Best Earrings Designs: 50 से 100 रुपये में मिलेंगे फैंसी इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

Fancy Earrings Designs: आउटफिट के साथ ज्वेलरी स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है, जब हम कुछ अलग तरह के इयररिंग्स को कानों में पहनते हैं। इसके लिए हर बार हम बड़े डिजाइन वाले इयररिंग्स को खरीदते हैं। लेकिन इस बार 50 से 100 रुपये में मिलने वाले इयररिंग्स को स्टाइल करें। इस तरह के इयररिंग्स पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के इयररिंग्स पहनने के बाद अच्छे नजर आएंगे।
बटरफ्लाई डिजाइन वाले इयररिंग्स
आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके इस तरह के इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। मिनिमल इयररिंग्स में इस तरह के डिजाइंस काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही, एथनिक और वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ मैच हो जाते हैं। इयररिंग्स में आपको स्टोन और कलर दोनों तरह का डिजाइन मिलता है, जो वियर करने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इससे लुक भी सुंदर नजर आता है। इस तरह के इयररिंग्स आपको 50 से 80 रुपये में मिल जाएंगे।
झुमकी डिजाइन वाले इयररिंग्स
बड़े डिजाइन वाली झुमकी हम अक्सर स्टाइल करते हैं। इस बार आप छोटे डिजाइन वाली झुमकी को वियर करें। इस तरह के इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। इसमें आपको हर एक तरह का डिजाइन मिल जाएगा। साथ ही गोल्ड से लेकर मल्टी कलर में आप इसे पसंद कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की झुमकी आपको 100 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये इयररिंग्स डिजाइंस, कुर्ती के साथ लगेंगे परफेक्ट
हूप्स इयररिंग्स
अगर आपको पार्टी के लिए इयररिंग्स खरीदने हैं, तो इसके लिए आप इस फोटो में नजर आने वाले हूप्स इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। हूप्स इयररिंग्स पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। आप इसमें प्लेन डिजाइन को भी पसंद कर सकती हैं। साथ ही, स्टोन डिजाइन भी ले सकती हैं। इसे पहनकर आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आपको 100 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Pearl Earrings Designs: आजकल ट्रेंड में हैं ऐसे पर्ल इयररिंग्स हर तरह की ड्रेस के संग देंगे स्मार्ट लुक, देखें डिजाइन्स
इस बार आउटफिट के साथ पहनने के लिए इन इयररिंग्स को खरीदें। इस तरह के इयररिंग्स डिजाइंस सस्ते में मिल जाते हैं। साथ ही, किसी भी आउटफिट के साथ पहनें जा सकते हैं। आप इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Myntra,CareDone
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।