं। इसमें गुलाबी, पीला, हरा इनके हल्के रंग पसंद किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Bracelet: पुराने मेटल के बैंगल्स से बनाएं फैंसी ब्रेसलेट, कॉलेज गोइंग गर्ल्‍स के ल‍िए हैं बेस्‍ट

trendy bracelets

पारंपरिक ब्रेसलेट्स डिजाइंस

ये ब्रेसलेट भारतीय संस्कृति में पारंपरिक डिजाइनों के साथ बनाए जाते हैं, जैसे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, इन राज्यों में जिस तरह का पहनावा है उसके हिसाब से ब्रेसलेट मिलते हैं।

stylish bracelets

कैसा फैशन पसंद करती है जेन जी

'मिनिमलिस्म' यह शब्द इन दिनों नई पीढ़ी के लिए ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसका मतलब एक तरह की जीवनशैली है, जिसे जेन जी अपने फैशन और जीवन में अपनाते हैं। दरअसल, ये पीढ़ी लक्ष्य को सामने रखकर बदलते समय के साथ चलना पसंद करती है। इन्हें सस्ती और टिकाऊ चीजें पसंद हैं लेकिन वे क्लालिटी में बेहतर होनी चाहिए। ज्यादा पैसे खर्च किए बगैर फैशन और स्टाइल से समझौता भी नहीं करना चाहती है। उन्हें साधारण लेकिन सुलझा हुआ जीवन चाहिए, जो उनके पहनावे और रहन सहन में भी झलके।

यह भी पढ़ें- Evil Eye Bracelet Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट हैं ईविल आई ब्रेसलेट्स; देखें 5 डिजाइंस

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली अक्षरा कहती हैं कि जो फैशन पुराना था आज वही वापस आ गया है। हमें भी एथनिक चीजें बहुत पसंद आती हैं, ऐसी चीजें जो बजट में हो और स्टाइलिश भी लगे।

मिरांडा हाउस में पढ़ने वाली दीक्षा मिनिमलिस्म को अपनी लाइफस्टाइल मानती हैं। उनका कहना है कि उनकी पीढ़ी फैशन तो करती है लेकिन अपनी शर्तों पर। ज्यादा खर्च किए बगैर अच्छी क्वालिटी वाली चीजें जो टिकाऊ और पर्यावरण को नुकसान भी ना पहुंचाए ऐसी चीजों को ज्यादा पसंद करती है।

जनपथ का दुकानदार मंजित कहता है ऐसे ब्रेसलेट दिन में काफी सारे बिक जाते हैं। 20 से 35 साल की उम्र की लड़कियां इन्हें ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस साल दूसरी एक्सेसरीज के मुकाबले इसकी मांग ज्यादा है। इसलिए हम हर तरह की डिजाइन्स रखते हैं, कुछ हल्की कुछ हेवी, जिसको हाथ में जो पहनकर अच्छी लगे वहीं लेती हैं।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।