T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर

होली का त्योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जाने वाला है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार पूरे साल लोग करते हैं। जैसे-जैसे यह दिन पास आता है, लोगों का उत्साह बढ़ने लगता है। बच्चे हों या बड़े, यह त्योहार सबके लिए खास होता है, क्योंकि इसमें उन्हें एक बार फिर मस्ती करने और बचपन के दौर में जीने का मौका मिलता है। बाजारों में 1 महीने पहले से ही रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ होने लगती है। हर तरफ हर तरफ बस होली की ही बातें सुनाई देती हैं। होली पर ऑफिस से लेकर सोसाइटी तक, हर जगह होली पार्टी का भी आयोजन होता है। इस पार्टी में लोग एक से एक लुक लेकर आते हैं और होली खेलते हैं। अगर आप भी होली पार्टी में जाने वाली हैं और इस बार पार्टी में कुछ अलग लुक चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली पर पहनने के लिए कुछ अच्छे आउटफिट आइडिया बताएंगे।
टी-शर्ट डिजाइन
होली प्रिंट वाली टी-शर्ट- मार्केट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट तक, हर जगह अभी से होली टी-शर्ट डिजाइन बेचे जा रहे हैं। आप दोस्तों के साथ ग्रुप टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। अगर आप आरामदायक टी-शर्ट चाहती हैं, तो ओवरसाइज टी-शर्ट भी पहन सकती हैं।
- ढीली और आरामदायक टी-शर्ट होली के लिए बहुत सही रहती है।
- फुल स्लीव टी-शर्ट भी पहन सकती हैं, यह आपके हाथों को कलर से बचाती हैं।
- महिलाएं ध्यान रखें कि पतले कपड़े से बचें, क्योंकि पानी पड़ने पर पारदर्शी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्राई करें ये 4 अनारकली शॉर्ट कुर्ती, खूबसूरती और स्टाइल का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन
फ्लोरल प्रिंट सूट
होली पर पहनने के लिए फ्लोरल प्रिंट डिजाइन भी अच्छे होते हैं। यह आपके लुक को भी क्लासी बनाते हैं और फोटो भी अच्छी आती है। अगर आप कुछ सिंपल चाहती हैं, तो वाइट सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा भी पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक के लिए महिलाएं इस तरह के प्रिंट वाले सूट पहनती हैं।
- फ्लॉवर प्रिंट वाले सूट की खासियत यह है कि यह पहले से ही रंग-बिरंगा होता है, तो होली लुक देता है।
इसे भी पढ़ें- Bandhani Print Short Kurti Designs: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं बांधनी प्रिंट शॉर्ट कुर्ती, जानें कैसे करवाएं तैयार
कलरफुल सारी
कई महिलाएं होली पर साड़ी पहनना भी पसंद करती हैं। जिन महिलाओं को साड़ी कैरी करने में परेशानी नहीं होती है, वह इस तरह का लुक कैरी करती हैं। अगर आपको साड़ी पहनने नहीं आती है, तो आप रेडी टू वियर साड़ी भी पहन सकती हैं। मार्केट में सफेद साड़ी पर छींटे वाले डिजाइन या फूलों के पत्ते वाले डिजाइन वाली साड़ियां मिल रही हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत बना देगी।

लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक
लॉन्ग स्कर्ट वाला लुक होली के लिए एक अच्छा ट्रेंडी ऑप्शन है। यह न सिर्फ खूबसूरत दिखता है, बल्कि होली खेलने के लिए आरामदायक भी होता है। लॉन्ग स्कर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर महिला के लुक के लिए क्लासी है। इसके घेरदार या फ्लेयर्ड स्कर्ट हवा में लहराती हुई बेहद सुंदर लगती है। होली पर अक्सर धूप और भागदौड़ होती है, इसलिए ऐसा आउटफिट जरूरी है जो स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट भी दे।
जीसं और शर्ट
जींस में अच्छी फिटिंग और मूवमेंट करने में परेशानी नहीं होती। यह कम्फर्टेबल होते हैं, बल्कि आसानी से मैनेज भी हो जाते हैं। सफेद टी-शर्ट होली के लिए क्लासिक चॉइस मानी जाती है, क्योंकि रंग उस पर बहुत खूबसूरत दिखते हैं। वहीं कॉटन टी-शर्ट पसीना सोखती है और आपको दिनभर आराम देती है। इसलिए शर्ट या टी-शर्ट दोनों ही ऑप्शन बेस्ट है।
image credit- Vibhuti sharma
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Anuja Gorhe, Sudip Talk /pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।