करवा चौथ पर इस बार नहीं पहनना चाहतीं लाल जोड़ा? नोट करें ये 4 एलिगेंट कलर ऑप्शंस

करवा चौथ पर महि‍लाएं आमतौर पर लाल जोड़ा ही पहनती हैं, लेक‍िन आप चाहें तो इस बार कुछ अलग रंग चुन सकती हैं।
Updated:- 2026-10-27, 12:01 IST
outfit colour options other than red for karwa chauth

करवा चौथ पर लाल रंग का जोड़ा पहनने का अपना अलग ही अंदाज है। नई दुल्हन हो या शादी के कई साल बाद भी व्रत रखने वाली महिलाएं, इस दिन लाल साड़ी और लाल सूट ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप हर साल लाल रंग पहनकर बोर हो गई हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके पास कई अच्छे ऑप्शन हैं।

करवा चौथ पर लाल के अलावा इन 4 रंगों से पाएं गॉर्जियस लुक

आप चाहें तो ग्रीन, रानी पिंक, मैरून या रॉयल ब्लू कलर का आउटफिट इस बार करवा चौथ पर पहन सकती हैं। ये कलर भी करवा चौथ के मौके पर काफी अच्छे लगेंगे। खास बात तो यह है कि आप सही ज्वेलरी और मेकअप के साथ इन रंगों में भी बहुत खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 4 एलिगेंट कलर ऑप्शंस के बारे में जिन्हें आप इस करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं।

1. करवा चौथ पर पहनें बॉटल ग्रीन कलर का जोड़ा

अगर आप लाल रंग से हटकर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो देखने में रिच और क्लासी लगे, तो बॉटल ग्रीन कलर आपके लिए सही रहेगा। इस रंग की साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट करवा चौथ की शाम के लिए परफेक्‍ट है। आप बॉटल ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज पहनें। अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो इस रंग का हैवी सूट या लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी-सी बिंदी लगाएं।

outfit colour options other than red for karwa chauth (1)

image credit- pinterest/meradil

अगर आपको ज्यादा हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं, तो कम कढ़ाई वाली ग्रीन सूट भी अच्छा रहेगा। इसमें आप पूजा के समय के साथ-साथ परिवार के साथ फोटोज खिंचवाते समय भी अच्छी दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: ट्रेडिशनल लुक में लगाएं मॉडर्न का तड़का, देखें लाल साड़ियों के ट्रेंडिंग डिजाइंंस

2. रानी पिंक रंग के जोड़े में दिखेंगी खूबसूरत

करवा चौथ पर अगर आप लाल रंग की जगह कोई और प्‍यारा सा कलर देख रही हैं, तो रानी पिंक ट्राई कर सकती हैं। यह रंग खासकर उन महिलाओं को ज्‍यादा पसंद आएगा, जिन्हें ट्रेडिशनल कपड़ों में थोड़ा नया लुक चाह‍िए। आप रानी पिंक रंग की बनारसी साड़ी, सिल्क सूट या कढ़ाई वाला लहंगा पहन लें। इसके साथ आप गोल्डन या कम गुलाबी रंग की ज्वेलरी पहन सकती हैं। अगर आपके आउटफिट पर पहले से काफी कढ़ाई है, तो बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है।

outfit colour options other than red for karwa chauth (2)

image credit- pinterest/etsyUK

इस रंग के साथ छोटी बिंदी लगाएं, लाइट मेकअप करें और खुले बाल या बन अच्छा लगेगा। अगर आप नई दुल्हन हैं और लाल रंग नहीं पहनना चाहतीं, तो रानी पिंक भी एक अच्छा ऑप्शन रहेगा।

3. मैरून रंग का जोड़ा देगा रॉयल लुक

अगर आपको लाल रंग पसंद तो है, लेकिन आप इस बार वही पुराना लाल जोड़ा नहीं पहनना चाहती हैा, तो मैरून कलर भी ट्राई कर सकती हैं। यह लाल रंग से थोड़ा डार्क होता है और देखने में भी काफी क्लासी लगता है। करवा चौथ की शाम के लिए मैरून साड़ी, लहंगा या सूट सही रहेगा। आप मैरून रंग की सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहन लें। वहीं, अगर आप सूट पहन रही हैं, तो गोल्डन कढ़ाई वाला मैरून अनारकली या शरारा पहनें।

outfit colour options other than red for karwa chauth (3)

image credit- pinterest/Toma

इस कलर के साथ गोल्डन झुमके, चूड़ियां और मांग टीका अच्छा लगेगा। अगर आपको थोड़ा अलग लुक चाहिए, तो बालों में बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं।

4. रॉयल ब्लू रंग के आउटफिट से पाएं एलिगेंट लुक

अगर आप इस करवा चौथ पर कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू रंग भी ट्राई कर सकती हैं। यह रंग उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो लाल, गुलाबी और मैरून जैसे रंगों से अलग कुछ पहनना चाहती हैं।

आप रॉयल ब्लू रंग की सिल्क साड़ी या गोल्डन कढ़ाई वाला सूट चुन सकती हैं। इसके अलावा, इस रंग का अनारकली सूट भी करवा चौथ की पूजा के लिए अच्छा लगेगा। अगर आपको बहुत हैवी कपड़े नहीं पसंद है, तो कम कढ़ाई वाला सूट भी देख सकती हैं। इसके साथ सुंदर दुपट्टा लें।

outfit colour options other than red for karwa chauth (4)

image credit- pinterest/EtsyFR

रॉयल ब्लू कलर के साथ गोल्डन ज्वेलरी अच्छी लगेगी। आप झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी लगा लें। मेकअप को थोड़ा लाइट रखें, लेक‍िन ध्‍यान रहे क‍ि अगर आपका आउटफिट काफी हैवी है, तो ज्वेलरी कम रखें।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 पर साड़ी के साथ ट्राई करें कांच की चूड़ियों के ये खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन

करवा चौथ पर आउटफिट चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

करवा चौथ पर तैयार होते समय सिर्फ रंग ही नहीं, कपड़े की फिटिंग और कंफर्ट का भी ध्यान रखना चाहिए। व्रत के दिन आपको कई घंटे तक तैयार रहना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा आउटफिट ही पहनें, जिसमें आप आसानी से बैठ सकें और पूजा कर सकें। इसके ल‍िए आप-

  • सिल्क, जॉर्जेट या कम कढ़ाई वाले कपड़े पहनें।
  • अगर कपड़ों पर ज्यादा कढ़ाई है, तो कम ज्वेलरी पहनें। स‍िंपल आउटफिट के साथ हैवी झुमके या नेकलेस अच्छे लगेंगे।
  • रेड लिपस्टिक लगाना जरूरी नहीं है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से पिंक, न्यूड या दूसरे पसंदीदा शेड लगा सकती हैं।
  • अगर सूट पहन रही हैं, तो दुपट्टे को पिन से अच्छी तरह सेट कर लें, ताकि पूजा करते समय बार-बार ग‍िरे नहीं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-AI

FAQ
क्या करवा चौथ पर पीला रंग पहन सकते हैं?
हां, पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है। आप इसे सिंपल मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ पहनकर खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
क्या काला या सफेद रंग करवा चौथ पर पहनना सही है?
पूजा और त्यौहार के मौके पर काला या सफेद रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इन दोनों रंगों को पहनने से बचें।
करवा चौथ पर ज्वेलरी कैसे चुनें?
अगर आपके कपड़े बहुत हैवी हैं तो हल्की ज्वेलरी पहनें, और अगर कपड़े सिंपल हैं तो हैवी नेकलेस या झुमके पहनकर लुक बैलेंस करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।