Wedding Guest Look: शादी में जाने की जल्दी है? ये ड्रेसेस और 5-मिनट का मेकअप लुक बचाएंगे आपका समय!

शादी में मेहमान बनकर जाना है तो यहां 5 ऐसे ड्रेस हैक्स के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से आप बिना भारी-भरकम कपड़ों के भी आकर्षक दिखेंगी। साथ ही, मेकअप के टिप्स भी दिए गए हैं, जो आपके लुक को निखारने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-11-25, 17:24 IST
wedding guest dresses

शादी का सीजन आते ही हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर ऐसा क्या पहना जाए, जिसमें खूबसूरती भी नजर आए और पूरे फंक्शन के दौरान आराम भी बना रहे? खासकर जब आप शादी में दुल्हन न होकर एक गेस्ट के रूप में शामिल हो रही हों, तो आपका लुक ऐसा होना चाहिए जो स्टाइलिश के अलावा थोड़ा खास भी लगे। आजकल इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें महिलाएं बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार होकर आ जाती हैं, लेकिन अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहती हैं, तो इसके लिए घंटों तैयार होने की जरूरत नहीं है। चाहे हल्दी की रस्म हो, मेहंदी की पार्टी, संगीत की शाम या शादी वाला दिन, सही आउटफिट और हल्के-फुल्के मेकअप के साथ आप बिना दुल्हन के दिन को खराब किए काफी खूबसूरत दिख सकती हैं।

शादी में पहनने के लिए स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज

यहां आपको शादी में पहनने के लिए पांच ऐसे स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज के बारे में जानकारी मिलेगी जिन्हें आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। साथ ही जानेंगे मेकअप रूटीन, जो आपके पूरे लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत बना सकता है।

1. अनारकली सूट के साथ पाए एवरग्रीन लुक

evergreen look with an Anarkali suit

अगर आप शादी में ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो, तो फ्लोरल अनारकली सूट एक सदाबहार विकल्प बनकर सामने आता है। पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे रंग दिन के शादी समारोहों के लिए काफी खूबसूरत लग सकते हैं। वहीं गहरे रंगों में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट शाम की पार्टी के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इस आउटफिट के साथ आप छोटे झुमके, खूबसूरत चूड़ियां और वर्क वाली जूती पहन सकती हैं।
मेकअप टिप: अनारकली के साथ सॉफ्ट और फ्रेश मेकअप सबसे अच्छा लगता है। चेहरे पर हल्का BB क्रीम लगाकर गालों पर पीच ब्लश लगाएं और आंखों पर हल्का ब्राउन आईशैडो लगाकर मस्कारा लगा सकती हैं। आखिर में न्यूड पिंक लिपस्टिक आपके लुक को खूबसूरत फिनिश देने में मदद करेगी।

2. साड़ी के साथ पहनें मॉडर्न ब्लाउज मिलेगा स्टाइलिश लुक

Wear a modern blouse with your saree

साड़ी ऐसा आउटफिट है जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता। अगर आप शादी में क्लासी दिखना चाहती हैं, तो हल्के फैब्रिक वाली साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। जैसे आप शिफॉन, जॉर्जेट और ऑर्गेंजा साड़ी को आसानी से कैरी कर सकती हैं, वहीं खासकर पेस्टल शेड्स, फ्लोरल प्रिंट्स और हल्की सीक्विन वर्क वाली साड़ियां आपको बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगीं। इस बार साड़ी के साथ स्लीवलेस, स्क्वायर नेक या डिजाइनर बैक वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो प्री-ड्रेप साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं जो आपके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ने का काम करेगी।

  • मेकअप टिप: आपको बता दें, साड़ी के साथ ग्लोइंग बेस और हल्की शिमर आई मेकअप बहुत अच्छा लगता है। आप सबसे पहले मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद हल्का फाउंडेशन या BB क्रीम इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों के कोनों पर थोड़ा शिमर लगाकर, काजल और मस्कारा लगा सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए लास्ट में रोज या मौव शेड की लिपस्टिक लगाएं।

3. कंफर्टेबल स्टाइल चाहिए तो ट्राई करें शरारा सेट

sharara set.

अगर आप अपनी बहन या सहेली की शादी में भारी लहंगा पहनकर परेशान नहीं होना चाहतीं, तो शरारा सेट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आपको ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ चलने-फिरने में भी आसानी होगी। खासकर मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन्स के लिए यह बढ़िया रहता है। आप मिरर वर्क, गोटा पट्टी, हल्की एम्ब्रॉयडरी या फ्लोरल डिटेलिंग वाला शरारा चुन सकती हैं। ब्राइट येलो, रानी पिंक, पिस्ता ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे रंग शादी के माहौल में बेहद खूबसूरत लगेंगे। इसके साथ चांदबाली, मांगटीका और खूबसूरत सैंडल पहनकर अपने लुक को पूरा किया जा सकता है।

