Holi Hairstyle Ideas 2026: पोनीटेल से लेकर हेयर स्ट्रिक्स तक होली पर बालों को इस तरह दें स्टाइलिश लुक

Holi Party Hairstyles: होली इवेंट में जाना है या ऑफिस में होने वाली होली पार्टी में शामिल होने जा रही हैं, तो बालों को कवर करने के साथ-साथ आप अच्छा हेयरस्टाइल भी सर्च कर रही होंगी। रंगो के इस त्योहार में महिलाएं अपने हेयरस्टाइस में फंकी लुक चाहती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं कवर करने के साथ-साथ उसमें कुछ यूनिक स्टाइल भी चाहती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बालों को सिंपल रखना आपके होली के लुक को बोरिंग बना देगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आसान और स्टाइलिश होली हेयरस्टाइल के लिए डिजाइन विस्तार से बताएंगे, जिसे आप खुद से आसानी से बना लेंगी।
बोहो लुक हेयरस्टाइल (Holi Hairstyles for Girls)
आजकल बोहो हेयरस्टाइल बहुत ज्यादा चल रहे हैं। महिलाएं केवल होली लुक नहीं बल्कि, डेली लुक में भी इस तरह का स्टाइल करना पसंद करती हैं। होली पर यह लुक इसलिए, अच्छा लगेगा, क्योंकि यह रिबन कई रंगों में आता है। होली रंगो का त्योहार है, इसलिए रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ-साथ बालों का रंग-बिरंगा हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान आपकी और खीचेंगा।
image credit- Mushrifa Usha/pinterest
कलरफुल पंरादा (Best Hairstyles for Holi Festival)
होली पर कुछ महिलाएं अपने बालों को रंगों से बचाने के लिए गूथकर चोटी बनाती हैं। ऐसे में सिंपल गूथी हुई चोटी आपके बालों का लुक खराब कर देती है। हालांकि, अगर आप कलरफुल परांदा के साथ बालों की चोटी बनाती हैं, तो यह आपका लुक और भी ज्यादा क्लासी बना देगा। बाल बंधे भी रहेंगे और बुरे भी नहीं लगेंगे। इससे आप अपने बालों को रंगों से भी बचा लेंगी।
image credit- Suwshyla Bhalanja/pinterest
इसे भी पढ़ें- T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर
बबल पोनीटेल (Easy hairstyles for Holi party)
होली पर बालों को बांधने के साथ-साथ अच्छा लुक भी देना है, तो आपके लिए बबल पोनीटेल भी बेस्ट रहेगा। आप रंग-बिरंगे रबड़ के साथ बबल पोनीटेल बना सकती हैं। यह होली के रंगों के हिसाब से बेस्ट हेयरस्टाइल होगा। इससे आपके बालों की केयर भी हो जाएगी और होली पार्टी में आपका लुक यूनिक भी हो जाएगा।

image credit- @ingridemelia on instagram
इसे भी पढ़ें- होली पर ट्राई करें लॉन्ग स्कर्ट के ये क्लासी लुक, भीड़ में भी दिखेंगी सबसे अलग
हेयर स्कार्फ हेयरस्टाइल (Holi hairstyles that protect hair from colour)
बालों को ढकने के साथ-साथ अपने लुक में क्लासी टच देने के लिए इससे अच्छा आइडिया और क्या होगा। इसे में माथे के ऊपर से ही स्कार्फ को बाधेंगी, जिससे रंग बालों में ऊपर जड़ों पर नहीं लगेगा। इसके अलावा आप पीछे बालों में पोनीटेल स्टाइल बनाकर भी इस तरह का हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

कलरफुल हेयर ब्रीड्स (Stylish hairstyles for Holi celebration)
बालों को अगर और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और अपने पूरे लुक को होली के रंगों से भरना चाहती हैं, तो आपके लिए बेस्ट है कि बालों में रंग-बिरंगी ढेर सारी हेयर ब्रीड्स लगा दें। आप पतली-पतली चोटी हेयर ब्रीड्स स्टाइल की मदद से गूंथ सकती हैं। आपके इस लुक को देखने के बाद हर कोई आपके हेयरस्टाइल की तारीफ करेगा।
image credit- fashion and quotes/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, socialblogger, Fashion Sense, Kanwal Matharu/ pinterest
- Holi पर बालों के लिए कौन सा hairstyle सबसे अच्छा है?
- Holi पर आपको हमेशा ऐसे hairstyles चुनने चाहिए, जो बालों को रंग और पानी से बचा सकें। होली खेलते हुए बाल फंसे नहीं और घंटों तक आप बिना किसी चिंता के होली खेल सकें।
- क्या Holi पर बालों को खुला रखना ठीक है?
- खुला रखना सही नहीं होता, क्योंकि रंग और पानी सीधे बालों पर लगते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।