फैशनेबल दिखने के लिए इन फ्रंट स्लिट कुर्ती डिजाइन को करें स्टाइल

अगर आपको एथनिक के साथ-साथ स्टाइलिश लगना है तो इसके लिए आपको फ्रंट स्लिट कुर्ती को स्टाइल जरूर करना चाहिए।

Kurti designs trending ideas

हर लड़की चाहती है कि, वो जो भी कपड़े स्टाइल करें उसमें वो खूबसूरत नजर आए। लेकिन कई सारे डिजाइन या पैटर्न ऐसे में होते हैं जिन्हें पहनकर लुक अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आपको फ्रंट स्लिट के लेटेस्ट डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। इसको पहनने के बाद आप खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश लगेंगी। कुर्ती के ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है और दिखने में भी काफी यूनिक लगते हैं।

इनकी खास बात ये है कि आप इन्हें किसी भी बॉटम वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते आजकल शादी और फेस्टिवल में भी सबसे ज्यादा पहने जा रहे हैं।

अनारकली कुर्ती

Anarkali kurti designs

अगर आपको एथनिक पहनना बेहद पसंद है लेकिन स्टाइलिश भी लगना चाहती हैं तो इसके लिए आपको फ्रंट स्लिट अनारकली कुर्ती को जरूर स्टाइल करना चाहिए। इस तरह की कुर्ती प्लाजो के ऊपर काफी अच्छी लगती है साथ ही आपका पार्टी लुक क्रिएट करती है। इस लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप इसके साथ ज्वेलरी और हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं।

इसकी खास बात ये होती है कि इसे आप कहीं भी आसानी से पहन कर जा सकती हैं। डिजाइन और कलर आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: छोटे आयोजन से लेकर ग्रैंड पार्टी तक में पहन सकती हैं आप ये खूबसूरत स्लिट कुर्ती, देखें डिजाइन्स

ए-लाइन कुर्ती

A line kurti designs

स्लिट कुर्ती में ए-लाइन डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंडी होता है। इसको लड़कियां पहनना काफी पसंद करती हैं। आप भी इस डिजाइन को इस बार ट्राई करें। ये दिखने में सिंपल होती है लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। इसमें आप प्रिंटेड, प्लेन और हैवी वर्क ले सकती हैं। जिसे आप ओकेजन के हिसाब से स्टाइल (लॉन्ग कुर्ती स्टाइल टिप्स) कर सकती हैं। इसके साथ पेयर करने के लिए आप इयररिंग्स और फुटवियर को चूज कर सकती हैं।

प्लेन स्लिट कुर्ती

Plain slit kurti

अगर आप हैवी वर्क या फिर प्रिंटेड कुर्ती पहनकर बोर हो गई है तो ऐसे में आपको इस बार प्लेन स्लिट कुर्ती को स्टाइल करना चाहिए। इस तरह की कुर्ती को आप किसी भी कलरफुल जैकेट या फिर दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आपको एक्सेसरीज पसंद है तो उसके साथ भी इसे पहन सकती हैं। डिजाइन सिंपल है लेकिन पहनने के बाद काफी क्लासी लगता है।

इसे भी पढ़ें: कुर्ती को स्टाइलिश टच देने के लिए ट्राई करें यह नेक डिजाइन्स

अगर आपको भी स्लिट कुर्ती पसंद है तो आपको भी यह डिजाइन पसंद आएगे। इन्हें स्टाइल करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP