Eid 2025: ईद पर चांद सी नजर आएंगी आप, जब लगाएंगी ये पासा, देखें डिजाइंस

Passa Designs: ईद पर चार चांद लगाने के लिए आप ज्वेलरी जरूर स्टाइल करते हैं। ऐसे में आप पासा ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको बस लुक का ध्यान रखना पड़ेगा। 
Updated:- 2025-03-29, 14:57 IST
image

Passa Designs For Women: ईद का त्योहार बेहद खास होता है। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग डिजाइन के कपड़े खरीदता है। साथ ही, अलग-अल तरह की ज्वेलरी को खरीदकर इसे स्टाइल करता है। लेकिन बाकी ज्वेलरी के साथ-साथ हेयर एक्सेसरीज भी जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेयर में एक्सेसरीज लगाने से बालों का हेयर स्टाइल अच्छा लगता है। इस ईद लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए आप पासा को वियर कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के पासा आप बालों के लिए खरीद सकती हैं।

गोल्ड डिजाइन वाला पासा

Gold passa

आप अपना ईद लुक अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप गोल्ड डिजाइन वाला पासा बालों में लगाने के लिए खरीद सकती हैं। इस तरह के पासा लगाने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको फूलों के साथ मोर का डिजाइन मिलेगा। इसमें नीचे की तरफ घुंघरु का डिजाइन मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह के पासा आप गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं। इसे लगाने से आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। इसे आप दोबारा भी किसी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

पर्ल डिजाइन वाला पासा

Multi colour passa

आप अगर कुछ अटैक्टिव ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पर्ल डिजाइन वाला पासा खरीदकर अपना बालों में सजा सकती हैं। इससे भी आपका ईद लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इसमें आपको ब्रेड में पर्ल मिलेंगे। ऊपर मल्टी कलर स्टोन मिलेंगे। साथ में आपको नीचे की तरफ स्टोन और मल्टी कलर मिल जाएगा। इससे आपका पूरा लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Saree Hair Accessories: खाली-खाली लगती हैं चोटी या जूड़ा तो ट्राई ये ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

स्टोन डिजाइन वाला पासा

Stone passa

आप बालों में लगाने के लिए स्टोन डिजाइन वाला पासा को खरीद सकती हैं। इस तरह के पासा पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसमें आपको हर तरफ स्टोन वर्क मिलेगा। साथ ही, आप इसे लगाकर अपने हेयर स्टाइल को अच्छे से क्रिएट कर पाएंगी। इससे आप अच्छी लगेंगी। ईद के बाद भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। ये पासा आपको मार्केट में 500 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें

इस बार ईद पर ट्राई करें ये पासा। इसे लगाने से आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा हेयर एक्सेसरीज के ऑप्शन को ट्राई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।