Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:22 PM IST

साड़ी का पल्लू बार-बार खिसकता है? आजमाएं ये 2 ट्रिक्स

सिल्क या शिफॉन साड़ी पहनने पर बहुत अच्छी लगती है, लेकिन इसका पल्लू बार-बार कंधे से खिसकने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए जानते हैं कुछ आसान और ट्रेंडी हैक्स।
Updated:- 2026-08-18, 20:31 IST
image

भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा एथनिक परिधान साड़ी है। शादी-ब्याह हो या ऑफिस में कोई खास गेट-टुगेदर, महिलाएं हर मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, साड़ी पहनना जितना खूबसूरत लगता है, उसे संभालना उतना ही मुश्किल होता है। खासकर बात करें पल्लू की, तो पल्लू का बार-बार कंधे से नीचे खिसकना परेशानी बन जाता है। शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क जैसी साड़ियों में पल्लू खिसकने की समस्या हमेशा देखी गई है। अगर आपकी साड़ी का पल्लू भी बार-बार खिसकता है, तो आप कुछ बेहतरीन ट्रिक्स आजमा सकती हैं।

पल्लू को खिसकने से रोकने के लिए 3 आसान और असरदार ट्रिक्स

साड़ी पहनते वक्त पल्लू नीचे गिरने की समस्या से राहत पाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं 3 आसान और शानदार ट्रिक्स के बारे में -  

1. आजमाएं सिक्के या छोटे बटन का स्मार्ट हैक

साड़ी पहनना सभी को पसंद होता है, मगर पल्लू खिसकने की वजह से कुछ महिलाएं साड़ी पहनने का ख्याल छोड़कर सीधा सूट या एथनिक वियर पर आ जाती हैं। अगर आप भी इसी वजह से साड़ी नहीं पहन पा रही हैं, तो सिक्के या छोटे बटन का स्मार्ट हैक आजमा सकती हैं।

सही तरीका: इस ट्रिक को अपनाने के लिए पल्लू की प्लेट्स के नीचे छोटा सिक्का या शर्ट का बटन रखें। इसके बाद सिक्के को लपेटते हुए पिन लगाएं। सिक्का भारी होने की वजह से पल्लू को एक मजबूत बेस देता है, जिससे फैब्रिक खिसकता नहीं है।  

1 - 2026-08-18T171952.763

2. हैवी पल्लू के लिए डबल पिन हैक

अगर आप किसी खास फंक्शन में हैवी साड़ी पहन रही हैं या आपका कांजीवरम और बनारसी सिल्क साड़ी पहनने का मन है, तो ऐसी साड़ी के पल्लू को टिकाऊ बनाने के लिए एक नहीं, बल्कि दो पिन्स का इस्तेमाल करना असरदार हो सकता है।

सही तरीका: कांजीवरम और बनारसी सिल्क साड़ी के पल्लू को कंधे पर अच्छे से पिन लगाएं। इसे ऐसे ही न छोड़ें, इसके बाद पल्लू की प्लेट्स को ब्लाउज के साथ जोड़कर बस लाइन (Bust line) के पास एक और छोटी पिन लगाएं। यह दूसरी पिन पल्लू को खिसकने नहीं देगी और मजबूत ग्रिप बनाए रखेगी।  

यह भी पढ़ें- Ready To Wear Saree Designs: न बनानी पड़ेगी प्लीट्स, न सेट करना पड़ेगा पल्लू; शादी में स्टाइल करें रेडी टू वियर साड़ी

3. डबल-साइडेड फैशन टेप का इस्तेमाल

अगर आप नेट, ऑर्गेंजा या सैटिन जैसे फैब्रिक की साड़ी पहन रही हैं और परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो सेफ्टी पिन से पल्लू को सेट करने के साथ-साथ डबल-साइडेड फैशन टेप ट्रिक को भी आजमा सकती हैं।

सही तरीका: नाजुक फैब्रिक वाली साड़ी का पल्लू खिसकने से रोकने के लिए यह ट्रिक सबसे बेस्ट हो सकती है। इस टेप का एक हिस्सा ब्लाउज के कंधे पर लगाएं और दूसरे हिस्से पर पल्लू को सेट करें। यह टेप न सिर्फ पल्लू को खिसकने से रोकता है, बल्कि कपड़ों के लिए पूरी तरह से सेफ भी माना जाता है।  

1 - 2026-08-18T171952.763

पल्लू सेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पल्लू को खिसकने से रोकने के लिए इन ट्रिक्स को आजमा रही हैं, तो इसके साथ ही कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें - 

  • सेफ्टी पिन को कंधे के ठीक ऊपर लगाने के बजाय कंधे से 1 या 2 इंच पीछे की तरफ लगाएं।
  • भारी वर्क वाले पल्लू को पिन करने के बाद, उसके निचले हिस्से की एक प्लेट को शेपवियर के साथ अटैच कर लें।
  • साड़ी में पिन लगाने से पहले ध्यान रखें कि पतली और बिना मोतियों वाली सेफ्टी पिन्स को ही चुनें।

यह भी पढ़ें- साड़ी लुक को दें मॉडर्न टच, कुंदन-पर्ल वर्क के 4 खूबसूरत नेकलेस करें कैरी

साड़ी को सही तरीके से पहना जाए, तो यह आपके लुक को और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है। हालांकि, बार-बार पल्लू खिसकने से कॉन्फिडेंस कम होने लगता है और यह आपकी खूबसूरती पर भी असर डालता है। ऐसे में आप ऊपर दी गई 3 आसान ट्रिक्स को अपनी स्टाइलिंग में शामिल करके परफेक्ट और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
साड़ी का पल्लू कंधे से बार-बार क्यों खिसकता है?
ब्लाउज की गलत पिन-अप लोकेशन, कंधे की गलत फिटिंग या सिल्क और शिफॉन जैसे चिकने फैब्रिक की वजह से पल्लू बार-बार खिसकता है।
क्या साड़ी के पल्लू को संभालने के लिए कमरबंद या बेल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है?
 जी हां, पल्लू को प्लीट्स बनाकर कमर पर ट्रेंडी बेल्ट या कमरबंद से सेट करने पर यह बिल्कुल नहीं खिसकता और मॉडर्न लुक भी देता है।
सिल्क या ऑर्गेन्जा जैसी भारी साड़ियों के पल्लू को टिकाये रखने के लिए कैसी पिन इस्तेमाल करें?
भारी साड़ियों के लिए थोड़ी बड़ी, मजबूत और लॉक वाली सेफ्टी पिन का ही इस्तेमाल करें ताकि कपड़ा फटे भी नहीं और ग्रिप बनी रहे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।