Flower Silver Toe Ring Designs: डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं ये सिल्वर टो फ्लावर रिंग्स, खूबसूरती ऐसी कि सब पूछेंगे कहां से ली?

पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए चांदी की बिछिया हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही हैं। आजकल फ्लावर डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं, जो ट्रेडिशनल बिछिया को मॉडर्न और एलिगेंट टच देते हैं। इनका फ्लोरल पैटर्न पैरों को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। सिल्वर मेटल स्किन-फ्रेंडली होता है और ओपन एडजस्टेबल डिजाइन होने से पहनना आरामदायक रहता है।
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए बिछिया के खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रही हैं तो फ्लावर सिल्वर टो रिंग के ये डिजाइंस बेहद एलिगेंट और डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं।
फ्लोरल स्टोन टो रिंग डिजाइन

इस टो रिंग का डिजाइन फूल के आकार में बनाया गया है, जिसमें हर पंखुड़ी पर छोटे-छोटे डायमंड जैसे शाइनी स्टोन जड़े हुए हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात इसके बीच में लगा छोटा सा एमरल्ड ग्रीन स्टोन है, जो पूरी रिंग को खूबसूरत लुक देता है। यह ग्रीन कलर का स्टोन टो रिंग में हल्का सा कलर टच दे रहा है, जिससे यह डिजाइन और भी ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ रहा है। यह टो रिंग डेली वियर के लिए भी परफेक्ट है और किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
क्लासिक फ्लावर सिल्वर टो रिंग

इस डिजाइन में छोटे फूल बने है, जिसमें सिल्वर की बारीक नक्काशी दिखाई देती है। यह रिंग ओपन स्टाइल में है, जिससे इसे आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। यह पैरों को ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देती है। यह डेली वियर, एथनिक आउटफिट और साड़ी/सलवार के साथ बहुत अच्छी लगती है। इस तरह की फ्लावर डिजाइन वाली टो रिंग सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है।
स्टडेड फ्लावर टो रिंग

अगर आप मॉडर्न और स्टाइलिश टो रिंग डिजाइन की तलाश में हैं, तो ये सिल्वर-टोन वाले ब्राउन और रेड टो रिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस फ्लावर डिजाइन टो रिंग में सिल्वर प्लेटिंग के साथ क्यूबिक जिरकोनिया स्टोन जड़े हुए हैं, जो इसे आकर्षक लुक देते हैं।
इस रिंग की खासियत इसका हार्ट और फ्लोरल डिजाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है। इसे स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसे पहनना और उतारना बहुत आसान हो जाता है। आप इस टो रिंग को सिंपल प्रोफेशनल लुक या डेली वियर आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक और भी एलिगेंट और ट्रेंडी नजर आएगा।
डबल फ्लावर क्रिस्टल टो रिंग

इस टो रिंग में दो छोटे फूल बने हैं, जिनमें शाइनी स्टोन लगे हैं। इसका मिनिमल लेकिन ग्लैमरस डिजाइन पैरों को आकर्षक बनाता है। इस तरह की टो रिंग पैरों में हल्की चमक और मॉडर्न टच देती है। यह वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाती है। इस आप डेली वियर के साथ-साथ छोटे फंक्शन में भी पहन सकती हैं।
हार्ट-पेटल फ्लावर टो रिंग

इस टो रिंग में फूल की पंखुड़ियां हार्ट शेप में बनी हैं और बीच में पिंक स्टोन लगा है, जो इसे थोड़ा यूनिक बनाता है। यह पैरों को बेहद क्यूट और स्टाइलिश लुक देती है। समर आउटफिट, सैंडल या ओपन फुटवियर के साथ बहुत सुंदर लगती है। इस तरह की टो रिंग ट्रेंडी स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट विकल्प है।
क्लासिक क्लस्टर फ्लावर टो रिंग

यह डिजाइन ऐसी महिलाओं के लिए है जो सादगी के साथ चमक पसंद करती हैं। इसमें चांदी की बारीक नक्काशी के साथ छोटे-छोटे स्टोन को एक फूल के गुच्छे के रूप में सजाया गया है। इसका ओपन एडजस्टेबल डिजाइन होने के कारण आप इसे आसानी से पहन सकती हैं। यह डेली वियर के साथ-साथ ऑफिस या फैमिली के छोटे फंक्शन के लिए भी बेस्ट है। यह साड़ी और सूट जैसे एथनिक आउटफिट्स पर बहुत क्लासी लगती है।
रोज गोल्ड फ्लोरल स्टडेड टो रिंग

अगर आप कुछ अलग और मॉडर्न ढूंढ रही हैं, तो यह रोज गोल्ड फिनिश की टो रिंग बेस्ट है। इस टो रिंग में खूबसूरत पांच पंखुड़ियों वाला फूल है, जिसके सेंटर में एक पिंक स्टोन लगा है और पंखुड़ियों पर छोटे क्रिस्टल्स जड़े हैं। इसके दूसरी साइड पर छोटा सिंगल स्टोन लगा है जो इसे खूबसूरत लुक देता है। इसका रोज गोल्ड टोन इसे वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ पहनने के लिए एकदम सही बनाता है। यह आपके पैरों को ट्रेंडी लुक देती है।
यह भी पढ़ें- टो रिंग के ये नए डिजाइन लंबे पैरों में लगेंगे बेहद खूबसूरत
हार्ट-पेटल पिंक लोटस टो रिंग

यह डिजाइन देखने में बेहद क्यूट है। इस टो रिंग में फूल की पंखुड़ियों को हार्ट शेप में बनाया गया है। पंखुड़ियों पर पिंक शेड का इनेमल वर्क है और बीच में पिंक स्टोन लगा है जो इसे एक खिले हुए कमल जैसा लुक देता है। यह ओपन फुटवियर, सैंडल और समर ड्रेसेस के साथ बहुत सुंदर लगती है। यह डिजाइन ऐसी महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो अपनी एक्सेसरीज में थोड़े वाइब्रेंट कलर्स और यूनिक पैटर्न पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Toe Ring Designs For Maha Shivaratri: शिव पूजा के लिए पहनें खूबसूरत सिल्वर टो रिंग, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आप भी इनमें से अपनी पसंद की टो रिंग मार्केट से खरीद सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।