herzindagi
easy tips to style red colour bridal lehenga in hindi

शादी के दिन पहन रही हैं लाल रंग का लहंगा तो इन टिप्स की मदद से करें अपने लुक को स्टाइल

ब्राइडल लुक को स्टाइल करने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन का भी खास ख्याल रखना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-11, 13:56 IST

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इसके लिए हम अपने लुक को कई तरीके से स्टाइल करते हैं। तेजी से बदलते फैशन के दौर में आज ब्राइडल वियर के लिए कई कलर्स आपको आते-जाते नजर आ जाएंगे, लेकिन आइकोनिक लुक की बात करें तो रेड कलर का कोई जवाब नहीं है। 

ब्राइडल लुक को लेटेस्ट फैशन के साथ-साथ बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं रेड ब्राइडल लहंगे को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स ताकि आपकी शादी के दिन आप नजर आए सबसे खूबसूरत। 

रेड ब्राइडल लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी को करें स्टाइल?

Red Colour Bridal Lehenga look

  • रेड ब्राइडल लुक के साथ आप 2 तरह के कलर कॉम्बिनेशन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप ग्रीन स्टोन वाली कुंदन या अनकट डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
  • ग्रीन के अलावा आप पर्ल या गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन की ज्वेलरी को ब्राइडल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  व्हाइट कलर के ये ब्राइडल लहंगा डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

रेड ब्राइडल लहंगे के साथ किस तरह का मेकअप करना चाहिए?

  • रेड कलर अपने आप में ही काफी बोल्ड और ब्राइट कलर होता है। 
  • इस तरह के लुक के साथ आप आई मेकअप के लिए वार्म ब्राउन कलर को चुनें।
  • लिप्स के लिए अगर आप डार्क जैसे रेड फैमिली का शेड चुन रही हैं तो आई मेकअप को थोड़ा सटल ही रखें।
  • वहीं अगर आप आई मेकअप के लिए हैवी ग्लिटर्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो लिप्स के लिए सटल या न्यूड कलर की लिपस्टिक को चुनें।

इसे भी पढ़ें:  Bridal Fashion: ब्राइडल लहंगे के ये डिजाइंस इस वेडिंग सीजन आपको देंगे खास लुक, देखें तस्वीरें और करें स्टाइल

रेड ब्राइडल लुक के साथ दुपट्टे को स्टाइल करने के आसान टिप्स

bridal makeup

  • रेड ब्राइडल लुक देखने में काफी आइकोनिक नजर आता है और इस कलर के साथ खासकर गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन बेस्ट नजर आता है।
  • इस तरह के लुक में जान डालने के लिए आप 2 दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। 
  • दुपट्टे के लिए आप गोल्डन कलर और रेड कलर को चुनें। 

 

अगर आपको रेड ब्राइडल लहंगे को स्टाइल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।