Tue Sep 15, 2026 | Updated 10:26 PM IST

कपड़ों के बाहर नहीं दिखेगी ब्रा स्ट्रैप, इस एक हैक से पाएं परफेक्ट फिट

बार-बार कंधे से खिसकती ब्रा पूरे लुक को खराब कर देती है। ऐसे में आप कुछ आसान और स्मार्ट स्ट्रैप-हाइडिंग हैक्स को आजमाकर ब्रा की पट्टियों को छिपा सकती हैं। 
Updated:- 2026-09-15, 21:30 IST
image

Bra Straps Hiding Hacks: फॉर्मल आउटफिट हो या फिर ट्रेडिशनल, हर कपड़े में महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं। लेकिन कपड़ों से बार-बार बाहर आने वाली ब्रा की स्ट्रैप्स पूरे लुक को खराब कर देती हैं। यही नहीं, इससे दिनभर असहज भी महसूस होने लगता है। कंधे से नीचे खिसकती हुई ब्रा की पट्टियां जब सामने दिखती हैं, तो काफी अजीब लगती हैं। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे खास हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप इस परेशानी से हमेशा के लिए राहत पा सकती हैं।

ब्रा की स्ट्रैप्स छुपाने के लिए स्मार्ट टिप्स

अगर आप किसी खास मौके पर स्लीवलेस या ब्रॉड नेक वाली ड्रेस पहन रही हैं और उस समय ब्रा की स्ट्रैप्स बार-बार बाहर दिख रही हैं, तो इस समस्या से बचने के लिए आप नीचे बताए गए स्मार्ट टिप्स को आजमा सकती हैं -

1 (9)

1. पेपर क्लिप या ब्रा क्लिप का इस्तेमाल करें

अगर आप स्लीवलेस या कट-स्लीव्स वाले आउटफिट पहन रही हैं और ब्रा की पट्टियां सामने नजर आ रही हैं, तो इससे बचने के लिए आप पीठ की तरफ एक साधारण पेपर क्लिप या ब्रा क्लिप का इस्तेमाल कर सकती हैं। दोनों स्ट्रैप्स को पीछे से एक साथ क्लिप करने से आपकी नॉर्मल ब्रा 'रेसरबैक' स्टाइल में बदल जाएगी। इससे स्ट्रैप्स कपड़ों के अंदर छिप जाएंगी और बार-बार कंधों से नीचे भी नहीं खिसकेंगी।

यह भी पढ़ें- 'पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा...', तापसी पन्नू ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; बोलीं- जरा सोचिए सारे मर्द वहीं बैठे हैं और...

2. डबल-साइडेड फैब्रिक टेप लगाएं

आप चाहें तो डबल-साइडेड फैब्रिक टेप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह खास तौर पर चौड़े गले या बोट-नेक वाले आउटफिट्स के साथ इस्तेमाल करने के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है। जब भी आप कोई ऐसी कुर्ती या टॉप पहनें, जिसमें स्ट्रैप्स दिखने का डर हो, तो फैब्रिक टेप का एक हिस्सा ब्रा की स्ट्रैप पर लगाएं और दूसरा हिस्सा कपड़े की अंदरूनी सिलाई पर चिपका दें। इससे पट्टियां अपनी जगह टिकी रहेंगी, आप दिनभर कम्फर्टेबल महसूस करेंगी और लुक भी साफ-सुथरा दिखेगा।

2 (9)

3. कपड़ों में लगवाएं 'स्ट्रैप होल्डर' या टिक-टैंक बटन

अगर आप कोई ऐसा आउटफिट पहनने वाली हैं जिसे आप टेलर से सिलवा रही हैं, तो सिलाई करवाते समय कंधे की अंदरूनी सिलाई पर एक छोटी सी कपड़े की पट्टी और टिक-टैक बटन जरूर लगवा लें। ऐसा करने से जब भी आप उस कपड़े को पहनेंगी, ब्रा की स्ट्रैप उस पट्टी के अंदर दब जाएगी और बटन बंद करने से पूरी तरह लॉक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- लॉन्जरी शॉपिंग में इतनी हिचकिचाहट, आज भी महिलाओं के लिए क्यों मुश्किल है ब्रा खरीदना?

निष्कर्ष: कपड़े पहनते वक्त बाहर दिखने वाली ब्रा की स्ट्रैप्स न सिर्फ पूरे लुक को खराब कर देती हैं, बल्कि पर्सनालिटी का इम्प्रेशन भी बिगाड़ देती हैं। इससे बचने के लिए अगर आप भी सेफ्टी पिन या दूसरे अस्थायी उपाय करके थक चुकी हैं, तो ऊपर बताए गए इन आसान और स्मार्ट फैशन हैक्स को अपनाकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी मनपसंद ड्रेसेस पहन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(image credit: magnific) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।