herzindagi
Punjabi phulkari embroidery pics

Kurti Neck Designs: कुर्ती की नेकलाइन को पंजाबी फुलकारी एम्‍ब्रॉयडरी से दिया जा सकता है अलग लुक, देखें तस्‍वीरें

<span style="font-size: 10px;">पंजाबी फुलकारी एम्ब्रॉयडरी से कुर्ती की नेकलाइन को दे सकते हैं अलग और आकर्षक लुक। देखें विभिन्न डिजाइनों की तस्वीरें और जानें कैसे आप अपनी कुर्ती को बना सकते हैं और भी खूबसूरत।</span>
Editorial
Updated:- 2024-07-24, 17:13 IST

कुर्ती की नेकलाइन को पंजाबी फुलकारी एम्ब्रॉयडरी से एक अलग और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। खासतौर पर अगर आपको अपनी कुर्ती को एथनिक अंदाज देना है, तो आपको पारंपरिक पंजाबी कढ़ाई की शैली को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। अपने रंग-बिरंगे धागों और सुंदर डिजाइनों से आपकी कुर्ती को एकदम अलग अंदाज देगी। कुर्ती की नेकलाइन को खास बनाने के लिए फुलकारी एम्ब्रॉयडरी को आप विभिन्‍न प्रकार से किसी अच्‍छे कारिगर से करवा सकती हैं। सिंपल से लेकर डिजाइनर तक, हर तरह की एम्‍ब्रॉयडरी आप गले पर करवा सकती हैं। यह एम्‍ब्रॉयडरी आपकी कुर्ती को इतना ज्‍यादा आकर्षक लुक देगी कि, लोगों की निगाहें आप पर टिक कर रह जाएंगी। तो चलिए हम आपको आपको कुर्ती की नेकलाइन को फुलकारी एम्ब्रॉयडरी से सजाने के कुछ अद्भुत डिज़ाइन दिखाते हैं।

क्‍या है फुलकारी एम्‍ब्रॉयडरी? 

फुलकारी एम्ब्रॉयडरी एक प्राचीन कला है, जो पंजाबी संस्कृति की पहचान है। इसे बनाने के लिए रंग-बिरंगे धागों का उपयोग किया जाता है, जो कपड़े पर खूबसूरत डिजाइन का जादू बिखेर देते हैं। फुलकारी एम्ब्रॉयडरी के डजाइन में फूल, पत्तियों और ज्यामितीय आकृतियों के अलावा मिरर, मोती, सीप, चमकीले धागों का भी प्रमुखता से उपयोग होता है। इस प्रकार की कढ़ाई से कुर्ती की नेकलाइन को सजाना बेहद आकर्षक और क्लासी लुक देता है। फुलकारी की बारीकी और चमकदार रंग इसे अन्य कढ़ाई शैलियों से अलग बनाते हैं।

कुर्ती की नेकलाइन को सजाने के लिए आप विभिन्न प्रकार की फुलकारी एम्ब्रॉयडरी डिजाइन चुन सकती हैं। 

Neckline designs for kurtis

फूलों की फुलकारी:

इस डिज़ाइन में विभिन्न प्रकार के फूलों का उपयोग किया जाता है, जो नेकलाइन को बेहद सुंदर और आकर्षक बनाते हैं। गुलाब, कमल, सूरजमुखी जैसे फूलों के डिजाइन फुलाकारी एम्‍ब्रॉयडरी में बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय है। 

पत्तियों की फुलकारी:

पत्तियों के डिज़ाइन नेकलाइन को एक नैचुरल और ताजगी भरा लुक देते हैं। हरी, पीली और नारंगी रंग की पत्तियों का उपयोग करके नेकलाइन को सजाया जा सकता है। इसके अलावा आप गले पर एक मोटी पत्तियों की बेल भी बना सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

Kurti neckline embroidery

ज्यामितीय आकृतियां:

यदि आप कुछ अलग और मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो ज्यामितीय आकृतियों की फुलकारी एम्ब्रॉयडरी का चयन करें। इसमें त्रिकोण, वर्ग, वृत्त आदि आकृतियां बनाई जाती हैं, जो नेकलाइन को एक स्टाइलिश लुक देती हैं। वैसे यह डिजाइन आप पूरे सूट पर भी बनवाती हैं, तो आपका सूट बहुत ज्‍यादा फैशनेबल और हैवी लगेगा। 

मिश्रित डिज़ाइन:

आप फूलों, पत्तियों और ज्यामितीय आकृतियों के मिश्रण वाली फुलकारी एम्‍ब्रॉयडरी भी कुर्ती की नेकलाइन पर बनवा सकती हैं। इस तरह से आपकी कुर्ती को यूनिक और ट्रेंडी लुक मिलेगा। 

Kurti fashion trends

सिंपल और सोबर डिज़ाइन:

यदि आप हल्का और सिंपल लुक पसंद करते हैं, तो छोटे-छोटे फूलों और पत्तियों वाली फुलकारी एम्‍ब्रॉयडरी भी आपके कुर्ते को खूबसूरत लुक दे सकती है। 

फुलकारी एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्तियां आप प्‍लाजो, जींस, चूड़ीदार पैजामा, पटियाला सल्‍वार, सिंपल सल्‍वार। किसी के साथ भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को ट्रेडिशनल और फैशनेबल दोनों ही अंदाज दे सकती है। 

यदि आप फुलकारी एम्ब्रॉयडरी की कुर्ती बनवाना चाहती हैं, तो किसी कुशल कढ़ाई करने वाले कारगिर से संपर्क करें। आप अपनी पसंद के डिजाइन और रंगों का चयन भी  कर सकती हैं और उन्हें अपनी कुर्ती पर कढ़ाई करने के लिए कह सकती हैं। फुलकारी एम्ब्रॉयडरी की कुर्ती आप सिंपल , हैवी और डिजाइनर कैसी भी बना सकती हैं। आप इसे ऑफिस में भी पहन सकती हैं और उन्‍हें शादी-पार्टी में भी पहन सकती हैं। 

Traditional embroidery

फुलकारी एम्ब्रॉयडरी की कुर्ती की देखभाल भी महत्वपूर्ण है। इसे हल्के हाथों से धोना चाहिए और सादा पानी से ही साफ करना चाहिए। फुलकारी की कढ़ाई को सुरक्षित रखने के लिए इसे सीधा धूप में नहीं सुखाना चाहिए। इसे उल्टा करके सूखा सकते हैं ताकि धूप से रंग फीके न पड़ें। साथ ही, इसे आयरन करते समय कपड़े के ऊपर एक पतला कपड़ा रखकर आयरन करें, ताकि कढ़ाई को कोई नुकसान न हो।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।