शादी सीजन की शुरुआत होते ही रिश्तेदारों के घर में अचानक से शादी शुरु हो जाती हैं। ऐसे में आपको पहले से ही शादी सीजन के लिए तैयार रहना होता है। शादी सीजन की शुरुआत होते ही कपड़े से लेकर गहने तक सभी चीजें महंगी हो जाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन 5 चीजों को आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको साड़ियां पहनने का शौक है तो आपको अलग- अलग तरह की 4 से 5 साड़ी खरीद लेना चाहिए। ऐसे में अचानक से भी किसी की शादी होती हैं तो आपको यह सोचना नहीं होगा कि आपको क्या पहनना है।
आपको इस शादी सीजन में कम से कम 3 सूट खरीद लेना चाहिए। कई महिलाएं शादी से पहले सूट नहीं पहनती हैं ऐस में आप शादी के सीजन में पंजाबी सूट या फिर शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को दोगुना कर देंगे।
गाउन भी आप चाहे तो इस शादी के सीजन में अपने लिए खरीद सकती हैं। रेडीमेड गाउन आपको आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आपको डार्क कलर जैसे की- रेड या फिर ब्लैक कलर का रेडीमेड गाउन खरीदना चाहिए।
सिंपल साड़ी के साथ भी आप डिजाइनर ब्लाउज पहनती हैं तो यह आपके लुक को दोगुना कर देते हैं। ऐसे में अगर इस शादी के सीजन में आपको सबसे अलग दिखना है तो आपको पहले ही खुद के लिए डिजाइनर ब्लाउज बनवा लेना चाहिए। रेडीमेड डिजाइनर ब्लाउज भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : अपने एथनिक वार्डरोब में जरूर रखें यह चार चीजें, हर बार मिलेगा डिफरेंट लुक
कई महिलाएं केवल जूते या फिर ऑफिस वेयर फुटवेयर ही रखती है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन के लिए आपको एथनिक फुटवेयर अपने लिए जरूर खरीदना चाहिए। इसे आप साड़ी, सूट लहंगे गाउन किसी भी चीज के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : इन स्टेप बाय स्टेप तरीकों से अपने वार्डरोब को करें आर्गेनाइज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik, amazon, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।