Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

साड़ी लुक में जान डालेंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स, जानें बनाने का आसान तरीका

बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको चेहरे के आकार के हिसाब से ही अपने लुक को स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।
Updated:- 2023-11-30, 17:45 IST
hairstyles you can style with saree

किसी भी लुक में जान डालने के लिए उसकी स्टाइलिंग को सही तरीके से किया जाना अहम होता है। वहीं ट्रेडिशनल लुक में आजकल साड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा है, लेकिन इसके साथ परफेक्ट लुक पाने के लिए हेयर स्टाइल को चुन पाना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है। 

बालों को आकर्षक लुक देने के हमेशा फेस शेप के हिसाब से ही हेयर स्टाइल को चुनना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं साड़ी के साथ स्टाइलिश लुक देने वाले ये हेयर स्टाइल्स और बताएंगे इन्हें बनाने के आसान टिप्स।

स्लीक बन हेयर स्टाइल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)

 

अगर आप लास्ट मिनट में कहीं जाने का प्लान कर रही हैं और आपके बाल हद से ज्यादा ऑयली हो रखें हैं तो इस तरीके का हेयर स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाने में सहायता करेगा। वहीं फ्रंट के छोटे-छोटे बालों को सेट करने के लिए आप हेयर सेटिंग स्प्रे की मदद ले सकते हैं। इस रतरह के हेयर स्टाइल के साथ आप हेयर एक्सेसरीज को स्किप भी कर सकते हैं। (ब्रेड हेयरस्टाइल कैसे बनाएं)

इसे भी पढ़ें:  पतले बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

पोनी टेल हेयर स्टाइल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

मेसी लुक पोनीटेल हेयर स्टाइल आपके साड़ी लुक को काफी अलग और स्टाइलिश लुक देने में सहायता करेगी। इस तरह के हेयर स्टाइल में आप बालों की लेंथ को लम्बा दिखाने के लिए हेयर एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर आपका चेहरा चबी है तो आप फ्रंट साइड में फ्लिक्स छोड़ना बिल्कुल भी न भूलें। 

इसे भी पढ़ें:  ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे ये हेयरस्टाइल, आप भी करें ट्राई

पफ स्टाइल बन हेयर स्टाइल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

अगर आप फ्रंट हेयर में पफ हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती हैं तो इस तरह से सिर के क्राउन एरिया में बैक कॉम्ब करके पफ हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह के लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप गजरे की लेयर से बन को सजा सकती हैं। वहीं अगर आपका चेहरे पर फेस फैट है तो इस तरह का हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। 

 

अगर आपको साड़ी लुक के साथ स्टाइलिश लुक देने वाले ये हेयर स्टाइल्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।