  • मेकअप टिप: शरारा के साथ 5 मिनट वाला मेकअप चाहिए तो स्ट्रॉब क्रीम लगाकर सेकंड में फाउंडेशन जैसा चमकदार चेहरा पा सकती हैं। इसके बाद आंखों पर हल्का गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं और आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को खूबसूरत लुक दें। गालों पर थोड़ा ब्लश और हाइलाइटर लगा सकती हैं और साथ ही, होंठों के लिए कोरल या वाइन शेड लिपस्टिक चुना जा सकता है।

4. इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट देगा आपको मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज

Indo-Western Co-ord Set

क्या आप इस बार शादियों के सीजन में ट्रेडिशनल से हटकर मॉडर्न लुक ट्राई करना चाहती हैं लेकिन आउट-ऑफ-फैशन भी नहीं दिखना है, तो इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट आपके लिए सही रहेगा। यह उन महिलाओं के लिए खासतौर पर बेहतर है जो स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट पहनना पसंद नहीं करतीं। आपको बता दें, एम्ब्रॉयडर्ड को-ऑर्ड सेट, पेप्लम टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट या केप स्टाइल कुर्ता सेट शादी के फंक्शन्स में बढ़िया लगेंगे। हल्के शिमर, मिरर वर्क और एथनिक प्रिंट वाले डिजाइन आपके लुक को खास बना सकते हैं। इस आउटफिट के साथ ज्वेलरी कम रखना ज्यादा सही रहेगा।

  • मेकअप टिप: इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ मॉडर्न मेकअप अच्छा लगता है। इसके लिए आप हल्का बेस लगाएं, आइब्रो को सेट करें और आंखों पर पतला आईलाइनर लगाएं। पीच ब्लश लगाकर अपने लुक को फ्रेश रखा जा सकता है। अगर आप थोड़ा बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो न्यूड मेकअप के साथ ब्रिक रेड या बेरी लिपस्टिक लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Sangeet Night Gown Designs: संगीत में पाएं सेलिब्रिटी जैसा लुक, कलेक्शन में शामिल करें ये 6 ट्रेंडी गाउन

5. पार्टी लुक के लिए ट्राई करें एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा स्कर्ट विद क्रॉप टॉप

Embroidered lehenga skirt with crop top

शादी या रिसेप्शन में थोड़ा ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहनना सही रहेगा। अगर आप शादीशुदा है और अपनी शादी वाले लहंगे को नए अंदाज में पहनना चाहती हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं, जो आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देने में मदद करेगा। खास बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद के अनुसार सिंपल या थोड़ा हैवी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ हल्का दुपट्टा, ईयररिंग्स और हल्की चूड़ियाँ पहनी जा सकती हैं।

  • मेकअप टिप: बिना ब्राइडल वाले लुक के लिए लहंगे के साथ कम मेकअप अच्छा लगेगा। चेहरे पर हल्का फाउंडेशन लगाकर आंखों पर न्यूट्रल शिमर आईशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं और इसके बाद मस्कारा लगाया जा सकता है। इसके बाद आप गालों पर हल्का हाइलाइटर और होंठों पर ब्राउन शेड या रोजी न्यूड लिपस्टिक लगाकर मिनटों में खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दोस्त की शादी या रिसेप्शन पार्टी के लिए बेस्ट हैं श्रद्धा आर्य के ये साड़ी लुक्स

आपको भी शादी में मेहमान बनकर जाना है तो ये ड्रेस हैक्स आपके काम आ सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
शादी में गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए कौन-से आउटफिट अच्छे रहते हैं?
शादी में गेस्ट के रूप में आप अनारकली सूट, शरारा सेट, हल्की साड़ी, इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट या कम काम वाले लहंगा पहन सकती हैं। आप ऐसे आउटफिट चुन सकती हैं जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने में आरामदायक भी हों।
क्या शादी में बिना हैवी मेकअप के भी खूबसूरत दिख सकते हैं?
आपको बता दें, खूबसूरत दिखने के लिए हैवी मेकअप करना जरूरी नहीं है। हल्का बेस, थोड़ा ब्लश, मस्कारा, काजल और अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाकर भी आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
शादी में दिन के फंक्शन के लिए कौन-से रंग पहनना बेहतर रहता है?
दिन के फंक्शन के लिए पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, येलो और स्काई ब्लू जैसे हल्के रंग काफी अच्छे लगते हैं। ये रंग आपको फ्रेश लुक देने के साथ-साथ बिना दुल्हन की लाइमलाइट को चुराए खूबसूरत दिखाने में भी मदद करेंगे।
शादी के मेहमान के रूप में कौन से रंग पहनने से बचना चाहिए?
आमतौर पर, दुल्हन के रंग जैसे लाल, मैरून, गुलाबी, रानी और बहुत ज्यादा चमकीले रंगों को पहनने से बचना चाहिए। इनकी जगह आप सिल्वर, गोल्डन या पेस्टल रंग के ड्रेस ट्राई कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।