Nath Designs: खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे नथ के ये फैंसी डिजाइंस, देखें तस्वीरें

ब्राइडल लुक को आकर्षक बनाने के लिए सही तरह से स्टाइलिंग करना बेहद जरूरी होता है।

fancy nath designs for women

अपनी शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए न जाने कितनी ही तरह की सबकी निगाहें भी दुल्हन पर ही टिकी होती है। बात अगर ब्राइडल लुक की करें तो ऑउटफिट के बाद परफेक्ट ज्वेलरी सेलेक्ट करना एक बेहद मुश्किल टास्क होता है। साथ ही ब्राइड के लिए परफेक्ट तरह की नथ चुनना भी जरूरी होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके चेहरे के हिसाब से नथ न खरीदी गई तो ये आपका लुक बिगड़ भी सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्राइडल नथ के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस, जिन्हें आप अपने ब्राइडल लुक में कैरी कर लगा सकती हैं अपनी खूबसूरती में चार चांद।

डबल लेयर चैन वाली नथ

double layer nath

अगर आप मीडियम साइज वाली नथ कैरी करना चाहती हैं तो उसे हैवी लुक देने के लिए आप इस तरह की नथ को चुन सकती हैं। अगर आपका चेहरा ओवल है तो इस तरह की नथ आप पर काफी सूट करेगी।(ब्राइडल लहंगे को करें रीयूज)

इसे भी पढ़ें :ब्राइडल ज्वेलरी चुनने से पहले इन एक्ट्रेस के लुक पर डालें एक नजर

स्टोन वर्क वाली नथ

stone work nath

अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो स्टोन वाली नथ आप चुन सकती हैं। असल में ये एक आर्टिफिशियल डायमंड स्टोन वाली ब्राइडल नथ है, जो बेहद क्लासी लुक देती है। बता दें कि इस तरह की नथ ब्राउन स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत नजर आती है। (ब्राइडल दुपट्टे के लिए टिप्स)

कुंदन ब्राइडल नथ

kundan bridal nath

फ्लोरल वेडिंग ऑउटफिट के साथ इस तरह की कुंदन वर्क वाली नथ को आप ट्राई कर सकती हैं। अगर आपकी शादी दिन की है तो इस तरह की नथ को आप चुनें। साथ ही अगर आपका चेहरा छोटा है और आपका स्किन टोन फेयर है तो इस तरह की नथ पहनने से आपका चेहरा खिला हुआ नजर आएगा।

पहाड़ी स्टाइल नथ

pahadi style nath

अक्सर पहाड़ी दुल्हनें ऐसी नथ कैरी करती हैं। पहाड़ी लोगों के यहां शुरुआत से ही इस तरह की बड़े साइज वाली नथ पहनी जाती है। साथ ही नथ को बनाने के लिए गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :क्लच के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक में जान डाल देंगे

मोती वर्क वाली ब्राइडल नथ

moti work nath

अगर आप हैवी वर्क वाली नथ कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की नथ को आप चुन सकती हैं। इस तरह की नथ गोल चेहरे के लिए बेस्ट रहती है। अगर आप रॉयल ब्राइडल लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह की नथ आप चुन सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये ब्राइडल लुक को आकर्षक बनाने के लिए नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP