Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

शॉर्ट हाइट में पाएं गॉर्जियस साड़ी लुक, सावन में ट्राई करें ये 3 हैक्स

अगर आप भी सावन के महीने में कम हाइट की वजह से साड़ी पहनने में झिझक महसूस कर रही हैं, तो इस लेख में बताए गए 3 आसान और स्मार्ट साड़ी हैक्स आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-11, 19:15 IST
saree styling for short women

सावन के महीने में भारतीय महिलाएं सजना-संवरना बहुत पसंद करती हैं। सावन के दिनों में वे खासकर खूबसूरत साड़ियों में अपना एथनिक लुक फ्लॉन्ट करती हैं। हालांकि, कई बार कम हाइट की वजह से महिलाएं साड़ी पहनने से कतराती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि साड़ी में उनकी लंबाई और भी कम दिखेगी या उनका लुक भारी नजर आएगा। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने के बजाय आप कुछ आसान हैक्स को आजमा सकती हैं।

कम हाइट वाली महिलाओं के लिए 3 स्मार्ट साड़ी हैक्स

सही फैब्रिक का चुनाव और थोड़ी सी स्मार्ट ड्रेपिंग आपके साड़ी लुक को शानदार बना सकती है। आइए जानते हैं इन 3 कारगर साड़ी हैक्स के बारे में:

1. सही और लाइटवेट फैब्रिक का करें चुनाव

कम हाइट वाली महिलाओं के लिए सबसे जरूरी है सही फैब्रिक का चुनाव करना। अक्सर महिलाएं बिना सोचे-समझे कुछ ऐसी साड़ियां खरीद लेती हैं, जिससे बाद में उन्हें पछतावा होने लगता है। छोटी हाइट वाली महिलाओं के शरीर पर बनारसी, कांजीवरम या सख्त सूती साड़ियां फूल जाती हैं, जिससे कद और छोटा दिखने लगता है। ऐसे में आप सावन के महीने में शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप या सॉफ्ट सिल्क जैसी हल्की और शरीर से चिपकी रहने वाली साड़ियों को चुन सकती हैं।  

2 - 2026-08-11T184842.098

2. छोटे बॉर्डर्स और वर्टिकल प्रिंट्स पर दें ध्यान

साड़ी की डिजाइन और उसका बॉर्डर भी आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है। चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियां कद को दो हिस्सों में बांट देती हैं, जिससे हाइट कम लगती है। ऐसे में आप पतले बॉर्डर या बिना बॉर्डर वाली साड़ियां चुन सकती हैं। इसके अलावा साड़ी में बड़े-बड़े गोल फूलों वाले प्रिंट्स की जगह छोटे-छोटे प्रिंट्स या ऊपर से नीचे की तरफ लकीरों (वर्टिकल) वाले प्रिंट्स को चुनें। ये आपकी लंबाई को बढ़ाकर दिखाने का काम करते हैं।

3. पेटीकोट की सही फिटिंग और बांधने की जगह

साड़ी ड्रेपिंग की नींव उसका पेटीकोट होता है। अगर पेटीकोट बहुत ढीला या गलत जगह बंधा होगा, तो इससे पूरी साड़ी का शेप खराब हो जाएगा। ऐसे में फ्लेयर्ड या ढीले पेटीकोट की जगह शेपवियर या फिटेड पेटीकोट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप साड़ी को नाभि के ठीक ऊपर या नाभि पर बांधें। बहुत नीचे साड़ी बांधने से टांगे छोटी दिखती हैं, जबकि सही जगह बांधने से पैर लंबे नजर आते हैं।   

1 - 2026-08-11T184844.020

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs For Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

इन चीजों को ध्यान में रखकर साड़ी लुक को बनाएं खास - 

शार्ट हाइट वाली महिलाएं अपने लुक को अट्रैक्टिव और बेहतर बनाने के लिए कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें - 

  • साड़ी पहनते समय सामने की प्लेट्स को पतला और तीखा बनाएं।
  • पल्ले को कंधे पर बॉक्स प्लेट्स में पिनअप करने के बजाय खुला या लंबा 'फ्लोई कैस्केडिंग ड्रेप' दें।
  • सावन में एक ही टोन की साड़ी और ब्लाउज पहनें।
  • ब्लाउज की नेकलाइन को 'V-शेप' या 'प्लंजिंग नेक' रखें, इससे गर्दन को लंबा लुक मिलता है।  

यह भी पढ़ें- इस शिवरात्रि दिखना है Elegant? इन डिजाइनर साड़ियों के साथ करें अपने परफेक्ट लुक की तैयारी

इन सभी हैक्स को आजमाकर सावन के महीने में कम हाइट वाली महिलाएं भी एक परफेक्ट और एलिगेंट एथनिक लुक पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   meesho/maaniv/stylus/pinterest/BeingPURPLE 

FAQ
साड़ी में लंबा दिखने के लिए किस तरह का फैब्रिक और प्रिंट चुनना चाहिए?
जॉर्जेट, शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक और छोटे प्रिंट या वर्टिकल (खड़ी) स्ट्राइप्स वाली साड़ियां चुनें।
कम हाइट वाली लड़कियों को साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज पहनना चाहिए?
गहरा (डीप) वी-नेक या बोट नेक ब्लाउज पहनें, जिससे आपकी गर्दन और ऊपरी हिस्सा लंबा नजर आता है।
क्या साड़ी का बॉर्डर भी हाइट पर असर डालता है?
जी हां, कम हाइट वाली महिलाओं को चौड़े बॉर्डर के बजाय पतले बॉर्डर या बिना बॉर्डर वाली साड़ियां ही चुननी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।