Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

Fashion Tips: कम हाइट की लड़कियां दिखेंगी लंबी, बस अपनाएं ये फैशन ट्रिक्स

कई लड़कियां अपनी कम हाइट को लेकर परेशान रहती हैं। उन्हें लगता है कि चाहे कितने भी अच्छे कपड़े पहन लें, लेक‍िन उन्‍हें स्‍टाइल‍िश लुक नहीं म‍िल सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ फैशन ट्रि‍क्‍स दे रहे हैं ज‍िससे आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। आइए उन ट्र‍िक्‍स के बारे में जानते हैं-
Updated:- 2026-06-21, 15:59 IST
short height women fashion tips

आज के समय में कई लड़क‍ियां अपनी हाइट को लेकर परेशान रहती हैं। उन्‍हें लगता है क‍ि चाहे ज‍ितने अच्‍छे आउटफ‍िट्स पहन लें, उनका लुक अच्‍छा नहीं लगता है। लंबी हाइट वाली लड़क‍ियों पर सब ज्‍यादा अच्‍छा लगता है, लेक‍िन अच्‍छा लुक पाने के ल‍िए हाइट का उतना बड़ा रोल नहीं होता है। कुछ ऐसी भी ट्र‍िक्‍स हैं ज‍िन्‍हें अपनाकर आप ब‍िनर हील्‍स पहने भी लंब लग सकती हैं और लुक भी स्‍टाइल‍िश म‍िलेगा।

अच्‍छी बात तो इसके ल‍िए आपको कोई महंगा ड्रेस भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि कम हाइट है तो कौन से फैशन ट्र‍िक्‍स अपनाएं, ज‍िससे आप लंबी द‍िखें। आइए जानते हैं-

short height women fashion tips (1)

वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले आउटफ‍िट्स पहनें

अगर आपकी हाइट कम है, तो वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले आउटफ‍िट्स आप पहन सकती हैं। ऐसे पैटर्न शरीर को थोड़ा लंबा दिखाते हैं। आप शर्ट, कुर्ती, ड्रेस या पैंट में वर्टिकल स्ट्राइप्स ट्राई कर सकती हैं। यकीन मान‍िए इससे आपका लुक भी अच्‍छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Fashion Tips For Plus Size Women: प्लस साइज की महिलाएं फॉलो करें ये फैशन टिप्स, हर आउटफ‍िट में दिखेंगी ग्लैमरस

एक ही कलर के कपड़े पहनें

कम हाइट वाली लड़क‍ियों को एक ही कलर के कपड़े पहनने चाह‍िए। इससे भी बॉडी लंबी नजर आती है। इसे मोनोक्रोम लुक कहा जाता है। जैसे पूरी तरह से ब्‍लैक, ब्‍लू या कोई भी कलर के अलग-अलग शेड आप ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Rajwadi Bangle Designs: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे ये रजवाड़ी बैंगल्‍स, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

हाई-वेस्ट जींस और पैंट ट्राई करें

हाई-वेस्ट जींस या ट्राउजर पहनने से भी आपही हाइट लंबी लग सकती है। इससे आपका जो कमर यानी वेस्‍ट ऊपर जब द‍िखाई देता है तो पैर लंबे नजर आते हैं।

short height women fashion tips (2)

बहुत ढीले कपड़े न पहनें

आपको बता दें क‍ि आज के समय में ओवरसाइज कपड़े ट्रेंड में जरूर हैं, लेकिन बहुत ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से भी हाइट कम लगने लगती है। इसल‍िए कोश‍िश करें क‍ि फि‍ट‍िंग वाले कपड़े ही पहनें।

छोटे प्रिंट वाले कपड़े पहनें

कई लोग ऐसे कपड़े खरीद लेते हैं ज‍िसमें बहुत बड़े फूलों या बड़े-बड़े डिजाइन वाले प्रिंट बने होते है। इससे भी आपकी हाइट और कम लगने लगती है। इसके बजाय आप छोटे प्रिंट वाले ही कपड़े पहनने की कोशि‍श करें।

यह भी पढ़ें- Plus Size Jeans For Women: हैवी थाइज और टमी फैट को छुपा देंगी ये ट्रेंडी जीन्स, देखें एक से एक डिजाइंस

फुटवियर पर भी दें ध्‍यान

अगर आप हील्स पहनना पसंद करती हैं, तो न्यूड या स्किन टोन वाली हील्स ही लें। इससे पैरों की लाइन लंबी नजर आती है। अगर हील्‍स पहनकर आपको चलने में द‍िक्‍कत होती है तो सोल वाले शूज या सैंडल भी ट्राई कर सकती हैं।

लंबा श्रग या जैकेट न पहनें

आज कल लोग टॉप के साथ जैकेट और श्रग भी पहनते हैं, लेकिन आपको बता दें क‍ि बहुत लंबी जैकेट या श्रग पहनने से भी आपकी हाइट दब जाती है। तो अगर आपकी हाइट कम है तो कमर तक या हिप लेंथ वाली जैकेट और श्रग ही पहनें।

यह भी पढ़ें- Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में म‍िलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस

तो अगर आपकी हाइट भी कम है और आप स्‍टाइल‍िश लुक पाना चाहती हैं ताे ऊपर बताए गए फैशन ट्र‍िक्‍स फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।