अब नहीं फूलेंगी कांजीवरम साड़ी की प्लीट्स, परफेक्ट फिटिंग के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स

कांजीवरम सिल्क साड़ी की फूली हुई प्लीट्स आपके लुक को खराब कर सकती हैं। अगर आप भी इन प्लीट्स को परफेक्ट तरीके से बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ ट्रिक्स से आप शादी या खास मौकों पर परफेक्ट और स्लिम लुक पा सकती हैं। 
Updated:- 2026-11-16, 17:24 IST
image

शादी, पार्टी या किसी भी खास मौके पर महिलाएं कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसे पहनने के बाद इसकी फूली हुई प्लेट्स पुरे लुक को खराब कर देती है। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस लेख में बताएं गए तरीके जरूर आजमाएं। भारतीय शादियों से लेकर रिसेप्शन पार्टिज और बड़े त्योहारों पर महिलाएं कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

कांजीवरम साड़ियां रिच क्वालिटी, शानदार जरी वर्क और चमकीले रंगों के लिए जानी जाती है। यह साड़ी हर महिला के एथनिक वॉर्डरोब में जरूर देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस तरह की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इसकी फूली हुई प्लेट्स की वजह से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स आजमा सकती हैं। 

This may contain: a woman in a gold and red sari standing next to a chair with sheer curtains behind her

pinterest/ALMEENAPRABHU

कांजीवरम साड़ी की फूली हुई प्लीट्स को सेट करने के ट्रिक्स

कांजीवरम का कपड़ा काफी कड़क, भारी और सिल्क से बना होता है। इसी वजह से इसकी प्लीट्स अक्सर फूल जाती हैं और पेट के पास से काफी मोटी नजर आती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए और कांजीवरम साड़ी को एकदम स्लिम और परफेक्ट फिटिंग देने के लिए नीचे बताएं ट्रिक्स को आजमाएं। जैसे -

प्रेस या स्टीमर का इस्तेमाल: अगर आप भी बिना किसी परेशानी के अपनी कांजीवरम साड़ी को परफेक्ट और स्लिम लुक देना चाहती हैं, तो प्रेस या स्टीमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आजमाने के लिए आप साड़ी पहनने से ठीक पहले प्लेट्स बनाकर उन पर हल्की गर्म प्रेस या स्टीमर फेर लें। इससे प्लेट्स बार-बार फूलती नहीं है और परफेक्ट लुक आता है।

सेफ्टी पिन और क्लिप ट्रिक: आप चाहें, तो सारी प्लेट्स को एक साथ हाथ में पकड़कर अंदर की तरफ एक छुपा हुआ सेफ्टी पिन या साड़ी क्लिप लगा सकती हैं। ऐसा करने से सभी तहें अपनी जगह लॉक हो जाएगी और प्लीट्स फूलेगी नहीं।

पल्लू को सही से आयरन करके साड़ी पहनना: अगर आप कांजीवरम साड़ी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो साड़ी को प्रेस करने के साथ आप इसके पल्लू को सही से आयरन करें। ऐसा करने से कंधे पर आने वाले पल्लू की प्लेट्स चौड़ी फैलने के बजाय करीने से टिकी रहेगी।

पेटीकोट का भी रखें ध्यान: अगर आप कांजीवरम साड़ी के साथ कॉटन के फूले हुए पेटीकोट पहन रही हैं, तो इसके बजाय फिश-कट या सैटिन शेपवेअर चुनें। इससे परफेक्ट लुक आएगा।  

This may contain: a woman sitting on top of a chair wearing a gold and red sari dress

pinterest/Pasupathy A

यह भी पढ़ें- Kanjivaram Saree Designs: कांजीवरम साड़ी के ये डिजाइन आपकी बिदाई लुक को बना देंगे यादगार, ससुराल जाने के लिए चुन सकती हैं ऐसा लुक

साड़ी ड्रेपिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

कांजीवरम साड़ी को लंबे समय तक करीने से टिकाए रखने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • साड़ी की प्लीट्स को नाभि के पास टक करते समय ध्यान तह का ध्यान रखें। कोई भी प्लीट्स मुड़ी हुई ना हो।
  • कांजीवरम साड़ी को बहुत ज्यादा ऊपर या नीचे न बांधें, सही जगह पर बांधने से प्लीट्स का लुक सही बनेगा।
  • प्लीट्स को लॉक करते समय छोटे पिन का ही इस्तेमाल करें, ताकि वे बाहर से नजर न आएं।  

यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये Kanjivaram Sarees, हर कोई करेगा तारीफ

निष्कर्ष: अगर आप भी शादी ब्याह या किसी खास मौके पर कांजीवरम सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो इस लेख में बताएं गए कुछ आसान तरीकों को आजमाकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ऐसा करने से प्लीट्स भी नहीं फूलेगी और साड़ी लुक भी परफेक्ट बनेगा। प्रेस करने की ट्रिक से लेकर सही शेपवेअर का चुनाव करके आप भीड़ से अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।    

FAQ
कांजीवरम साड़ी की प्लेट्स बार-बार क्यों फूल जाती हैं?
कांजीवरम का सिल्क फैब्रिक प्राकृतिक रूप से काफी कड़क और भारी होता है, जिस वजह से उसकी तहें आसानी से बैठती नहीं हैं।
क्या भारी सिल्क साड़ी को पहनने से पहले धोना चाहिए?
नहीं, नई सिल्क साड़ी को कभी घर पर न धोएं, बल्कि पहनने से पहले उसे प्रोफेशनल ड्राई क्लीन करवा लें जिससे कपड़ा थोड़ा नरम हो जाता है।
क्या शेपवेअर पहनने से प्लीट्स को सेट करने में मदद मिलती है?
हां, शेपवेअर शरीर से बिल्कुल चिपका रहता है जिससे साड़ी की प्लेट्स इधर-उधर खिसकती नहीं हैं और परफेक्ट फिटिंग मिलती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।