Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:04 PM IST

साड़ी लुक को दें मॉडर्न टच, कुंदन-पर्ल वर्क के 4 खूबसूरत नेकलेस करें कैरी

खूबसूरत साड़ी लुक पाने के लिए सही ज्वेलरी कैरी करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन 4 सबसे खूबसूरत कुंदन-पर्ल नेकलेस डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-08-13, 15:27 IST
image

भारतीय पारंपरिक परिधानों में साड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार, महिलाएं हमेशा साड़ी पहनना ही ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, केवल खूबसूरत साड़ी पहनना ही काफी नहीं होता, इसके साथ सही एक्सेसरीज कैरी करना भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। इसीलिए कहा जाता है कि साड़ियों के साथ सही गहने चुनना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी किसी खास मौके पर साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने लुक में कुछ ट्रेंडी नेकलेस शामिल कर इसे एलिगेंट टच दे सकती हैं।

साड़ी के साथ पेयर करें ये 4 ट्रेंडी कुंदन-पर्ल नेकलेस डिजाइंस

कुंदन और मोती के कॉम्बिनेशन वाले नेकलेस साड़ी के साथ बहुत रॉयल लुक देते हैं। ऐसे में आप इन 4 ट्रेंडी कुंदन-पर्ल नेकलेस डिजाइंस को किसी भी साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं:

1. गोल्ड टोन और सफेद रंग का पर्ल-कुंदन जड़ा नेकलेस

गले से सटा हुआ यह खूबसूरत गोल्ड टोन और सफेद रंग का पर्ल-कुंदन जड़ा नेकलेस साड़ी के साथ पहनने के लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इस तरह के नेकलेस इन दिनों फैशन वर्ल्ड में काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में आप इसे किसी भी शादी या पार्टी के दौरान अपनी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

  • ऐसे करें पेयर: अगर आप बोट नेक या डीप वी-नेक ब्लाउज के साथ इसे पेयर करेंगी, तो यह बेहद शानदार लुक देगा।
  • इस नेकलेस को आप भारी और हल्की दोनों तरह की साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं।  

3 - 2026-08-13T152122.265

2. मल्टी-लेयर पर्ल माला विथ कुंदन

अगर आप किसी खास मौके पर अपनी साड़ी में रॉयल और विंटेज लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का मल्टी-लेयर पर्ल कुंदन नेकलेस सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कुंदन और मोतियों का यह क्लासिक कॉम्बिनेशन आपको भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगा।

  • ऐसे करें पेयर: इस तरह के नेकलेस को आप खासकर डीप नेक या वी-नेक ब्लाउज के साथ पहनें।
  • नेकलेस का यह डिजाइन कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ियों के साथ बेहद ही शाही और खूबसूरत लगेगा।   

2 - 2026-08-13T152123.936

यह भी पढ़ें- 'चोकर नेकलेस' कैसे बना फैशन ट्रेंड? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास

3. चांदबाली स्टाइल ड्रॉप नेकलेस

चांदबाली डिजाइन केवल झुमकों में ही नहीं, बल्कि आजकल नेकलेस के पैटर्न्स में भी काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप शादी-ब्याह या किसी बड़े फंक्शन के दौरान साड़ी के साथ इस खूबसूरत हार को पेयर कर सकती हैं। इस नेकलेस में नीचे की ओर चांद के आकार के छोटे-छोटे कुंदन मोटिफ्स बने होते हैं, जो गले की सुंदरता बढ़ा देते हैं।

  • ऐसे करें पेयर: इस तरह के नेकलेस को आप तीज-त्योहारों पर हैवी प्रिंटेड या जरी साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
  • यह नेकलेस स्वीटहार्ट नेक या स्क्वायर नेक ब्लाउज के साथ बहुत अट्रैक्टिव दिखता है।  

4 - 2026-08-13T152127.204

4. मल्टी-स्ट्रैंड सफेद कुंदन चोकर नेकलेस सेट

साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और एलिगेंट बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत मल्टी-स्ट्रैंड सफेद कुंदन चोकर नेकलेस सेट को कैरी कर सकती हैं। यह नेकलेस गले में पूरी तरह फिट बैठता है, जो आपके गले की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पूरे साड़ी लुक में जान डाल देता है।

  • ऐसे करें पेयर: इस नेकलेस को आप प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली साड़ियों पर भी ट्राई कर सकती हैं।
  • यह डिजाइन बंधेज, लहरिया और शिफॉन साड़ियों के साथ बेहद आकर्षक दिखता है।  

1 - 2026-08-13T152118.834

यह भी पढ़ें- सीशेल नेकलेस से पाएं डिफरेंट लुक, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

आप अपनी पसंदीदा साड़ी और ब्लाउज नेकलाइन के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए इन 4 कुंदन-पर्ल नेकलेस डिजाइंस में से अपने लिए परफेक्ट पीस चुन सकती हैं। आप किसी भी खास मौके पर साड़ी के साथ ऐसे नेकलेस पहनकर सबसे स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit:  myntra/oomph/Rubans 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।