Sawan Shivratri Mehndi Designs 2026: सावन शिवरात्रि पर लगाएं ये 5 यूनिक मेहंदी डिजाइन

सावन शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ-साथ सुहागिन महिलाएं व कुंवारी कन्याएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं। भारतीय त्योहारों में श्रृंगार का जिक्र हो और मेहंदी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सावन के इस पावन महीने में हाथों पर सजी मेहंदी एथनिक लुक को भी नया निखार देती है।
सावन शिवरात्रि 2026 के लिए 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
सावन शिवरात्रि पर अगर आप पारंपरिक मेहंदी डिजाइंस से कुछ अलग और खास तलाश रही हैं, तो आपके लिए ये यूनिक मेहंदी डिजाइंस बेस्ट रहेंगी। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में:
1. शिव-पार्वती थीम मेहंदी डिजाइन
सावन शिवरात्रि का मौका भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम का उत्सव मनाने का होता है। इस खास अवसर पर आप अपने हाथ की हथेली के बीचों-बीच शिव-पार्वती का सुंदर पोर्ट्रेट डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी शिवरात्रि के मौके पर हाथों में लगाने के लिए बेस्ट रहेगी। यह डिजाइन थोड़ा हैवी और पारंपरिक लुक देता है, ऐसे में नई-नवेली दुल्हनों और सुहागिन महिलाओं के लिए यह परफेक्ट है।

2. महादेव वाली मेहंदी डिजाइन
अगर आप थोड़ी सिंपल और पारंपरिक स्टाइल वाली मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो हाथ की हथेली पर शिव पोर्ट्रेट डिजाइन चुन सकती हैं। हथेली के मध्य भाग में भगवान शिव का सौम्य रूप और त्रिशूल के साथ डिजाइन किया गया पोर्ट्रेट बनवा सकती हैं। इसके साथ ही कलाई पर छोटा त्रिशूल और पत्तियां बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी भारी साड़ियों और लहंगों के बजाय सिंपल सूट के साथ बहुत अच्छी लगेगी।

3. त्रिशूल, डमरू और ॐ मोटिफ्स
भगवान शिव के प्रिय त्रिशूल, डमरू और 'ॐ' के चिह्न से तैयार किया गया यह मेहंदी पैटर्न काफी यूनिक और स्पिरिचुअल लगता है। ऐसे में आप सावन शिवरात्रि के दिन हथेली पर त्रिशूल का आकार बनाकर उसके आसपास डमरू की आकृति बनवा सकती हैं। इसके अलावा कलाई पर 'ऊं' के साथ बेल्ट बनवा सकती हैं। अगर आपको हाथ मेहंदी से भरा-भरा चाहिए, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

4. शिवलिंग और नंदी मंडला आर्ट
पारंपरिक मंडला मेहंदी को एक शिव-थीम टच देते हुए आप इस तरह से खूबसूरत शिवलिंग के साथ 'नंदी' वाली मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं। वहीं दूसरे हाथ की हथेली पर आप शिव के रूप को बनवा सकती हैं। दोनों डिजाइन के आसपास आप खूबसूरत बारीक पंखुड़ियां या मेहंदी के अन्य डिजाइंस बनवा सकती हैं। यह क्लासिक और मॉडर्न आर्ट का बेहतरीन मिश्रण है, जिसे आप फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों तरफ आसानी से बनवा सकती हैं।

5. शिवलिंग के साथ 'ओम नमः शिवाय' लिखावट
आजकल मेहंदी डिजाइंस के साथ लिखावट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में इस साल सावन शिवरात्रि के दौरान आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए हथेली के बीच में खूबसूरत शिवलिंग के साथ साइड में 'ओम नमः शिवाय' लिखवा सकती हैं। इसके अलावा आप बारीक फूलों या पत्तियों से शिवलिंग को सजा सकती हैं। यह सिंपल और सोबर डिजाइन है, जिसे हर उम्र की महिलाएं बनवा सकती हैं।

सावन शिवरात्रि के खास मौके पर अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप अपनी पसंद के हिसाब से इन यूनिक शिव-थीम वाले मेहंदी पैटर्न्स में से अपना पसंदीदा डिजाइन चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/RuchiGajera/sakshikumthekar/priya_mehndi_art__/shoppingbazzar/priii__18
- सावन शिवरात्रि 2026 पर कौन से मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
- इस बार त्रिशूल-डमरू बेल, शिव-पार्वती पोर्ट्रेट, 'ॐ' मंत्र डिजाइन, कड़ा स्टाइल अरेबिक और मिनिमल बेलपत्र मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं।
- क्या कम समय में लगाने के लिए कोई आसान शिवरात्रि मेहंदी डिजाइन है?
- हां, आप हथेली के बीच में गोल टिक्की बनाकर उसमें 'ॐ' या त्रिशूल उकेर सकती हैं, जो दिखने में यूनिक और लगाने में बेहद आसान है।
- मेहंदी का रंग गहरा और लाल-काला रचाने के लिए तुरंत क्या करें?
- मेहंदी सूखने के बाद उस पर नींबू-चीनी का घोल लगाएं और हटाने के बाद कुछ घंटों तक हाथों पर पानी न लगने दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।